इनडोर प्लांट्स न सिर्फ आपके घर को हरा-भरा बनाते हैं, बल्कि हवा को शुद्ध करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। कुछ खास पौधे हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों कों शोषित करके ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर के लिए ऐसे पौधे लेने की सोच रहे हैं, जो सजावट के काम आने के साथ ही आसपास की हवा को भी साफ रखें तो यहां से विकल्प देख सकते हैं। यहां हवा की क्वालिटी सुधारने वाले 5 बेहतरीन पौधों के बारे में जानकारी दी जा रही है। ये सभी पौधे आपको अमेजन पर आसानी से मिल जाएंगे। इनके साथ आपको प्लास्टिका का पॉट भी मिल जाएगा, जिस वजह से अलग से पॉट खरीदने की भी जरूरत नहीं होगी।
घर की हवा रखेंगे साफ Air Quality सुधारने वाले ये Plants, 5 सबसे अच्छे विकल्प यहां देखें
यहां हवा की गुणवत्ता सुधारने वाले 5 बेहतरीन पौधों के बारे में जानकारी दी जा रही है। ये सभी न सिर्फ हवा को शुद्ध करते हैं बल्कि घर की सजावट के काम भी आते हैं। देखें इनके विकल्प-

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Ugaoo Golden Money Plant Indoor With Self Watering Pot
घर की हवा को साफ करने के लिए यह मनी प्लांट को भी अच्छा हो सकता है, क्योंकि यह पौधा घर के अंदर के प्रदूषकों को कुशलतापूर्वक हटाता है और हवा को साफ करता है। हरी पत्तियों वाला यह पौधा सफेद रंग के पॉट के साथ मिल रहा है। यह पौधा कम रोशनी में भी आसानी से जीवित रह सकता है। देखभाल में बेहद आसान होने के कारण यह लिविंग रूम, बेडरूम, बालकनी, ऑफिस डेस्क या हैंगिंग बास्केट जैसी सभी जगह के लिए उपयुक्त है। आमतौर पर इसे सप्ताह में 2 बार पानी की आवश्यकता होती है। इस पौधे को कमरे के तापमान पर रखें। इसके लिए लगभग 15C से 24C के बीच का तापमान उपयुक्त हो सकता है। इसे सर्दी के मौसम में महीने में एक बार और बसंत से गर्मी के मौसम में हर दो हफ्ते में जैविक खाद की आवश्यकता पड़ सकती है।
01Ugaoo Sansevieria Golden Hahnii Snake Plant With Self Watering Pot
यह स्नेक प्लांट है। यह पौधा घर के अंदर की हवा को शुद्ध करने में मदद करता है और आसपास के वातावरण को ताज़ा व हेल्दी बनाता है। इस पौधे को कम देखभाल की आवश्यकता होती है। इसे सप्ताह में केवल एक बार पानी देने की आवश्यकता होती है, जिससे इसकी देखभाल बेहद आसान हो जाती है। इस पौधे की ऊंचाई लगभग 6 से 12 इंच होती है और यह 4 से 5 इंच डायमीटर वाले पॉट के साथ आता है, जो छोटे-बड़े हर इंडोर स्पेस के लिए सही है।
02Amulya Farms & Nursery Air Purifying Broken Heart Indoor Live Plants for Living Room
यह पौधा स्मॉल साइज का है, जिससे यह खिड़की, ड्रॉइंग रूम, बेडरूम, डाइनिंग टेबल, टीवी स्टैंड, ऑफिस डेस्क, टेबलटॉप जैसी जगहों पर आसानी से रखा जा सकता है। इस पौधे की ऊंचाई लगभग 6 से 8 इंच होती है। ब्रोकन हार्ट के नाम से जाना जाने वाला यह पौधा हवा को साफ करता है और तनाव को भी कम करने के लिए जाना जाता है। इस पौधे में हरे रंग की दिल के आकार की पत्तियां निकलती हैं, जिसमें छेद होता है। इस वजह से यह ब्रोकन हर्ट के नाम से जाना जाता है। यह सजावटी पौधा न सिर्फ घर की खूबसूरती में चार चांद लगाता है बल्कि हवा को भी शुद्ध करता है।
03Amulya FARMS & NURSERY Air Purifying Variegated Indoor Live Plants
यह पौधा फिलोडेंड्रॉन बिर्किन के नाम से जाना जाता है। यह वातावरण से हानिकारक टॉक्सिन्स को कम करने में मदद करता है और घर या ऑफिस में ताज़ी, ऑक्सीजन-युक्त हवा बनाए रखता है। इस पौधे में दिल के आकार की हरे रंग की पत्तियां निकलती हैं, जिनपर सफेद धारियां बनती हैं। इस पौधे को आप लिविंग रूम, बेडरूम या फिर अपनी इच्छा के अनुसार कहीं भी रख सकते हैं। यह पौधा कम देखभाल में भी खूबसूरती से बढ़ता है।
04Ugaoo Areca Palm Air Purifier Natural Live Plant
हवा को साफ करने के लिए Areca Palm को भी अच्छा माना जाता है। इसकी खूबसूरत हरी पत्तियां आपके घर में तुरंत ट्रॉपिकल और फ्रेश फील जोड़ देती हैं। लिविंग रूम या बेडसाइड टेबल के पास रखने पर यह आपके घर को वाइब्रेंट और नेचुरल लुक देता है। यह पौधा वातावरण को ताज़ा बनाता है और कमरे को तुरंत ब्राइट व फ्रेश महसूस कराता है। यह कम धूप में पनपने वाला पौधा है, जिसे सीधे तेज सूरज की रोशनी से बचा कर रखें ताकि इसकी पत्तियां लंबे समय तक हरी और स्वस्थ बनी रहें।
05
Our Core Values
Transparent, Honest Reviews
We provide straightforward insights into each product’s strengths and weaknesses, so you can make confident, informed decisions.
Trusted Brands Priority
We focus on products from reliable brands known for quality, consistency, and customer satisfaction.
Smarter Value for Your Money
We highlight products that strike the perfect balance between cost, quality, and performance, so you get true value without the extra cost.
इन्हें भी देखें-
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- कौन-कौन से पौधे हवा की क्वालिटी सुधारते हैं?मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, पीस लिली, एरेका पाम और फिलोडेंड्रॉन जैसे पौधे हवा शुद्ध करने के लिए सबसे लोकप्रिय माने जाते हैं।
- क्या हवा की क्वालिटी सुधारने वाले पौधे घर के अंदर रखने के लिए सुरक्षित हैं?हां, ये पौधे घर के अंदर रखने के लिए सुरक्षित होते हैं और बेडरूम, लिविंग रूम, ऑफिस डेस्क या बालकनी में आसानी से रखे जा सकते हैं।
- क्या एयर प्यूरीफायर पौधों को धूप की जरूरत होती है?अधिकतर एयर प्यूरीफायर पौधे ब्राइट लेकिन इनडायरेक्ट सनलाइट में अच्छी तरह बढ़ते हैं। सीधी तेज़ धूप से कुछ पौधों की पत्तियां खराब हो सकती हैं।
You May Also Like