आकर्षक फ्लोर लैंप के साथ लिविंग रूम को करें रोशन

लिविंग रूम को आधुनिक तरह से सजाने के लिए यहां दिए गए फ्लोर लैंप के विकल्प आ सकते हैं काम, हल्की रोशनी के साथ कमरे में मिलेगा सुकून भरा एहसास।

आकर्षक फ्लोर लैंप के साथ लिविंग रूम को करें रोशन
लिविंग रूम के लिए आकर्षक फ्लोर लैंप

घर के लिविंग रूम को आकर्षक बनाना है, तो नए डिजाइन वाले फ्लोर लैंप आपके काम आ सकते हैं। सुंदर और आधुनिक डिजाइन वाले फ्लोर लैंप कमरे को एक नया और आकर्षक रूप दे सकते हैं। इतना ही नहीं, जिन्हें हल्की और सुंदर सजावट पसंद है उनके लिए भी फ्लोर लैंप अच्छे रहते हैं। ये लिविंग रूम को सिर्फ आकर्षक ही नहीं बनाते हैं, बल्कि वहां पर हल्की रोशनी देते हुए एक सुकून भरा एहसास भी दे सकते हैं। अगर आपको भी आधुनिक सजावटी चीजें पसंद आती हैं, तो आप इन्हें अपने लिविंग रूम की सजावट का हिस्सा बना सकता है। आप इनका चुनाव लिविंग रूम की थीम, रंग, आकार और रखने की जगह के अनुसार कर सकते हैं। इनके कुछ सुंदर और बेहतरीन विकल्प यहां भी शामिल किए गए हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं।

घर की सजावट से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए साज-सज्जा पर क्लिक करें और देखें कुछ शानदार विचार व विकल्प।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Divine Trends Modern Table Shelf LED Floor Lamp

    मॉडर्न टेबल शेल्फ डिजाइन में आने वाला यह फ्लोर लैंप आपके लिविंग रूम को आधुनिक दिखा सकता है। इसका बेस एल्युमीनियम से बनाया गया है, जो इसे फर्श पर मजबूती से टिका रहने में मदद करता है। वहीं, इस फ्लोर लैंप का फ्रेम पीतल से बना है, जिसका एंटिक फिनिश देखने में आकर्षक है। यह लैंप 9 वॉट के वॉर्म व्हाइट रंग वाले LED बल्ब के साथ आता है। इसमें कॉटन से बना शेड लगा हुआ है, जिसके अंदर से आपको तेज और चमकदार रोशनी मिल सकती है। यह फ्लोर लैंप 60 इंच लंबे केबल के साथ आता है। इसमें पुश बटन दिया गया है, जिसे आसानी से ऑन-ऑफ किया जा सकता है। इस फ्लोर लैंप में दिए गए टेबल शेल्फ पर आप कोई पौधा या फिर सजावटी आइटम रख सकते हैं।

    01
  • JD FRESH 4 Tier Metal Floor Lamp

    इस फ्लोर लैंप का 4 टायर वाला स्टाइल आपके लिविंग रूम को मॉडर्न दिखा सकता है। यह फ्लोर लैंप लकड़ी और मेटल के मजबूत कॉम्बीनेशन के साथ तैयार किया गया है, जो इसे लंबे इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाता है। इसमें 800 लुमेंस की रोशनी देने वाला 9 वॉट का ऊर्जा कुशल एलईडी बल्ब लगा हुआ है। इस फ्लोर लैंप में 3 एडजस्टेबल लाइटिंग विकल्प दिए गए हैं, जिनकी मदद से इसे कूल व्हाइट, नेचुरल व्हाइट और वॉर्म व्हाइट पर सेट कर सकते हैं। इसके उच्च घनत्व वाले लकड़ी से बने शेल्वस पर करीब 22.68 किलोग्राम तक का वजन रखा जा सकता है। इस फ्लोर लैंप में सबसे ऊपर की तरफ कपड़े से बना शेड दिया गया है, जिसका आकार चौकोर है। इसका बेस मेटल से बना है और इसपर पेंटेड फिनिश मिलता है। यह लैंप पुल चेन स्टाइल वाले स्विच के साथ आता है।

    02
  • Our Core Values

    Transparent, Honest Reviews

    We provide straightforward insights into each product's strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.

    Trusted Brands Priority

    We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.

    Smarter Value for Your Money

    We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.

  • Homesake Industrial Tree LED Floor Lamps for Living Room

    साधारण मगर एलिगेंट डिजाइन वाले इस फ्लोर लैंप को आप अपने लिविंग रूम में लगाकर उसे ट्रेंडी लुक दे सकते हैं। यह फ्लोर लैंप बेहतर स्थायित्व के लिए मेटल से बने बेस के साथ आता है। इसमें अच्छी क्वालिटी का प्लग और आसान फुट स्विच दिया गया है, जिसकी मदद से लैंप को ऑन-ऑफ किया जा सकता है। इस फ्लोर लैंप में एक स्लीक पोल के ऊपर तीन शेड लगे हुए हैं, जो कि तीनों अलग-अलग दिशाओं में हैं। इन शेड का आकार गोल है और इन्हें मजबूत कांच से बनाया गया है। इसके अलावा यह फ्लोर लैंप 62 इंच लंबाई में आता है और इसका गोल्डन रंग देखने में आकर्षक लगता है। इस लैंप के ऊपर सुंदर पॉलिश्ड फिनिश दिया गया है, जो आपके कमरे की शोभा बढ़ा सकता है। यह फ्लोर लैंप E27 बल्ब बेस के साथ आता है, जिसमें आप एलईडी बल्ब लगा सकते हैं।

    03
  • THE LIGHT SHADOW Cotton Fabric Round CFL Floor Lamp

    यह फ्लोर लैंप बेहद आकर्षक और नए डिजाइन में आता है, जो लिविंग रूम को आधुनिक दिखा सकता है। इसमें लंबे आकार का शेड दिया गया है, जो कि पूरी लैंप को कवर करता है। इसके शेड को कॉटन कपड़े से बनाया गया है और इसके रंग भूरा है। हालांकी, आपको इसमें कई अन्य रंग और प्रिंट वाले विकल्प भी मिल सकते हैं। यह फ्लोर लैंप ऊर्जा कुशल रहने वाले एलईडी ब्लब के साथ आता है। यह लैंप वजन में भी हल्का है, जिस वजह से इसे एक जगह से दूसरी जगह पर आसानी से रखा जा सकता है। इसमें आसान पुश बटन दिया गया है, जिसकी मदद से आप लैंप को ऑन और ऑफ कर सकते हैं। क्लासिक स्टाइल में आने वाले इस फ्लोर लैंप में CFL प्रकार का बल्ब लगता है।

    04
  • Homesake Antique Wooden Floor Lamp

    इस फ्लोर लैंप का आकर्षख मॉडर्न डिजाइन आपके लिविंग रूम को सुंदर दिखा सकता है। यह फ्लोर लैंप एंटिक स्टाइल में आता है, जिसमें मजबूत लकड़ी से बना बेस दिया गया है। इसका स्टैंड भी लकड़ी से बना है, जिसपर खूबसूरत पुराने जमाने वाला डिजाइन बना हुआ है। इस फ्लोर लैंप का शेड जूट से बना है, जिसका रंग भूरा है। इसमें आकर्षक वुडेन फिनिश मिलता है। वहीं, यह फ्लोर लैंप खूबसूरत वॉर्म लाइट देता है, जिसकी वजह से आपको लिविंग रूम में अच्छी रोशनी भी मिल सकती है। लकड़ी से बने इस लैंप में आपको कई अलग-अलग रंग के शेड में आने वाले विकल्प मिल जाएंगें, जिन्हें अपने कमरे के अनुसार चुना जा सकता है। यह फ्लोर लैंप टच स्विच के साथ आता है और इसमें E27 बल्ब बेस दिया गया है।

    05

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • आधुनिक लुक के लिए किस प्रकार के फ्लोर लैंप अच्छे हैं?
    एलईडी फ्लोर लैंप, आर्क फ्लोर लैंप और ट्राइपॉड फ्लोर लैंप आधुनिक लुक के लिए अच्छे विकल्प हैं। ये आपके लिविंग रूम को मॉडर्न दिखा सकते हैं।
  • क्या मैं लिविंग रूम के लिए डिमेबल फ्लोर लैंप का उपयोग कर सकता हूं?
    हां, डिमेबल फ्लोर लैंप आपको कमरे की रोशनी को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार समायोजित करने की अनुमति देते हैं। जिस कारण से ये लिविंग रूम में लगाने के लिए अच्छे हो सकते हैं।
  • फ्लोर लैंप की ऊंचाई कितनी होनी चाहिए?
    फ्लोर लैंप की ऊंचाई कमरे के आकार और फर्नीचर की ऊंचाई पर निर्भर करती है, लेकिन आमतौर पर 5 से 6 फीट की ऊंचाई उपयुक्त होती है।