घर का कोना पड़ा है खाली, तो ये आइटम्स बना सकते हैं उसे एकदम सुंदर। सस्ते दाम वाले ये विकल्प घर की सुंदरता में लगाएंगें चार-चांद और कोनों को देंगे नया लुक।
अपने घर के Corners को इन आइटम्स के साथ करें Decorate
घर की दीवारों और बाकी हिस्सों को तो सजा लिया, मगर कोने अभी-भी सूने पड़े हैं। अक्सर लोग घर के कोनों को यूं ही नजरअंदाज कर देते हैं। मगर, आप उन कोनों को सजाने मात्र से ही घर की पूरी सजावट और लुक को बदल सकते हैं। जी हां, अगर आपके घर के कोने भी ऐसे ही खाली पड़े हुए हैं, तो आपको उन्हें सजाने के बारे में जरूर सोचना चाहिए। मगर, जिन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि, आखिर इसके लिए किस तरह के साज-सज्जा वाले सामान का इस्तेमाल करें और इन कोनों को कैसे सजाया जाए? तो आज आपको इसी से जुड़ी अहम जानकारी मिल रही है। यहां पर आपको कोनों में Decorate करने के लिए कुछ बेहतरीन विकल्पों के साथ ही खास टिप्स भी पढ़ने को मिलेंगे, जिनकी मदद से आप भी अपने घर के कॉर्नर को एक नया लुक दे सकते हैं।
इन चीजों के साथ घर के कोनों को मिलेगा नया लुक
फ्लोर लैंप- घर के कोनों को सजाने के लिए इस तरह के Lamps काफी बढ़िया हो सकते हैं। इनमें कुछ अलमारियों के साथ आने वाले विकल्प भी मिलते हैं, जिनपर आप छोटे पौधे या अन्य सजावटी सामान रख सकते हैं।
प्लांट स्टैंड- Plant स्टैंड आपके घर के कोनों को सजाने के लिए शानदार विकल्प हो सकता है। आपको अलग-अलग आकार, ऊंचाई और चौड़ाई वाले Stand मिल सकते हैं, जिनपर आप इंडोर प्लांट्स रख सकते हैं।
बुक शेल्फ- अगर आपको किताबें पढ़ने का शौक हैं और उन्हें व्यवस्थित ढंग से रखना चाहते हैं, तो बुक शेल्फ का चुनाव कर सकते हैं। इनमें लकड़ी से बनी अलमारियां आपके घर को थोड़ा पारंपरिक लुक दे सकते हैं।
ऑटमन स्टूल- घर के कोनों को सुंदर बनाने के साथ ही वहां बैठने के लिए जगह भी बनानी है, तो फिर छोटे साइज वाले Ottoman स्टूल चुन सकते हैं। इनमें आपको कई साइज, डिजाइन और प्रकार वाले विकल्प मिल जाएंगें।
प्लांट्स- खाली पड़े घर के कोनों को सजाने के लिए पौधे सबसे अच्छा और सस्ता विकल्प हो सकते हैं। इसके लिए आप असली या फिर नकली दोनों तरह के प्लांट्स रख सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Crosscut Furniture Metal Floor Lamp with 3 Shelves
यह क्रॉसकट फ्लोर लैंप 3 शेल्फ के साथ आता है, जिसमें आप अलग-अलग डेकोरेटिव आइटम्स रख सकते हैं। इस फ्लोर लैंप में वुडेन शेल्फ के साथ ही मेटल से बना बेस मिलता है, जिसकी वजह से यह फर्श पर टिकी रहेगी। इसमें A++ एनर्जी रेटिंग वाला LED बल्ब लगा हुआ है, जिसकी वजह से कमरे में बढ़िया रोशनी भी मिल सकती है। इसका शेड प्राकृतिक जूट मटेरियल से बना है, जिसमें आपको अलग-अलग रंग और पैटर्न के विकल्प भी मिल सकते हैं। लैंप को ऑन-ऑफ करने के लिए इसमें आसान पुश बटन दिया गया है।
01
EYLEX Plant Stand Metal 6 Tier Multiple Flower Pot Holder Shelf
अगर आपको पौधे पसंद हैं, तो फिर यह प्लांट स्टैंड आपके काफी काम आ सकते है। इसे घर के किसी कोने में रखकर आप इसपर अपनी पसंद के पौधों को सजा सकते हैं। 100% मेटल से बना यह स्टैंड मजबूत और टिकाऊ हो सकता है। इसमें कुल 6 लेयर दी गई हैं, जिनपर आप अलग-अलग Indoor Plants को सजा सकते हैं। एंटी-रस्ट स्प्रे पेंट के साथ आने वाले इस स्टैंड पर ज़ंग लगने की भी समस्या जल्दी नहीं होगी। चौड़े बेस के साथ आने के कारण यह प्लांट स्टैंड जमीन पर अच्छी तरह से टिका रह सकता है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
OrderWood Sheesham Wood Book Shelf
किताबों को घर में व्यवस्थित और सुंदर तरीके से रखने के लिए आप कोने में यह बुक शेल्फ रख सकते हैं। इस बुक शेल्फ को प्रीमियम शीशम की लकड़ी से बनाया गया है, जो इसे नेचुरल और एलीगेंट लुक देने के साथ ही मजबूती भी देता है। इसमें कुल 9 खुले हुए शेल्फ दिए गए हैं, जिनमें आप Books के अलावा कोई पौधा या फिर डेकोर पीस भी रख सकते हैं। एल-शेप में आने वाले इस बुक Shelf में शानदार पॉलिश्ड फिनिश मिलता है, जिसे आप लिविंग रूम, स्टडी रूम या फिर लाइब्रेरी में भी रख सकते हैं।
03
Keeplush Lifelike Bird of Paradise Artificial Plant
घर के कोने को हरा-भरा लुक देने के लिए अगर आप असली पौधे नहीं रखना चाहते हैं, तो यह आर्टिफिशियल प्लांट आपके काम आ सकता है। इसकी पत्तियों पर केले के पौधे जैसा टेक्सचर दिया गया है। यह प्लांट प्राकृतिक टहनियों के डिजाइन के साथ आता है। इसे अच्छी क्वालिटी वाले पॉलिस्टर मटेरियल से बनाया गया है, जो कि प्राकृतिक टेक्सचर और UV रेजिस्टेंट फीचर के साथ आता है। इसके साथ आपको सफेद रंग का गमला भी मिलता है, जो कि मजबूत प्लास्टिक से बना है।
04
Greetwood Stool Ottoman Pouffes for Living Room
इस ऑटमन स्टूल को आम की लकड़ी से बनाया गया है, जो कि सालों-साल तक मजबूत साबित हो सकता है। इसमें लग्जरी और एस्थैटिक डिजाइन मिलता है, जो घर के किसी भी कोने को देखने में सुंदर बना सकता है। यह Ottoman स्टूल सफेद रंग के कॉटन कैनवा कुशन फैब्रिक के साथ आता है, जिसपर बैठकर आपको आरामदायक एहसास मिल सकता है। इसकी कुशन सीट पर आपको शानदार इंडिगो प्रिंट भी मिलता है, जो घर के लुक को बेहतर कर सकता है। इस ऑटमन स्टूल की सीट 16 इंच ऊंची है और साथ ही इसमें स्टेबिलटी देने के लिए 4 लकड़ी के पैर भी लगे हुए हैं।
05
घर के कोनों को सजाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
घर के कोनों को सजाने के लिए ऐसी चीजों का चुनाव करें, जो कम-से-कम जगह में आसानी से रखी जा सकें।
कोनों में चौड़ी या आयताकार चीजों के बजाय लंबी चीजों को रखे, यह उसे अच्छा लुक देंगी और ज्यादा जगह भी नहीं घेरेंगी।
अगर आपके घर में पालतू जानवर या फिर बच्चे हैं, तो टूटन वाला या फिर नुकीला सामान कोने पर ना सजाएं।
आपको घर के कोने में Furniture रखने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से जगह और भी छोटी व भरी हुई लग सकती है।
कोनों को एक शानदार लुक देने के लिए वहां की जमीन पर सजावटी सामान रखने के साथ ही दीवारों को भी सजा सकते हैं।
वहीं किसी भी कोने को सजाने के लिए आपको घर के कमरे की थीम और डेकोर को भी ध्यान रखना चाहिए। एकदम अलग रंग की चीजें लुक को खराब कर सकती हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
घर के कोने को सजाने के लिए क्या करें?
घर में किसी भी एरिया के Corner को सजाने के लिए आप वहां पर पौधे रख सकते हैं, शेल्फ सजा सकते हैं या फिर वहां की दीवारों पर सजावटी सामान लगा सकते हैं। हल्के फैब्रिक वाले पर्दे या फिर वाइंड चाइम्स भी कोने को अच्छा रूप दे सकते हैं।
क्या कमरे के कोने में फ्लोर लैंप रखी जा सकती है?
बिल्कुल, आप किसी Room के कोने को सजाने के लिए वहां पर फ्लोर Lamp रख सकते हैं। यह ज्यादा जगह भी नहीं घेरेगी और कमरे को शानदार लुक भी देगी। इसके लिए शेल्फ के साथ आने वाली लैंप भी रख सकते हैं।
क्या लिविंग रूम के कोने में सोफा सजा सकते हैं?
लिविंग रूम के कोने में सोफा रखनकर आप कमरे के लुक को बिगाड़ सकते हैं। अगर कमरा बड़ा है, तो सोफा को आप बीच में डाल सकते हैं, वहीं अगर लिविंग रूम छोटा है तो फिर Sofa दीवार से सटाकर डाला जा सकता है।
कमरे के कोने में कौन-से सजावटी सामान नहीं रखने चाहिए?
किसी भी कमरे के कोने में आपको फर्नीचर, ज्यादा बड़ी पेंटिंग्स, ऊंचे स्टूल रखने से बचना चाहिए। इस तरह से सामान कोने को काफी ज्यादा भरा हुआ दिखाते हैं, जिससे कमरे का लुक बिगड़ सकता है।