Flared Kurti Set: टीवी सीरियल्स, मूवी, फिल्म प्रमोशन्स और वेब सीरीज के बदौलत हमने पिछले कुछ समय में कई खूबसूरत डिज़ाइनर क्रिएशन्स को देखा है। चल रहे फैशन ट्रेंड को देखकर पता चलता है कि इस वक्त लाइट कलर, लाइट वर्क और पेस्टल कलर वाले आउटफिट खूब चल रहे हैं। ऐसे ही लाइट एथनिक आउटफिट की मिसाल है फ्लेयर्ड कुर्ती सेट। पिछले कुछ सालों में टीवी सीरियल्स में इन फ्लेयर्ड कुर्ती सेट का ही बोलबाला रहा है। अगर आप भी कुंडली भाग्य की प्रीता और कुमकुम भाग्य की प्रज्ञा के फ्लेयर्ड कु्र्ती डिजाइन की फैन हो गई हैं, तो इन्हें तुरंत ऑर्डर कर अपने Women Fashion में शामिल कर सकती हैं।
गर्मी के मौसम में एथनिक ड्रेसेज पहनने वालों के लिए ये फ्लेयर्ड कुर्तियां खुशी का पैगाम और ठंडी हवा के झोंके की तरह है। इनका फैब्रिक इतना लाइट और सॉफ्ट होता है कि आपकी स्कीन और आप दोनों बेहद कंफर्टेबल फील करते हैं। समर सीजन में ये आउटफिट रेडी-टू-वेयर कलेक्शन की तरह हैं। इन Flared Kurti की सबसे खास बात यह है कि ये प्रैक्टिकल डिज़ाइन्स और अफोर्डेबल प्राइस रेंज में उपलब्ध हैं।
इसे भी पढ़ें:मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के लुक्स के लिए ये Anarkali Kurti है परफेक्ट
Flared Kurti Set: एकदम लाइट कपड़े में मिलेगा फ्रेश लुक
आजकल लड़कियां हैवी फ्लेयर्ड वाली कुर्ती खूब पहन रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को भी इस तरह के आउटफिट में आए दिन देखा जा रहा है। ऐसा हो भी क्यों न! ये कुर्तियां हैं ही इतनी कंफर्टेबल। ऊपर से इन्हें पहनने के बाद आपको सिंपल एंड एलिगेंट लुक भी मिलता है।
Amayra Women's Anarkali Kurta
फिल्म बाजीराव मस्तानी की मस्तानी का लुक अगर आप रिक्रिएट करना चाहती हैं, तो मरून कलर के इस flared kurti Set को ट्राय कर सकती हैं। इस कुर्ती का डिजाइन बहुत आकर्षक है। हिल सैंडल के साथ इस कुर्ती को पहनकर आप स्लिम और लंबी दिखेंगी। इस पर व्हाइट कलर का खूबसूरत प्रिंट डिजाइन बना हुआ है। कुर्ती का नेकलाइन वी डिजाइन का है। बॉर्डर पर लगा व्हाइट कलर का लेस इस कुर्ती की खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा। Amayra Women's Anarkali Kurta Price: Rs 899
इसे भी पढ़ें: ऑफिस के लिए इन Best Short Kurti Design को करें ट्राई
Rajnandini Floral Printed Kurta
इस Flared Kurti Set का कलर कॉम्बिनेशन, फैब्रिक मटेरियल, डिजाइन और रिच टेक्सचर सब कमाल का है। ब्लू कलर के इस कुर्ती को ऑफिस या कॉलेज पहनकर जा सकती हैं। प्योर कॉटन फैब्रिक से बना यह कुर्ती गर्मी के मौसम में पहनने के लिए परफेक्ट है। इस कुर्ती को आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी के साथ पेयर अप कर सकती हैं। Rajnandini Floral Printed Kurta Price: Rs 1,367
BLACK MACY Flared Kurti Set
सिंपल, सोबर लुक पाने के लिए आप ऑफ व्हाइट कलर के इस long kurti design को पहन सकती हैं। इसपर मरून कलर में फ्लोरल प्रिंट डिजाइन बना हुआ है। कमर पर प्लेट्स बने हुए हैं, जो इस कुर्ती को हल्का घेरदार बना रहा। इसके साथ आपको सेम प्रिंट वाला मैचिंग दुपट्टा मिल रहा है। flared kurti के बॉर्डर पर गोटा लगा है, जिससे कुर्ती सेट की खूबसूरती बढ़ रही है। BLACK MACY Flared Kurti Set Price: Rs 869
Royal Export Flair Kurti
अगर आपको बांधनी प्रिंट पसंद है, तो आप इस कुर्ती को ट्राय कर सकती हैं। पिंक कलर की यह कुर्ती कॉलेज, ऑफिस, पूजा या फिर रेगुलर बेसिस पर पहनने के लिए एकदम सही है। कुर्ती का नेक डिजाइन वी शेप का है और इसमें ¾ स्लीव्स दी गई है। कुर्ती के फ्रंट में एक नॉट डिजाइन बना है, जो इस एथनिक Flared Kurti Set को मॉडर्न टच दे रहा। इस कुर्ती के साथ आपको प्लाजो और नेट का दुपट्टा पेयर अप करने के लिए मिल रहा है। Royal Export Flair Kurti Price: Rs 749
Amayra Flared Kurti Set
मरून कलर के इस long kurti design का कलर कॉम्बिनेशन काफी जबरदस्त है। मैचिंग कलर के बजाय इसे व्हाइट कलर के कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे के साथ पेयर अप किया गया है, जिससे इस कुर्ती को और भी आकर्षक लुक मिल रहा है। राउंड नेक डिजाइन और ¾ स्लीव्स में आप पूरी तरह कंफर्टेबल फील करेंगी। फैब्रिक भी 100% रेयॉन है, जिससे यह हर मौसम में पहनने के लिए परफेक्ट है। Amayra Flared Kurti Set Price: Rs 899
Disclaimer: यहां कीमतें अमेज़ॅन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं।