बिना पौधों के बालकनी की सजावट अधूरी सी लगती है। ऐसे में यदि आप अपनी अपनी बालकनी के लिए पौधे लेना चाहते हैं, तो यहां दी जा रही पौधों की लिस्ट पर एक नजर डाल सकते हैं।
सोचिए जरा सुबह की शुरुआत हाथ में चाय की प्याली और बालकनी पर हरे-भरे पौधे और रंग बिरंगे फूलों के साथ हो, यह नजारा कितना सुहावना होगा ना? लेकिन आप चाहें तो आप भी इस सुखद नजारे का अनुभव रोज ले सकते हैं, वो भी कम मेहनत और कम खर्च में। इसके लिए आपको बस अपनी बालकनी पर सुंदर-सुंदर पौधे लगाने होंगे। यहां पर हम आपको कुछ ऐसे पौधों की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें आप अपने घर की बालकनी में लगा सकते हैं। ये कम मेहनत में आसानी से विकसित होने वाले पौधे हैं। इन्हें ज्यादा पानी या धूप की जरूरत भी नहीं होती है। तो चलिए देखते हैं बालकनी में लगाए जा सकने वाले सुंदर पौधों के विकल्प-
बालकनी के अलावा घर के किसी भी हिस्से की सजावट से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आप साज-सज्जापर भी जा सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
KUSHPLANT Blue Aparajita Flower Live Plant
यह अपराजिता के फूल का पौधा है, जो आपकी बालकनी में काफी सुंदर लगेगा। हरी पत्तियों वाले इस पौधे में नीले रंग के फूल के खिलते हैं। पूरी तरह से सूरज की रोशनी में पनपने वाले इस पौधे को नियमित रूप से पानी की आवश्यकता होती है। इसके लिए दोमट मिट्टी ज्यादा अच्छी हो सकती है। इस पौधे को आप गमले में लगा कर बालकनी में रख सकते हैं। इस पौधे को बहुत कम देखभाल और रखरखाव की आवश्यकता होती है।
01
Cloud Farm Live White Hibiscus/Best Attractive Flowering Plant
यह सफेद गुड़हल का पौधा है, जिसे आप अपनी बालकनी में लगाने के लिए ले सकते हैं। इसके सुंदर-सुंदर फूल आपकी बालकनी को शोभा बढ़ा सकते हैं। यह कम रखरखाव वाला पौधा है। इसे बस नियमित रूप से पानी की आवश्यकता होती है और यह पूरी तरह से सूरज की रोशनी में पनपता है। बालकनी के अलावा सफेद गुड़हल के इस पौधे को आउटडोर गार्डन में भी लगाया जा सकता है।
02
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
Bigreen Multi-Grafted Bougainvillea Live Plant
अगर आप अपनी बालकनी को रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे से सजाना चाहते हैं तो यह पौधा आपके लिए सही पसंद हो सकता है। यह बोगनवेलिया का पौधा है और इसमें एक नहीं बल्कि कई रंग के फूल खिलते हैं। बालकनी के के अलावा इस पौधे को बगीचे में भी लगाया जा सकता है। यह कम देखभाल वाला पौधा है। इसकी टहनियों के ज्यादा बड़े होने पर आप चाहें तो इसकी कटाई-छंटाई भी कर सकते हैं।
03
ROOTVILLA White Mogra Arabian Jasmine Mogra Fragrant Flower
जैस्मीन के फूलों का यह पौधा आपकी बालकनी के लिए अच्छी पसंद हो सकता है। यह पौधा काले रंग के प्लास्टिक के गमले के साथ दिया जा रहा है। यह कम रखरखाव में भी आसानी से उगने वाला पौधा है। इसमें सफेद रंग के छोटे-छोटे और सुगंधित फूल खिलते हैं। इसके फूल पूजा के लिए अच्छे माने जाते हैं। यह मोगरा या चमेली के नाम से भी जाना जाता है। इसके फूल गुच्छों में खिलते हैं, जो दिखने में भी काफी अच्छे लगते हैं।
04
Gravendo Harsingar (Parijat) Live Plant
यह हरसिंगार का पौधा है, जिसे पारिजात के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा आपकी बालकनी में काफी सुंदर लगेगा। इस पौधे में सफेद रंग के खुशबूदार फूल खिलते हैं। इसे ज्यादा देखभाल की भी आवश्यकता नहीं होती है। पारिजात के फूल पूजा पाठ के लिए भी काफी पवित्र माने जाते हैं। साथ ही यह एक औषधीय पौधा भी है। कम रखरखाव वाले इस पौधे को नियमित रूप से पानी और पूरी तरह से सूरज की रोशनी की आवश्यकता होती है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
क्या बालकनी प्लांट को ज्यादा रखरखाव की आवश्यकता होती है?
जी नहीं, बालकनी प्लांट को भी साधारण पौधे जितनी ही देखभाल की जरूरत होती है। बस इन्हें आप नियमित रूप से पानी देते रहें।
क्या बालकनी पर लगाए जाने वाले पौधे इनडोर प्लांट की तरह होते हैं?
नहीं, बालकनी पर लगाए जाने वाले पौधों को सूरज की रोशनी की आवश्यकता होती है। जबकी इनडोर प्लांट बिना सूरज की रोशनी में भी विकसित होते हैं।
बालकनी पर लगे पौधों को कब पानी देना चाहिए?
बालकनी पर लगे पौधे को नियमित रूप से पानी देते रहें। लेकिन ध्यान रहे कि गमले में ज्यादा पानी न भरें। जब गमले की मिट्टी हल्की सूखने लगे तब पानी दिया जा सकता है।