Chaitra Navratri 2026: इन 9 रंगों की Sarees के साथ हर दिन मिलेगा पारंपरिक लुक

Chaitra Navratri 2026 में 9 दिन अलग-अलग रंगों की Saree पहनना ना केवल परंपरा का पालन करना माना जाता है, बल्कि इसकी मदद से आप इस त्योहार हर दिन एक नया और आकर्षक लुक भी पा सकेंगी। विकल्पों के साथ जानिए कौन-से दिन, कौन-से रंग की साड़ी पहना जा सकता है।

Chaitra Navratri 2026: इन 9 रंगों की Sarees के साथ हर दिन मिलेगा पारंपरिक लुक
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026 का त्योहार 19 मार्च से शुरू होने वाला है। यह सिर्फ भक्ति और पूजा का पर्व ही नहीं, बल्कि रंगों और परंपराओं को अपनाने का भी खास समय माना जाता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और हर दिन एक विशेष रंग का महत्व माना जाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन उस खास रंग की साड़ी पहनती हैं, तो यह न सिर्फ आपकी श्रद्धा को दर्शा सकता है, बल्कि आपके लुक को भी बेहद खास बना सकता है। आपको बता दें नवरात्रि के हर दिन के Saree के रंगों का अपना अलग-अलग महत्व माना जाता है जैसे पहले दिन पीला रंग ऊर्जा और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। तो दूसरे दिन हरा रंग पहनना विकास और समृद्धि को दर्शा सकता है। इसके बाद ग्रे रंग की साड़ी संतुलन और स्थिरता की प्रतीक मानी जाती है तो चौथे दिन नारंगी रंग सकारात्मकता बढ़ा सकता है। पांचवें दिन सफेद रंग शांति और छठे दिन लाल रंग शक्ति के लिए लिया गया है। इसके अलावा, सातवें दिन नीला रंग आत्मविश्वास, आठवें दिन गुलाबी रंग स्नेह और नौवें और अंतिम दिन बैंगनी रंग आध्यात्मिकता और शाही अंदाज को दिखाने में मदद कर सकता हैं। नीचे आपको 9 अलग-अलग रंगों की साड़ियों के विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप अमेजन की मदद से चुन सकती हैं - 

चैत्र नवरात्रि के 9 दिन के लिए जानें कौन-से रंग की साड़ी होती है सही 

नीचे तालिका के माध्यम से जानिए नवरात्रि के 9 दिन कौन-से रंगों की साड़ियां मानी जाती हैं शुभ - 

तारीख 

नवरात्रि दिन 

नवरात्रि रंग 

March 19, 2026

मां शैलपुत्री

पीला 

March 20, 2026

मां ब्रह्मचारिणी

हरा 

March 21, 2026

मां चंद्राघटा 

ग्रे 

March 22, 2026

मां कूष्मांडा

नारंगी 

March 23, 2026

मां स्कंदमाता

सफेद 

March 24, 2026

मां कात्यायनी

लाल 

March 25, 2026

मां कालरात्रि

रॉयल ब्लू 

March 26, 2026

मां महागौरी

गुलाबी 

March 27, 2026

मां सिद्धिदात्री

बैंगनी 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Flosive Women's Beautiful Hot Yellow Shine Kanjivaram Wedding Saree With Blouse

    पीले रंग में आने वाली इस साड़ी को आप चैत्र नवरात्रि के पहले दिन पहन सकती है। यह साड़ी कांजीवरम सिल्क की बनी हुई है जो काफी ,मुलायम और आरामदायक होती है जिसे पूरे दिन आराम से पहना जा सकता है। इसमें जरी का काम किया गया जो सुनहरे रंग का है और इस साड़ी की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इस साड़ी की लंबाई 5.50 मीटर है जिससे हर कद-काठी की महिला इसे आराम से पहन सकती हैं। इसके साथ आपको 0.80 मीटर का ब्लाउज पीस भी मिल रहा है जिसे आप अपने पसंद के अनुसार सिलवा सकती हैं। इसे ड्राई क्लीन करवाने की सलाह दी जाती है जिससे इसका फैब्रिक खराब ना हो।

    स्टाइलिंग टिप्स 

    • इस साड़ी को आप गोल्डन ज्वेलरी या कुंदन के सेट के साथ पहन सकती हैं जो आपकी खूबसूरती को निखारने में मदद कर सकते हैं

    योरपिक्स पर क्लिक करके अन्य प्रोडक्ट की जानकारी ले सकते हैं।

    01
  • SATAZ Women's Ready To Wear Dark Green Georgette Saree

    जॉर्जेट से बनी हुई यह साड़ी काफी हल्की और आरामदायक होती है जिसे आप पूरे दिन आराम से पहन कर रह सकती हैं। हवादार फैब्रिक होने के चलते यह आपको गर्मी से बचाए रखने में भी मदद कर सकती है। यह Saree Design डार्क हरे रंग में आती है जिसे आप 2026 की चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन पहन सकती हैं। आपको बता दें यह रेडी-टू-वियर साड़ी है यानी इसमें पहले से प्लेटस बने हुए आते हैं ताकि आप त्योहार के दिन झटपट से इसे पहन सकें। इसके बॉर्डर गोल्डन लैस की कढ़ाई की गई है जो इसकी सुंदरता को निखार रही है।

    स्टाइलिंग टिप्स 

    • आप इसके साथ हैवी एम्ब्रॉयडरी या ब्रोकेड ब्लाउज को पहन सकते हैं जिससे यह प्लेन साड़ी काफी आकर्षक लग सकती है।
    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • MIRCHI FASHION Chiffon Georgette Batik Printed Sarees

    अगर आप Chaitra Navratri 2026 के तीसरे दिन पहनने के लिए साड़ी ढूंढ रही हैं तो यह ग्रे रंग की साड़ी एक खूबसूरत विकल्प बन सकती है। यह शिफॉन फैब्रिक से बनी हुई है जो बेहद हल्की और मुलायम होती है जिससे आप आराम से इसे पूरे दिन पहन सकती हैं और पूजा को कर सकती हैं। इसमें सफेद रंग के बाटिक प्रिंट किए हैं जो फूलों के डिजाइन में बने हुए है जिससे इस साड़ी की खूबसूरती अधिक बढ़ सकती है। इसमें जियोमेट्रिक पैटर्न बने हुए हैं और इसके साथ ही आपको शिफॉन का ब्लाउज पीस मिल रह है जो 0.80 मीटर का है और इसे आप अपनी नाप के अनुसार सिलवा सकती हैं।

    स्टाइलिंग टिप्स 

    • इस साड़ी के साथ लेयर्ड वाले झुमके पहन सकती हैं और साथ ही, खुले बाल रख कर अपनी सुंदरता को निखार सकती हैं।
    03
  • Satrani Women's Georgette Sequin Embroidery Bandhani Printed Saree

    नारंगी रंग में आने वाली यह साड़ी 5.50 मीटर की है जिससे यह हर बॉडी टाइप की महिला पर जंच सकती हैं और इसके साथ आपको 0.80 मीटर का ब्लाउज पीस भी मिल रहा है जिसे आप अपने पसंद के डिजाइन के अनुसार सिलवा सकती हैं। यह साड़ी जॉर्जेट फैब्रिक से बनी हुई है जो बेहद हल्की और आरामदायक होती है जिसे आप चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन पहन सकती हैं। इसमें बनी हुई बांधनी प्रिंट इसकी खूबसूरती को निखारने में मदद कर रही है। आपको बता दें, इस साड़ी के बॉर्डर पर सेक्विन कढ़ाई वाले लैस लगे हुए हैं जो इसे और अधिक आकर्षक बना रहे हैं।

    स्टाइलिंग टिप्स 

    • आप इस साड़ी के साथ अपने पारंपरिक लुक को निखारने के लिए प्लेट्स को सामने की ओर करके पहन सकती हैं और इसके साथ कमरबंद को भी पहन सकती हैं।
    04
  • NoseQueen Women Beautiful Soft Silk Designer Saree

    आर्ट सिल्क फैब्रिक से बनी हुई यह साड़ी खूबसूरत कढ़ाई से सजी हुई है जिसमें जैकर्ड पैटर्न बना हुआ है। यह साड़ी सफेद रंग में आपको मिल जाएगी जिसे आपi 2026 की चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिन यानी मां स्कंदमाता के पूजा के समय पहन सकती हैं। इस Silk Saree की लंबाई 5.5 मीटर है जिसे हर बॉडी टाइप की महिला आराम से पहन सकती हैं। इस साड़ी को मशीन से धोने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, इस साड़ी के साथ आपको 0.8 मीटर का ब्लाउज पीस मिल रहा है जिसे आप अपने नाप के अनुसार सिलवा सकती हैं।

    स्टाइलिंग टिप्स 

    • आप इसे पारंपरिक गोल्ड ज्वेलरी या आधुनिक सिल्वर ऑक्सिडाइज्ड आभूषणों के साथ पहन सकती हैं।
    05
  • Shiv Textiles Women's Banarasi Silk Saree With Unstitched Blouse (Red)

    मां कात्यायनी के दिन यानी चैत्र नवरात्रि के छठे दिन पहनने के लिए खूबसूरत साड़ी की तलाश कर रही हैं तो यह लाल रंग की साड़ी एक शानदार विकल्प बन सकती है। यह बनारसी आर्ट सिल्क फैब्रिक से बनी हुई है जो मुलायम और आरामदायक होती है और इसे पूरे दिन पहना जा सकता है जो आपको गर्मी से बचा कर रखने में भी मदद कर सकती है। इसमें जरी का काम किया गया है और इसे करने के लिए सुनहरे धागों का इस्तेमाल किया गया है जो इस साड़ी की खूबसूरती को और अधिक निखार रही है। यह साड़ी काफी हल्की है और इसे आप हाथ से धोकर साफ रख सकती है

    स्टाइलिंग टिप्स 

    • आप इस साड़ी के साथ बड़े झुमके और गोल्डन चूड़ियां पहन सकती हैं जो आपके लुक को परफेक्ट दिखाने में मददगार साबित हो सकती हैं।
    06
  • SIRIL Women's Silk Jacquard Saree

    बनारसी सिल्क फैब्रिक से बनी हुई यह साड़ी रॉयल ब्लू रंग में आती है जिसमें जैक्वार्ड काम किया गया है जो इसे काफी शाही लुक दे रहा है। इसके बॉर्डर पर भी जैक्वार्ड का काम किया गया जो इसे और अधिक आकर्षक बना रहा है। इस साड़ी को आप 2026 की चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन पहन सकती हैं। इस साड़ी की लंबाई 5.30 मीटर है जिससे हर बॉडी टाइप की महिला इसे आराम से पहन सकती हैं। इसे हाथ से धोने की सलाह दी जाती है। इस साड़ी के साथ आपको सिल्क का ब्लाउज पीस मिल जाएगा।

    स्टाइलिंग टिप्स 

    • इस साड़ी को पारंपरिक अंदाज में पहनना चाहती हैं तो इसके साथ गोल्डन ज्वेलरी पहन सकती हैं और गजरे के साथ एक जूड़ा या पफ हेयरस्टाइल बना सकती हैं।
    07
  • SGF11 Women's Kanjivaram Soft Silk Saree With Blouse Piece (Barbie Pink)

    गुलाबी रंग में आने वाली इस साड़ी को आप साल में आने वाली चैत्र Navratri के आठवें दिन पहन सकती हैं। यह साड़ी सिल्क से बनी हुई है जो काफी मुलायम औरत हल्की होती है जिससे आप आराम से पूरे दिन पहन सकती हैं और यह आपको भारीपन महसूस नहीं होने देगी। इसमें गोल्डन धागों के साथ जरी का काम किया गया है और यह पोलका डॉट पैटर्न के साथ आता है जो इसे बेहद आकर्षक बना रहा है। इसे पहनना काफी आसान होता है जिससे हर महिला इसे आसानी से पहन सकती हैं। यह साड़ी 5.5 मीटर की है जिससे हर बॉडी पर खिल सकती है और इसमें 0.8 मीटर का ब्लाउज पीस दिया गया है जिसे आप अपने नाप के अनुसार सिलवा सकती हैं।

    स्टाइलिंग टिप्स 

    • इस साड़ी को आप गोल्डन ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं और साथ ही जूड़ा वाला हेयरस्टाइल कर सकती हैं।
    08
  • Amazon Brand - Tavasya Women's Purple Soft Fandy Chiffon Saree

    मां सिद्धिदात्री के दिन यानी 2026 की चैत्र नवरात्रि के नवें दिन अगर आप अपने लुक को निखारने के साथ-साथ परंपरा को भी अपनाना चाहती हैं तो यह बैंगनी रंग की साड़ी आपके लिए एक सही चॉइस बन सकती है। यह शिफॉन फैब्रिक की बनी हुई है जो बेहद मुलायम और हल्की होती है और इसे आराम से आप पूरे दिन पहन सकती हैं। इस Designer Saree में हेवी कढ़ाई की गई है जो इसे काफी आकर्षक दिखा रहा है और साथ ही इसका पल्लू भी काफी डिजाइनर है। इसके बोर्डर पर भी भारी-भरकर गोल्डन सेक्विन कढ़ाई की गई है जो इसे काफी आकर्षक बना रहे हैं। 5.5 मीटर की यह साड़ी आपको शाही लुक देने में मदद कर सकती है।

    स्टाइलिंग टिप्स 

    • यह साड़ी काफी भारी कढ़ाई के साथ आती है इसलिए आप इसे साथ पतली चोकर पहन कर भी अपने लुक को निखार सकती हैं।

    स्टाइल स्ट्रीट पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं। 

    09

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • चैत्र नवरात्रि में 9 रंग पहनने का क्या महत्व है?
    चैत्र नवरात्रि में हर दिन एक विशेष रंग मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूप को समर्पित होता है। इन रंगों को पहनना शुभ माना जाता है और ऐसा माना जाता है कि यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
  • क्या हर दिन उसी रंग की साड़ी पहनना जरूरी है?
    ऐसा जरूरी नहीं है, लेकिन अगर आप परंपरा का पालन करना चाहती हैं तो इन रंगों को अपनाना अच्छा माना जाता है। आप साड़ी की जगह उसी रंग के अन्य पारंपरिक कपड़े भी पहन सकती हैं।
  • नवरात्रि में कौन से फैब्रिक की साड़ियां सबसे अच्छी रहती हैं?
    कॉटन, सिल्क, जॉर्जेट और शिफॉन जैसी हल्की और आरामदायक फैब्रिक की साड़ियां नवरात्रि के लिए उपयुक्त हो सकती है ताकि आप अपने पूजा-पाठ और अन्य कामों को आराम से कर सकें।