43 Inch LED TV: आप अपने घर के लिए एक टीवी तो सर्च कर रहे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आपके सपनों के अशियाने के लिए Best Smart TV In India कौन-सा है? एक बढ़िया टीवी वो होता है जो कम दाम में आने के साथ लेटेस्ट फीचर्स से लैस हो। ऐसे ही टीवी मनोरंजन का असली मज़ा देते हैं।
वहीं अगर आप भी अब घर बैठें टेलीविजन देखने का शानदार अनुभव करना चाहते हैं और अपने पुराने टीवी के डिब्बे को भूलकर नया मॉर्डन लुक और लेटेस्ट फीचर्स वाला 43 Inch Smart TV घर लाने का सोच रहे हैं तो 43 इंच एलईडी टीवी कि ये लिस्ट आपके बड़े काम आने वाली है। 43 इंच के टीवी घर में ज्यादा जगह नहीं लेते हैं और हर साइज के कमरे को नया लुक देने का काम करते हैं।
43 Inch LED TV: घर के लिए Smart TV के बढ़िया विकल्प
आपको दुनियाभर में 43 Inch TV के बेहतरीन विकल्प देखने को मिल जाते हैं। वहीं बात अगर भारत की करें तो देश में सैमसंग, एलजी और वनप्लस जैसी शानदार कंपनीयां इन 43 Inch Smart TV के दमदार ऑप्शन पेश करती रहती हैं, जिसमें सभी एडवांस सुविधाएं मिलती हैं और शायद इसी कारण से इस स्क्रीन की साइज वाले Smart TV देश में लोकप्रिय हो गए हैं।
Read More: LG Smart TV- डब्बा टीवी को टाटा! 43 और 42 इंच का स्क्रीन साइज कर देगा बावला
Redmi 43 Inch LED TV
अगर आप अपने घर या ऑफिस के लिए एक किफायती दाम और लेटेस्ट फीचर्स वाला टीवी देख रहे हैं तो Redmi Smart TV आपके लिए एक सही ऑप्शन है। इसमें आपको 43 इंच के स्क्रीन साइज के साथ पसंदीदा चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे की प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, ज़ी 5 के कई सारे विकल्प मिलते हैं।
यूजर्स द्वारा काफी पसंद किए गए इस स्मार्ट टीवी में आपको एलईडी डिस्प्ले के साथ 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है जो इसकी पिक्चर क्वालिटी को बढ़िया बनाने का काम करता है। Redmi 43 Inch LED TV Price: Rs 23,999
OnePlus 43 Inch Smart TV
43 Inch LED TV की रेंज में वनप्लस कंपनी के पास भी एक से बढ़कर एक विकल्प हैं। बात अगर इस टीवी की करें तो इसमें आपको एलेक्सा कनेक्टिविटी के साथ कई सारे फीचर्स और दमदार साउंड मिल जाती है। इस OnePlus LED TV को यूजर्स ने भी काफी पसंद किया गया है।
इसमें जबरजस्त पिक्चर क्वालिटी के लिए 4K अल्ट्रा HD 3840x2160 की रेजोल्यूशन और 60 Hertz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं शानदार साउंड के लिए आपको इसमें 24 वॉट का साउंड आउटपुट देखने को मिल जाता है। OnePlus 43 Inch Smart TV Price: Rs 29,999
Read More: महंगे टीवी की हेकड़ी निकालने आ गए हैं ये 24 Inch LED TV, कम दाम में मिलेंगे धाकड़ फीचर्स
Samsung 43 Inch LED TV
अलट्रा एचडी डिस्प्ले, एयर स्लिम डिजाइन और दमदार साउंड आउटपुट इस Smart TV को हर किसी के लिए एक किफायती विकल्प बनाता है। इस Samsung LED TV को प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और जी5 जैसे कई सारे ओटीटी प्लेटफार्म के साथ पेश किया जाता है।
इतना ही नहीं इसपर आप वेब ब्राउजर, स्क्रीन मिररिंग और पीसी मोड जैसे फीचर्स का भी मज़ा ले सकते हैं। इसके स्पेशल फीचर्स आपके एंटरटेनमेंट के लेवल को बेहतर बनाते हैं। Samsung 43 Inch LED TV Price: Rs 29,990
Sony Bravia 43 Inch Smart TV
इस टीवी में आपको 178 डिग्री का बड़ा व्यूइंग एंगल मिलता है जो टीवी देखने के मज़े को और ज्यादा बढ़ाने का काम करता है। वहीं इसमें आप DTH चैनल के साथ-साथ प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार जैसे कई OTT प्लेटफार्म का आनंद ले सकते हैं।
इस Sony 43 Inch TV को 20 वॉट के साउंड आउटपुट, 3840x2160 की रिजॉल्यूशन और कई सारे शानदार फीचर्स के साथ पेश किया जाता है जो इसको नए जमाने का टीवी बनाने का काम करता है। Sony Bravia 43 Inch Smart TV Price: Rs 42,990
LG 43 Inch LED TV
इस LG TV को यूजर्स ने काफी रेटिंग दी है। इसमें आपको यूजर्स प्रोफाइल के साथ एआई थिनक्यू और वेबओएस 22, बिल्ट-इन गूगल असिस्टेंट जैसे कई सारे फीचर्स देखने को मिल जाते हैं।
इसके साथ ही इस 43 Inch Smart TV को 20 वॉट का पावरफुल साउंड आउटपुट और 3840x2160 का HD रिजॉल्यूशन के साथ पेश किया गया है जो इसके पिक्चर क्वालिटी को अलग लेवल पर ले जाने का काम करता है। LG 43 Inch LED TV Price: Rs 37,990
FAQ: 43 Inch LED TV के बारे में पूछे गए सवाल
1. कौन कंपनी 43 Inch Smart TV बेचती है?
भारत में तोशिबा, वनप्लस, एलजी, सैमसंग, एमआई, टीसीएल, सोनी, हाइसेंस, वीयू और रेडमी जैसी कंपनियां 43 इंच टीवी की पेशकश करती है।
2. 43 Inch LED TV की कीमत कितनी है?
भारत में 43 इंच टीवी की कीमत लगभग 15-16 हजार रूपए से शुरू होती है।
3. कितने बड़े कमरे में 43 Inch Smart TV लगाना चाहिए?
अगर आप टीवी से छह फीट से दूर बैठे हैं तो आपको कम 43 इंच की टीवी, 7.5 फीट के दायरे में हैं, तो 50 इंच की स्क्रीन और 9 फीट की दूरी है तो 60 इंच की स्क्रीन साइज वाली टीवी बेहतर रहेगी।
4. क्या 43 Inch Led TV बेडरूम के लिए काफी बड़ा है?
32 से 43 इंच का टीवी आमतौर पर 6 से 8 फीट की देखने की दूरी वाले छोटे बेडरूम के लिए एक अच्छा विकल्प है। 8 से 10 फीट की देखने की दूरी वाले बड़े बेडरूम के लिए 50 से 55 इंच का टीवी अधिक उपयुक्त हो सकता है।
5. 43 इंच 4k के लिए अच्छा है?
43 Inch Smart TV में लगभग हमेशा 4K रेजोल्यूशन के साथ शानदार शार्पनेस और बेहतरीन कंट्रास्ट के लिए हाई-डायनामिक रेंज (HDR) होती है । उनके पास कई स्मार्ट सुविधाएँ भी हैं, जिनमें ऐसे ऐप्स शामिल हैं जो आपको एक अलग स्ट्रीमिंग डिवाइस की आवश्यकता के बिना फिल्मों और शो को स्ट्रीम करने देते हैं।
Disclaimer: यहां कीमतें अमेज़ॅन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं।