26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी है। इस दिन हम सभी बड़े शौक से तैयार होते हैं। फुल मेकअप करके, अपना फेवरेट आउटफिट पहनकर मंदिर जाते हैं। अगर इस साल आपकी भी प्लानिंग इस्कॉन टेंपल या फिर किसी और कृष्ण मंदिर जाने की है, तो आप भी एक नया आउटफिट अपने लिए ऑर्डर कर सकती हैं। इस वक्त कृष्ण जनमाष्टमी को लेकर कुछ ट्रेंडी डिजाइन के सूट काफी वायरल हो रहे हैं। साथ ही कंफर्ट के मामले में भी ये आपको काफी राहत देते हैं। अगर आपने अभी तक अपने पसंद का सूट ऑर्डर नहीं किया है, तो हमारे इस लिस्ट से चेक करके ऑर्डर कर सकती हैं। ये बजट फ्रेंडली लेटेस्ट सूट डिजाइन हैं। इन्हें दूसरे फेस्टिवल या कल्चरल इवेंट्स पर भी पहना जा सकता है।
आजकल प्लाजो पैंट डिजाइन का सूट काफी ट्रेंड कर रहा है। वर्किंग वीमेंस से लेकर हाउसवाइफ तक इस तरह के सूट को पहन रही हैं। अपने इस ट्रेंडी कलेक्शन में हमने ऐसे ही कुछ सूट को लिस्ट किया है। साथ ही जन्माष्टमी के त्योहार को ध्यान में रखते हुए मल्टीकलर, यलो, पिंक और पर्पल कलर के सूट को इस लिस्ट में शामिल किया है। ये सभी सूट कॉटन, सिल्क और जॉर्जेट फैब्रिक के हैं। इनमें आपको अच्छा कंफर्ट मिलेगा। ज्वैलरी के साथ मैच करने पर आपको पार्टी लुक भी मिलेगा। वेडिंग फंक्शन या फिर रिसेप्शन जैसे इवेंट्स पर आप इस तरह के सूट को पहनकर जा सकती हैं। साथ ही किसी को गिफ्ट करने के लिए भी यह अच्छे सूट पीसेज हैं।
जन्माष्टमी पर छा जाएगा इन सूट डिजाइन में आपका लुक
आइए अब ट्रेंडी डिजाइन के इन सूट को देखते हैं और तय करते हैं कि हमारे लिए कौन-सा सूट सबसे बेस्ट रहेगा। या फिर कौन- से सूट को हम अपनी बहन या फिर फ्रेंड को गिफ्ट कर सकते हैं। सभी सूट के साथ हैवी प्रिंट डिजाइन वाला दुपट्टा पेयर्ड है। अलग-अलग तरह से इन सूट को स्टाइल करने से आपको भीड़ वाली जगहों में भी स्टेटमेंट लुक मिलेगा और आप सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखेंगी।
1. GoSriKi Women's Kurta with Pant & Dupatta
ब्लू कलर का यह सिंपल और एलिगेंट सूट अपने अट्रैक्टिव डिजाइन की वजह से इसे आपको लेने के लिए मजबूर कर सकता है। यह काल्फ लेंथ डिजाइन का सूट है। इसके साथ मैचिंग दुपट्टा और पैंट पेयर किया गया है। दुपट्टा काफी लाइटवेट है, जिससे आप इसे कई तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। जन्माष्टमी पर इस तरह के Suit को आप सिल्वर कलर ज्वैलरी और बिंदी के साथ पेयर कर अट्रैक्टिव लुक पा सकती हैं। इस सूट में स्मॉल से लेकर 5XL तक का साइज ऑप्शन उपलब्ध है। इसे स्लिम लड़कियां और बुजुर्ग महिलाएं दोनों कैरी कर सकती हैं।
यह कॉटन ब्लेंड फैब्रिक से बना सूट है, जो पहनने में काफी मुलायम और आरामदायक है। इस सूट में ब्लैक, ग्रीन, पिंक और पर्पल कलर ऑप्शन है। 3/4 साइज के स्लीव्स में आपको अच्छा कंफर्ट मिलेगा। इस सूट को आप पूरे दिन पहन सकेंगी। राउंड नेकलाइन की फिटिंग काफी अच्छी है, जिससे यह सूट बॉडी पर काफी अच्छा दिखता है। फॉर्मल लुक के लिए आप इसे ऑफिस पहनकर भी जा सकती हैं।
2. Sidhidata Women's Poly Cotton Suit
अगर आप जन्माष्टमी पर पहनने के लिए क्रीम कलर का कोई सूट ढूंढ रही हैं, तो मल्टीकलर दुपट्टे के साथ आ रहे इस खूबसूरत सूट पीस को ले सकती हैं। यह अनस्टिच्ड सलवार सूट है। इसे अपने तरीके से सिलवाया जा सकता है। सूट के कपड़े की लेंथ टॉप के लिए 2 मीटर, बॉटम के लिए 2.10 मीटर और दुपट्टा 2.10 मीटर का है। सूट को लेटेस्ट डिजाइन में सिलवाया जा सकता है। पॉली कॉटन फैब्रिक के इसपर एम्ब्रॉयडरी वर्क है। मल्टी कलर के एम्ब्रॉयडरी वर्क से इस सूट का लुक और भी खिल रहा है।
सूट का डिजाइन सिंपल है, लेकिन इसे पहनने पर आपको फेस्टिव लुक मिलेगा। दुपट्टे पर बंधेज प्रिंट का काम है। फ्री साइज के इस सूट पीस से लड़कियां और महिलाएं दोनों अपने लिए सूट बनवा सकती हैं। इसमें मस्टर्ड, रेड, ग्रीन और ब्लैक कलर ऑप्शन भी है। प्लेन डिजाइन के इस सूट को आप रेगुलर, फेस्टिव वियर या फिर पार्टी वियर की तरह पहन सकती हैं। गिफ्ट करने के लिए भी यह अच्छा सूट है।
3. KD Women Floral Print Anarkali Suit
सूदिंग ब्लू, पिंक और व्हाइट कलर के इस फिजी पेस्टल सूट में आपको बेहद एलिगेंट लुक मिलेगा। इस तरह के सूट को आप सिंपल मेकअप के साथ कैरी कर सकती हैं। या फिर पार्टी लुक पाने के लिए आईमेकअप कर सकती हैं। सूट पर फ्लोरल प्रिंट डिजाइन है और ये अनारकली सूट है, जो हमेशा ट्रेंड में रहता है। इस Suit को आप स्मॉल से लेकर 2XL साइज तक में ले सकती हैं। सूट में मरून, मल्टी कलर, नेवी ब्लू, ऑरेंज, पिंक, यलो और स्काई ब्लू जैसे खूबसूरत कलर ऑप्शन मौजूद हैं।
अगर आपको ब्लू कलर के अलावा कोई दूसरा सूट पसंद आ रहा है, तो इसे भी आप ऑर्डर कर सकती हैं। इसकी नेकलाइन वी शेप की है और स्लीव्स 3/4 साइज का है। सूट में फुल फ्लेयर्ड बन रहा है, जिससे आपको अच्छा ट्रेडिशनल लुक मिलेगा। जॉर्जेट फैब्रिक के इस सूट को आप किसी भी मौसम में कैरी कर सकती हैं। यह लाइटवेट सूट है, जिससे इसे पूरे दिन आराम से पहना जा सकता है।4. ANNI DESIGNER Women's Kurta Set
सिंपल सटल लुक के लिए लड़कियां मल्टीकलर फ्लोपर प्रिंट डिजाइन वाला यह सूट ले सकती हैं। यह दिखने में बहुत ही साधारण है, लेकिन इसका ओवरऑल लुक काफी एलिगेंट है। स्ट्रेट कुर्ता और पैंट के साथ पेयर किया गया यह सूट ऑफिस पहनकर जाने के लिए भी सूटेबल ऑप्शन है। इस Suit Design में आपका जन्माष्टमी लुक पूरे मोहल्ले में छा जाएगा। मैचिंग ईयररिंग्स के साथ आप इस सूट को पेयर कर सकती हैं। साथ ही स्पेशल ऑकेजन पर गिफ्ट करने के लिए भी यह अच्छा सूट है।
बेज कलर के इस सूट में स्मॉल से लेकर 2XL तक का साइज ऑप्शन उपलब्ध है। कॉटन ब्लेंड फैब्रिक का यह सूट काल्फ लेंथ टॉप के साथ आ रहा है। इस सूट में आपको परफेक्ट फेस्टिव लुक मिलेगा। इसकी स्लीव्स 3/4 साइज की है। नेकलाइन वी शेप की है, जो इनदिनों ट्रेंड में है। इस सूट में आप स्टनिंग के साथ सिंपल भी दिखेंगी।
5. Naixa Women Women's Kurtas & Kurtis
अगर आप नई-नवेली दुल्हन हैं या फिर आलिया भट्ट की तरह सनशाइन लुक आपको बेहद पसंद हैं, तो यलो कलर का यह स्टनिंग सूट सेट आप ले सकती हैं। इसके साथ आपको दुपट्टा, कुर्ता और पैंट मिल रहा है। सिल्क ब्लेंड फैब्रिक मटेरियल के इस सूट को आप वेडिंग फंक्शन पर पहनकर जा सकती हैं। साथ ही अगर वेडिंग ऑकेजन पर अगर किसी को खूबसूरत-सा सूट गिफ्ट करना हो, तो इस Female Suit Design को लिया जा सकता है। इसमें आपको रेगुलर फिटिंग मिलेगी। सूट में पुल ऑन क्लोजर है। सूट को ड्राई क्लीन किया जा सकता है।
सूट का दुपट्टा सिल्क ब्लेंड फैब्रिक का है। बॉटमवियर रेयॉन फैब्रिक का है। सॉफ्ट टेक्सचर और लाइटवेट आउटफिट की वजह से इसे आप कंफर्टेबली पूरे दिन पहना जा सकता है। सूट पर एम्ब्रॉयडरी वर्क है। इसका दुपट्टा लहरिया प्रिंट वाला है। यह सूट ट्रेडिशनल लुक को परिभाषित करता है और जन्माष्टमी पर पहनने के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है।Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखा गया है, जिन्होंने विभिन्न उत्पादों की जांच-परख और अनुभव प्राप्त किया है ताकि ग्राहकों को एक सही प्रोडक्ट का चुनाव करने के बारे में सूचित किया जा सके। इस लेख के जरिए जब आप खरीदारी करते हैं तो हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है। लिखे गए सभी लेख गूगल दिशानिर्देशों के अनुरूप हैं और किसी भी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं करते हैं। यह लेख उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है। यहां उल्लिखित कीमतें अमेज़ॅन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। इस लेख में सूचीबद्ध उत्पाद प्राथमिकता के विशेष क्रम में नहीं है। हर जिंदगी किसी भी उत्पाद की बिक्री के बाद की सेवा के लिए जिम्मेदार नहीं है।