हरियाली तीज और रक्षाबंधन ये दोनों त्योहार अब आने ही वाला है। इनदोनों त्योहार पर महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं। अगर आप भी इस हरियाली तीज और रक्षाबंधन पर पहनने के लिए कोई अच्छा-सा सूट ढूंढ रही हैं, तो लहरिया सूट ले सकती हैं। राजस्थानी डिजाइन का यह सूट काफी फेस्टिव लुक देता है और इसे हैंडल करना भी आसान रहता है। लाइटवेट लहरिया सूट में आपको ट्रेंडी लुक मिलने के साथ ही कंफर्ट भी मिलता है। ऊपर से ये वूमेन फैशन का एक यूनिक क्लोदिंग ऑप्शन भी है। इसे आप कैजुअली भी पहन सकती हैं। साथ ही शादी-समारोह पर किसी को गिफ्ट करने के लिए भी लहरिया सूट बेहतरीन विकल्प है।
तो आइए देखते हैं लहरिया सूट के 5 बेस्ट ऑप्शन को और इसमें से अपने लिए कुछ खास डिजाइन के सूट को चुनते हैं। राजस्थानी डिजाइन का यह सूट आपको ज्यादातर कॉटन या जॉर्जेट फैब्रिक में मिलेगा। सूट पर दो कलर या फिर मल्टीकलर में लहरिया पैटर्न बना रहेगा। इसके साथ आप चुड़ीदार, प्लाजो, पैंट, शरारा या फिर घाघरा स्टाइल के बॉटम वियर को पेयर कर सकते हैं। शानदार स्टाइलिंग के लिए गोटा पट्टी सूट को झुमका और ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी के साथ पेयर करें। इससे आपको काफी ट्रेडिशनल लुक मिलेगा। फेस्टविल के अलावा, ये वेडिंग फंक्शन या फिर ऑफिस पहनकर जाने के लिए भी अच्छा ऑप्शन है।
Leheriya Suit For Women का खास कलेक्शन जो लगेंगी हवा का झोका
दुनिया में शायद ही कोई ऐसी लड़की हो, जिसने कभी सूट न पहना हो। हालांकि कुछ लड़कियां सूट पसंद होने के बावजूद इसे पहनने से हिचकिचाती हैं। क्योंकि इसे स्टाइल करना और कैरी करना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन अगर आप लहरिया सूट कैरी करेंगी, तो इसे पहनने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी। मिनिमल स्टाइल के साथ लहरिया सूट आपको फैशनेबल लुक देता है।
1. ANNI DESIGNER Women Kurta Set
यह रेड कलर का लहरिया सूट है, जिसे आप हरियाली तीज या फिर रक्षाबंधन किसी भी त्योहार पर पहन सकती हैं। सूट पर गोल्डन कलर का डिजाइन बना हुआ है। साथ ही इसपर गोल्डन कलर के गोटा का काम भी है। सूट को पैंट और दुपट्टे के साथ पेयर किया गया है। दुपट्टा काफी लंबा है, जिससे आप इसे कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं। दुपट्टे पर अलग तरह का डिजाइन बना है, जो इसे सूट से थोड़ा हटके लुक दे रहा है। इस तरह के Suit में आप कंफर्टेबल भी फील करेंगी।
इस सूट में स्मॉल से लेकर 5XL तक का साइज ऑप्शन है। यानी कि स्लिम फिट से लेकर ओवरसाइज्ड लड़कियां तक इसे ऑर्डर कर सकती हैं। सूट में रेड कलर के अलावा ब्लैक, डार्क ब्लू, लाइट ग्रीन, नेवी ब्लू और अन्य कलर ऑप्शन है। यह कॉटन ब्लेंड फैब्रिक मटेरियल का सूट है। इसकी फिटिंग स्ट्रेट डिजाइन की है। स्लीव्स 3/4 साइज की है। नेकलाइन स्क्वायर शेप्ड है।
2. GoSriKi Womens Kurta with Pant & Dupatta
बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल लुक के लिए आप नेवी ब्लू कलर के इस सूट को कैरी कर सकती हैं। सूट को सिल्वर कलर के गोटा से सजाया गया है, जो इसे डार्क के साथ एक ब्राइट लुक भी दे रहा है। सूट के फ्रंट चेस्ट पर गोटा का काम है। कॉटन ब्लेंड मटेरियल के इस सूट को आप पूरे दिन आराम से पहन सकती हैं। इसकी फिटिंग स्ट्रेट डिजाइन की है। रेगुलर पहनने के लिए भी यह सूट अच्छा ऑप्शन है। इसमें पुल ऑन क्लोजर मिल रहा है।
सूट के टॉप की लेंथ काफ लेंथ है। इसमें 3/4 साइज की स्लीव्स मिल रही है। सूट में स्मॉल से लेकर 2XL तक का साइज ऑप्शन मौजूद है। सूट पर मिरर वर्क का भी काम है। इसकी नेकलाइन राउंड शेप की है, जिससे इस सूट में आपको अच्छा कंफर्ट भी मिलेगा। इस सूट को आप इवनिंग पार्टी, वेडिंग फंक्शन या फिर कल्चर इवेंट्स पर पहन सकती हैं।
3. BLACK SCISSOR Leheriya Suit Set
अगर आपको सूट में ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न लुक भी चाहिए, तो आप स्काई ब्लू कलर के इस सूट को कैरी कर सकती हैं। इस सूट का डिजाइन काफी यूनिक और फैशनेबल है। नेकलाइन वी शेप की है। स्लीव्स पर एम्ब्रॉयडरी किया हुआ लेस लगा है। बॉटम वियर प्लाजो डिजाइन का है। सूट को आप ऑफिस पहनकर भी जा सकती हैं। साथ ही बहन या फिर फ्रेंड को गिफ्ट करने के लिए यह सूट अच्छा ऑप्शन है।
डे लाइट में यह सूट काफी खूबसूरत दिखेगा। इसे आप मैचिंग या फिर सिल्वर कलर के ज्वैलरी के साथ पेयर कर सकती हैं। इस सूट में मीडियम से लेकर 2XL तक का साइज ऑप्शन उपलब्ध है। यह सूट हैवी कॉटन फैब्रिक मटेरियल से बना है। सूट का कपड़ा बहुत अच्छा है। रंग कभी भी हल्का नहीं होगा। स्लीव्स 3/4 साइज की है। सूट को आप मशीन वॉश के साथ हाथों से भी धुल सकती हैं।
4. KEKIMI LAHERIYA PRINT Suit
रानी पिंक कलर के इस सूट को देखिए। यह इतना ज्यादा खूबसूरत है कि इसे पहनते ही आपको फेस्टिव लुक मिलेगा। इस सूट के साथ आपको ज्यादा मेकअप करने की भी जरूरत नहीं है। बस सिल्वल कलर का एक प्यारा-सा झुमका और लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक। आपका फेस्टिव लुक पूरा हो जाएगा। ऑफिस में पूजा-पाठ हो या घर पर कोई फंक्शन तो भी आप इस Leheriya Suit को कैरी कर सकती हैं।
इस सूट में 4 कलर ऑप्शन जैसे कि बॉटल ग्रीन, ब्लैक, ब्लू और रानी पिंक है। आप अपने पसंद के हिसाब से किसी भी सूट को ऑर्डर कर सकती हैं। इसमें एक्स्ट्रा स्मॉल से लेकर 2XL तक का साइज ऑप्शन उपलब्ध है। यह जॉर्जेंट फैब्रिक का सूट है। इसकी लेंथ मैक्सी साइज की है। सूट में फुल स्लीव्स दी गई है। मॉनसून सीजन में यह सूट काफी अच्छा दिखेगा। इसे पहनकर आपको एक वाइब्रेंट लुक मिलेगा। सूट को पैंट बॉटम वियर के साथ पेयर किया गया है।
5. FIORRA Women's Teal Blue Suit
आजकल काफतान कुर्ता फिर से ट्रेंड में आ गया है। अगर आप इस डिजाइन में लहरिया सूट पहनना चाहती हैं, तो टील ब्लू कलर के इस सूट को देख सकती हैं। यह काफी मॉडर्न डिजाइन का सूट है। इसे आप ऑफिस भी पहनकर जा सकती हैं। सूट पर ज्यादा तामझाम नहीं है। केवल इसपर गोल्डन कलर का स्ट्रिप डिजाइन बना है, जो लहरिया पैटर्न की तरह ही दिख रहा है। यह गोटा पट्टी सूट पैंट डिजाइन के साथ आ रहा है।
इसे आप वेस्टर्न तरीके से भी कैरी कर सकती हैं। यह सूट इंडो वेस्टर्न लुक देता है। पॉली क्रेप फैब्रिक मटेरियल से बने इस सूट में स्मॉल से लेकर 2XL तक का साइज ऑप्शन है। इसकी स्लीव्स एलबो लेंथ की है। टॉप नी लेंथ का है। नेकलाइन बोट नेक डिजाइन का है और सूट पर एनिमल प्रिंट डिजाइन बना हुआ है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखा गया है, जिन्होंने विभिन्न उत्पादों की जांच-परख और अनुभव प्राप्त किया है ताकि ग्राहकों को एक सही प्रोडक्ट का चुनाव करने के बारे में सूचित किया जा सके। इस लेख के जरिए जब आप खरीदारी करते हैं तो हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है। लिखे गए सभी लेख गूगल दिशानिर्देशों के अनुरूप हैं और किसी भी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं करते हैं। यह लेख उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है। यहां उल्लिखित कीमतें अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। इस लेख में सूचीबद्ध उत्पाद प्राथमिकता के विशेष क्रम में नहीं है। हर जिंदगी किसी भी उत्पाद की बिक्री के बाद की सेवा के लिए जिम्मेदार नहीं है।