Whirlpool की वॉशिंग मशीन आपके कपड़ों को रखेगी नए जैसा, मिलेगा जिद्दी दाग-धब्बों से छुटकारा

    Whirlpool washing machine की बड़ी और किफायती रेंज में से ये विकल्प आपके कपड़े धोने की झंझट को कम करते हुए आपके बजट का भी रखेंगी खयाल

    Anagha Telang
    Whirlpool washing machine big image

    आजकल किसी के पास भी कपड़े धोने का समय नहीं है और ऐसे में सभी कपड़े धोने के लिए एक अच्छी वॉशिंग मशीन पर ही निर्भर होते हैं। अच्छी क्वालिटी की वॉशिंग मशनी कपड़े धोने के साथ-साथ समय की भी बचत करती है और बिजली व पानी भी बचाती है। वैसे तो मार्केट में वॉशिंग मशीन के लिए कई बड़ी ब्रैंड्स हैं लेकिन Whirlpool की वॉशिंग मशीन को लोग काफी पसंद करते हैं। अपने आधुनिक फीचर्स, वर्लड क्लास टेक्नोलॉजी, एनर्जी एफिशियेंसी, और कम पानी व बिजली के इस्तेमाल के साथ आपके कपड़ों को चकाचक और चमकदार बनाते हुए वर्लपूल वॉशिंग मशीन आपके व्यस्त जीवन को थोड़ा सा आसान बनाने में मदद करती हैं।

    वर्लूपल एक पुरानी और भरोसेमंद ब्रैंड तो है हि इसके साथ-साथ यह अपनी अच्छी कस्टमर सर्विस की वजह से लोगों को पसंद आती है। वर्लपूल के पास Washing machine की एक बड़ी रेंज है जिसमे सेमी ऑटोमैटिक, फुल्ली ऑटोमैटिक, फ्रंट लोड, टॉप लोड और फास्ट ड्रायिंग वाली मशीनें शामिल हैं। वर्लपूल की वॉशिंग मशीन कपड़ों को सिर्फ अच्छी तरह से धोती ही नहीं उन्हें सुखाते हुए बैक्टेरिया और जर्मस से भी फ्री रखती हैं। वर्लपूल की वॉशिंग मशीन में आपको कई तरह के वॉश मोड्स भी मिल जाएंगे जो कॉटन, वुलेन्स, बेबी क्लोथ्स, सेंसेटिव, दाग धब्बे और ब्लैंक्ट्स जैसी हर तरह की लॉनडरी को धोने में आपकी मदद करेंगे। 

    Whirlpool वॉशिंग मशीन: कपड़ों के साथ-साथ आपकी जेब का भी रखेंगी ध्यान

    वर्लपूल अपनी वॉशिंग मशीन की बड़ी रेंज ही नहीं अपने बजट में फिट होने वाले दामों की वजह से भी लोगों के बीच लोकप्रीय है। चाहे आपका बजट ज्यादा हो या कम वर्लपूल के पास अपकी जरूरत और बजट दोनों के हिसाब से वॉशिंग मशीन का एक परफेक्ट विकल्प मिल जाएगा। फीचर्स के अलावा वर्लपूल की वॉशिंग मशीन अपने स्लीक डिजाइन और स्टाइलिश लुक के लिए भी जानी जाती हैं। लाइटवेट और दिखने में अच्छी होने के अलावा अपनी कॉम्पैक्ट डिजाइन की वजह से भी लोग इन्हें पसंद करते हैं। तो अगर आप भी वर्लपूल की वॉशिंग मशीन घर लाना चाहते हैं तो इन 5 ऑप्शन्स में से अपने लिए एक चुन सकते हैं।

    1. Whirlpool 6 Kg Royal Fully-Automatic Washing Machine 

    यह फुल्ली ऑटोमैटिक वर्लपूल वॉशिंग मशीन आपको बेस्ट वॉश क्वालिटी देगी साथ ही इसे इस्तेमाल करना भी बेहद आसान है। 6 किलोग्राम वाली इस वॉशिंग मशीन को 5 स्टार एनर्जी रेटिंग मिली है जिससे आफको बेस्ट इन क्लास एफिशियेंसी मिलेगी। यह वर्लपूल की Top load वॉशिंग मशीन है जो नॉर्मल, हेवी, वाइट, ड्राय, एक्सप्रेस, ईको, रिंज़+ड्राय और एक्वा स्टोर जैसे 8 वॉश प्रोग्राम्स के साथ आती है। वहीं, इस वॉशिंग मशीन में आपको ऑटो टब क्लीन फीचर भी मिलेगा जिसके चलते आपको इसकी सफाई की टेंशन नहीं लेनी पड़ेगी।



    यहां देखें

    इस वर्लपूल वॉशिंग मशीन का ड्रम और बॉडी स्टेनलेस स्टीम मटेरियल से बनी हैं और इसमें ड्राय टैप सेंसिंग, स्मार्ट सेंसर और 123 वॉश जैसे स्मार्ट फीचर्स भी हैं। वर्लपूल इस वॉशिंग मशीन के साथ आपको ZPF यानी जिरी प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी देता है जिसकी मदद से मशीन का टब पानी के कम प्रेशर के बावजूद जल्दी भर जाएगा। अपनी कम आवाज और 740 RPM  की फास्ट मोटर के साथ यह मशीन आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इस वर्लपूल वॉशिंग मशीन का प्राइस ₹14,120 है।

     Whirlpool 6 Kg Royal Washing Machine के स्पेसिफिकेशन्स

    • वोल्टेज- 230 वोल्ट्स

    • साइकिल ऑप्शन्स- 8

    • चाइल्ड लॉक

    • कंट्रोल कंसोल- पुश बटन

    क्यों खरीदें?

    • इस्तेमाल करने में आसान

    • क्वालिटी अच्छी है

    • छोटे परिवार के लिए सही विकल्प

    क्यों न खरीदें?

    • लोग इसकी आवाज से खुश नहीं हैं।

     2. Whirlpool 7.5 Kg 5 Star StainWash Washing Machine

    यह टॉप लोड फुल्ली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 7.5 किलोग्राम की कपैसिटी के साथ आती है जो छोटे और मीडियम साइज के परिवार के लिए काफी उपयोगी होगी। इस वॉशिंग मशीन में आपको एक इन-बिल्ट हीटर मिलेगा जो 50 कड़े दागों को आपके कपड़ों से निकाल सकता है। वहीं, इसके 3 हॉट वॉटर मोड्स 48 घंटे पुराने दाग को भी साफ कर सकते हैं। 740 RPM की मैक्सिमम रोटेशन्ल स्पीड वाली इस वर्लपूल वॉशिंग मशीन में कपड़े अच्छी तरह साफ होने के अलावा तेजी से सूखेंगे भी। 

    यहां देखें

    वर्लपूल की इस Fully automatic वॉशिंग मशीन में हार्ट वॉटर वॉश सेटिंग और 12 तरह के वॉश प्रोग्राम्स मिलेंगे। चूहें से इस वॉशिंग मशीन को बचाने के लिए इसके साथ रैट मेश भी दिया जा रहा है। डिले स्टार्ट, एक्सप्रेस वॉश और ऑटो टब क्लीन फीचर्स के साथ आने वाली यह वर्लपूल वॉशिंग मशीन आप ₹18,240 में खरीद सकते हैं।

    Whirlpool 7.5 Kg 5 Star वॉशिंग मशीन के फीचर्स

    • एनर्जी रेटींग- 5 स्टार

    • ड्रम ऐंड बॉडी मटेरीयल- स्टेनलेस स्टील

    • 2 तरह के ड्रायिंग मोड

    • ZPF टेक्नोलॉजी

    क्यों खरीदें?

    • इस्तेमाल करने में आसान

    • आसानी से इंस्टॉल होती है

    क्यों न खरीदें?

    • लोगों ने इसकी स्पीड और पर्फॉरमेंस को लेकर शिकायक की है।

    3. Whirlpool 9 Kg 5 Star BloomWash Washing Machine 

    वर्लपूल की यह फुल्ली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन डेली, हेवि, डेलिकेट, वाइट्स, स्टेनवॉश, ऐंटी-बैक, वुलेन्स, बेडशीट, ईकोवॉश, रिंस+ड्राय, ड्राय ओनली और वॉश ओनली जैसे 12 वॉश प्रोग्रम्स के साथ आती है। इस वॉशिंग मशीन में आपको 3 हॉट वॉट मोड्स मिल रहे हैं जो कपड़ों को जर्म फ्री रखने में मदद करते हैं। ZPF टेक्नोलॉजी, चाइल लॉक, पावर ड्राय और एक्सप्रेस वॉश जैसे फीचर्स इस वर्लपूल वॉशिंग मशीन को एक अच्छा विकल्प बनाते हैं। 

    यहां देखें

    5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली इस वॉशिंग मशीन का ड्रम और बॉडी स्टेनलेस स्टील से बने हैं और इसमें कपड़ भी जल्दी सूखते हैं। वहीं, इसका 360 डिग्री हेक्सा ब्लूम इम्पीलर कपड़ो का आपस में रगड़ कर समान रूप से धोता और साफ करता है। वर्लपूल की इस फुल्ली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में आपको हॉट कैटेलिक सोक फीचर मिलेगा जो कपड़ों को साफ करने से पहले अच्छी तरह भिगोने में मदद करता है। इस वर्लपूल वॉशिंग मशीन का दाम ₹23,340 है।

    Whirlpool 9 Kg 5 Star Washing Machine के स्पेसिफिकेशन्स

    • मैक्सिमम मोटर स्पीड- 740 RPM

    • Top load

    • कपैसिटी- 9 किलोग्राम

    • सॉफ्ट क्लोज लिड

    क्यों खरीदें?

    • अच्छे फीचर्स

    • इस्तेमाल करने में आसान

    • वैल्यू फॉर मनी

    • बड़े परिवार के लिए अच्छा विकल्प

    क्यों न खरीदें?

    • लोगों ने पानी के लीकेज को लेकर शिकायत की है।

    यहां पढ़ें: ये Fully automatic वॉशिंग मशीन चमकाएंगी आपके कपड़े, जेब पर भी नहीं डालेंगी लोड

    4. Whirlpool 7 Kg 5 Star Inverter Front Load Washing Machine

    7 किलोग्राम कपैसिटी वाली इस फुल्ली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन की मोटर 1000RPM की है जिसकी वजह से कपड़े जल्दी और अच्छी तरह से सूखते हैं। इस मशीन में आपको 15 तरह के वॉश प्रोग्राम मिलेंगे जिनमें सैनटाइज, कॉटन, ईको कॉटन, बेडिंग, रैपिड 30 मिनट, स्टेनवॉश, बेबी केयर, बेड ऐंड बाथ, वुलेन्स, डेलिकेट, ऐक्टिव वियर, रिंज ऐंड स्पिन, स्पिन ऐंड ड्रेन और ड्रम क्लीन शामिल है। स्टेनलेस स्टील से बने इसके ड्रम और बॉडी बहुत मजबूत क्वालिटी के हैं। यह वर्लपूल वॉशिंग मशीन फ्रंट लोड टाइप की है।

    यहां देखें

    इस वर्लपूल वॉशिंग मशीन का डिस्प्ले टाइप एलईडी है जिस वजह से आप आसानी से सारी जानकारी पढ़ पाएंगे। यह वॉशिंग मशीन फ्रेश केयर टेक्नोलॉजी के साथ आती है जिसकी खास बात यह है कि अगर आप इसमें कपड़े छोड़े देते हैं तो धुलाइ के 6 घंटे बाद भी यह उन्हें 6 घंटे तो रोटेट और स्टीम करती रहेगी। इससे आपके कपड़े फ्रेश रहेंगे। इस वॉशिंग मशीन का प्राइस ₹26,990 है।

    Whirlpool 7 Kg 5 Star Washing Machine के स्पेसिफिकेशन्स

    • स्टीम टेक्नोलॉजी

    • टच डिस्प्ले

    • बेबी केयर टेक्नोलॉजी

    • 2 साली कंप्रीहेंसिव और मोटर पर 8 साल की ऐडिशन्ल वॉरंटी

    क्यों खरीदें?

    • अच्छी क्वालिटी

    • कम आवाज

    • बड़े परिवार के लिए अच्छा ऑप्शन

    • कपड़ों पर सिलवट नहीं पड़ती

    क्यों न खरीदें?

    • कोई कारण नहीं।

    5. Whirlpool 8 Kg 5 Star Inverter Front Load Washing Machine

    ZPF टेक्नोलॉजी और बेबी केयर जैसे खास फीचर्स के साथ आने वाली इस फुल्ली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में स्टीम टेक्नोलॉजी और इन बिल्ट हीटर है जिससे आपके कपड़े अच्छी तरह से धुलते और सूखते हैं। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली इस वर्लपूल वॉशिंग मशीन की बॉडी व ड्रम स्टेनेलेस स्टील से बने हैं और इसकी मोटर 1400RPM की है। यह वॉशिंग मशीन आपके कपड़ों को धोने के साथ-साथ उनका खयाल भी रखेगी और उनकी लाइफ को भी कम नहीं होने देगी। 

    यहां देखें

    ZPF टेक्नोलॉजी, कम एनर्जी कंजपशन, एलईडी डीस्प्ले, सॉफ्ट मूव टेक्नोलॉजी और बेबी केयर जैसे फीचर्स इस वॉशिंग मशीन को बड़े परिवारों के इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। यह वॉशिंग मशीन क्रिस्टल वाइट और मिडनाइट ग्रे जैसे कलर ऑप्शन्स के साथ आती है और इसका प्राइस ₹31,990 है।

    Whirlpool 8 Kg 5 Star Washing Machine के स्पेसिफिकेशन्स

    • कपैसिटी- 8 किलोग्राम

    • 15 तरह के वॉश प्रोग्राम

    • 18% बेहतर फैब्रिक केयर

    • बड़ा ड्रम

    क्यों खरीदें?

    • अच्छी क्वालिटी

    • वैल्यू फॉर मनी

    • इस्तेमाल करने में आसान

    क्यों न खरीदें?

    • लोगों को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है।

    वर्लपूल वॉशिंग मशीन (Whirlpool washing machine) के और ऑप्शन्स देखें

    Image credit: Pinterest

    Disclaimer: इस लेख के निर्माण में हर जिंदगी के पत्रकार शामिल नहीं हैं और यहां कीमतें भी अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। ऊपर दिए गए सभी प्रोडक्ट यूजर रेटिंग के आधार पर रखे गए हैं, जिनकी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवाद के लिए हर जिंदगी उत्तरदायी नहीं है।

    Whirlpool washing machine को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

    1. वर्लपूल वॉशिंग मशीन के साथ सबसे बड़ी समस्या क्या है?

    वर्लूपल की वॉशिंग मशीन में लीकेज, आवाज, ड्रेनिंग और स्पिनिंग को लेकर दिक्तते आती हैं।

    2. वर्लपूल वॉशिंग मशीम में कौनसा डिटर्जेंट इस्तेमाल करना चाहिए?

    Whirlpool की वॉशिंग मशीन में कंपनी का बनाया हुआ विजप्रो डिटर्जेंट इस्तेमाल करने की सलाही दी जाती है।

     3. वर्लपूल कहां की कंपनी है?

    अमेरिकी ब्रैंड वर्लपूल एक पूरानी और भरोसेमंद कंपनी है जो वॉशिंग मशीन के अलावा कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स बनाती है।

     4. क्या वर्लपूल वॉशिंग मशीन के लिए अच्छा ब्रैंड है?

    हां। Whirlpool की वॉशिंग मशीन हाई क्वालिटी और एनर्जी एफिशियंट होती हैं।