जब बात एक भरोसेमंद लैपटॉप ब्रांड की आती है, तो दो फेमस ब्रांड लेनोवो और एचपी अपने बड़े फैन बेस के साथ हमारे सामने आते हैं। ये दोनों लैपटॉप कंपनियां टेक मार्केट में अपना लंबा सफर पूरा कर चुकी हैं। जहां, लेनोवो को मार्केट में आए लगभग 4 दशक हो चुका है। वहीं, एचपी 85 साल से भी ज्यादा समय से इंटरनेट मार्केट में सर्वाइव कर रही है। दोनों ब्रांड के लैपटॉप मार्केट में जरूरत और बजट के हिसाब से हाई रेंज ऑप्शन में उपलब्ध हैं। यहां हम आपको आपके जरूरत के हिसाब से कौन-सा लैपटॉप सही रहेगा, इस बात की जानकारी दे रहे हैं। दोनों ब्रांड के लैपटॉप मॉडल्स के फीचर्स के आधार पर आप तय कर सकते हैं कि आपको कौन-सा लैपटॉप लेना है।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी की बात करें, तो लेनोवो लैपटॉप को ज्यादा पसंद किया जाता है। लेनोवो के थिंकपैड सीरीज का लैपटॉप अपनी ड्युरेबिलिटी और कीबोर्ड क्वालिटी की वजह से यूजर्स के बीच मशहूर है। वहीं, इसके योगा और फ्लेक्स सीरीज का लैपटॉप इनोवेटिव डिजाइन और पोर्टेबिलिटी की वजह से हाई डिमांड में है। टेक फ्रेंडली लोग बढ़िया Lenovo Laptops को खूब पसंद करते हैं। एचपी लैपटॉप का डिजाइन ट्रेडिशनल तरह का होता है और इसकी बॉडी स्लीक नहीं होती है। एचपी ब्रांड में आपको बजट फ्रेंडली दाम में कई सारे ऑप्शन मिल जाएंगे। एचपी का लैपटॉप लंबे समय तक बिना खराब या स्लो हुए अच्छी परफॉर्मेंस देता है। इसकी ड्युरेबिलिटी पर भी आप भरोसा कर सकते हैं।
कौन सा बेहतर है लेनोवो या एचपी लैपटॉप? बेहतरीन फीचर्स के साथ जानें कीमत
कुल मिलाकर देखा जाए, तो अगर आपको दमदार परफॉर्मेंस वाला बिजनेस फोकस्ड लैपटॉप चाहिए, तो आप लेनोवो का लैपटॉप ले सकते हैं। इसमें आपको इनोवेटिव डिजाइन, कीबोर्ड क्वालिटी, फीचर्स और ड्युरेबिलिटी सब मिलेगा। वहीं, अगर आप ट्रेडिशनल डिजाइन का लैपटॉप ढूंढ रह हैं, जो बजट में होने के साथ अच्छा परफॉर्म करता हो और जिसका कस्टमर सपोर्ट काबिल-ए-तारीफ हो, तो आप एचपी का लैपटॉप ले सकते हैं। यहां हम दोनों ब्रांड के 5 बेस्ट लैपटॉप मॉडल्स की जानकारी दे रहे हैं। इनमें से कोई-सा भी एक आप अपने लिए चुन सकते हैं।
1. HP Laptop 15s
यह एचपी का 12th जेनरेशन का लैपटॉप है। इसमें सभी लेटेस्ट फीचर्स मौजूद हैं। इंटेल कोर i5-1235U प्रोसेसर पर यह लैपटॉप काम करता है। हाई परफॉर्मेंस और प्रोडक्टिविटी के लिए आप इस लैपटॉप को ले सकते हैं। फास्ट प्रोसेसिंग स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस लैपटॉप को 10 कोर, 12 थ्रेड और 12MB L3 कैश के साथ डिजाइन किया गया है। लैपटॉप में इंटेल Iris Xe ग्राफिक्स इंटीग्रेटेड है, जो हाई परफॉर्मेंस के साथ अच्छी विजुअल क्वालिटी देता है। क्रिएटिव वर्क और गेमिंग के लिए भी इस बढ़िया HP Laptops को लिया जा सकता है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें, तो यह लैपटॉप 16जीबी के DDR4 रैम मेमोरी के साथ आता है। स्टोरेज कैपेसिटी 512जीबी SSD की है। 15.6 इंच के फुल एचडी स्क्रीन पर 1920 x 1080 पिक्सल का पिक्चर रिजॉल्यूशन मिलता है। आप इस लैपटॉप पर क्रिस्प और इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरिएंस ले सकते हैं। 45 मिनट में इस लैपटॉप की बैटरी 50% तक फास्ट चार्ज हो जाती है। लैपटॉप में 41 Wh का 3 सेल है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: एचपी
- स्क्रीन साइज: 15.6 इंच
- सीपीयू मॉडल: कोर आई5
क्यों खरीदें?
- बैकलिट कीबोर्ड।
- माइक्रो-एज डिस्प्ले।
- Intel Iris Xe ग्राफिक्स।
क्यों न खरीदें?
- स्टार्ट होने में समय लगाता है।
2. Lenovo IdeaPad Gaming 3 Laptop
लेनोवो का यह लैपटॉप प्रोफेशनल गेमिंग करने के लिए काफी फेमस है। आइडियापैड सीरीज के इस लैपटॉप में आपको AMD Ryzen 5 5500H प्रोसेसर मिलेगा, जो हाई फंक्शनिंग स्पीड के साथ हैवी सॉफ्टवेयर और गेम ऐप को स्मूदली रन करता है। इसकी स्क्रीन साइज 15.6 इंच की है, जो फुलएचडी पिक्चर क्वालिटी देती है। एडवेंचर से भरपूर रियल टाइम इमेज क्वालिटी एक्सपीरिएंस के लिए आप यह लैपटॉप ले सकते हैं। इसकी पिक ब्राइटनेस 30 निट्स की है और यह बढ़िया Laptops 144 हर्टज के हाई रिफ्रेश रेट के साथ यह सुनिश्चित करता है कि आपका हर गेम और सेशन स्मूथ और स्ट्रेस फ्री रहे।इस लैपटॉप पर गेमिंग करते वक्त आपको थर्मल थ्रॉटलिंग और ओवरहीटिंग की चिंता करने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। यह लैपटॉप 2 वॉट के 2 नाहिमिक ऑडियो स्पीकर के साथ आता है, जो सराउंड साउंड एक्सपीरिएंस देता है। लैपटॉप के लीजनरी ट्रूस्ट्राइक कीबोर्ड में कई तरह के कंट्रोल मौजूद हैं, जिसमें नंबर पैड, डेडिकेटेड मीडिया कंट्रोल, गेमिंग के लिए बड़ी एरो की शामिल है। पोर्टेबिलिटी के लिए इस लैपटॉप को लाइटवेट ओर थिन स्टाइल में डिजाइन किया गया है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: लेनोवो
- मॉडल: आइडियापैड गेमिंग 3 15ACH6
- स्क्रीन साइज: 15.6 इंच
क्यों खरीदें?
- विंडोज 11 होम।
- एंटी ग्लेयर कोटिंग।
- बैकलाइट वाला कीबोर्ड।
क्यों न खरीदें?
- कभी-कभी हीट करता है।
3. HP Laptop 15s 12th Gen
डेली वर्क के लिए आप एचपी का 15 सीरीज का यह लैपटॉप ले सकते हैं। यह लैपटॉप मल्टीटास्किंग के दौरान स्मूद परफॉर्म करता है। इसपर आप पूरे दिन लगातार काम कर सकते हैं। न ही लैपटॉप में हीटिंग की समस्या होगी और न ही लैपटॉप हैंग होगा। 12th जेनरेशन का लैपटॉप है और इसमें इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर है। Intel Iris Xe ग्राफिक्स की मदद से इस लैपटॉप में आपको बढ़िया परफॉर्मेंस और लाइफलाइक विजुअल्स मिलती है। लैपटॉप में एचपी ट्रू विजन का 720 पिक्सल का फुलएचडी कैमरा भी है, जो आपको हाई क्वालिटी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सर्विस देता है। इसके डुअल स्पीकर कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान आपको अच्छी ऑडियो क्वालिटी देते हैं। बैटरी लाइफ साढ़े सात घंटे की है। स्टोरेज कैपेसिटी 16जीबी रैम और 512जीबी रोम की है। यह बढ़िया Laptops तुरंत चार्ज हो जाता है। इसकी डिस्प्ले 15.6 इंच की है और एंटी ग्लेयर है, जिससे आंखें खराब नहीं होती हैं। माइक्रो-एज डिस्प्ले होने की वजह से लैपटॉप का लुक स्टाइलिश दिखाई पड़ता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: एचपी
- हार्ड डिस्क साइज: 512जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम: विंडोज 11
क्यों खरीदें?
- डुअल स्पीकर।
- एंटी ग्लेयर डिस्प्ले।
- एचपी ट्रू विजन कैमरा।
क्यों न खरीदें?
- कीबोर्ड खराब हो सकता है।
4. Lenovo IdeaPad Slim 1
एचपी और लेनोवो में अगर अब भी हैं कंफ्यूज और सोच रहे हैं कि Which One Is Better Lenovo or HP Laptop तो देखें लेनोवो के आइडियापैड स्लिम 1 फैमिली के इस लैपटॉप को। AMD Ryzen 5 5500U प्रोसेसर के साथ आ रहा यह लैपटॉप 4 गीगाहर्ट्ज तक की मैक्सिमम सपीड देता है। लैपटॉप में 720 पिक्सल का एचडी कैमरा है, जो आपको धांसू पिक्चर क्वालिटी देता है। फिक्स्ड फोकस के साथ इस लैपटॉप पर आप अच्छी विजुअल क्वालिटी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सकते हैं। दमदार साउंड आउटपुट के लिए यह लैपटॉप डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें यूजर फेसिंग स्पीकर भी है,जो इमर्सिव एक्सपीरियंस देता है। लैपटॉप की बैटरी लाइफ 9 घंटे की है। इसमें 42Wh का 3-सेल लगा हुआ है। 15 मिनट चार्ज करके इस लैपटॉप में आप 2 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं। इसमें इंटीग्रेटेड डुअल ऐरे माइक्रोफोन है, जो आपकी वॉयस क्वालिटी को इंप्रूव करता है, जिससे आप क्रिस्टल क्लीयर साउंड के साथ लोगों से बात कर पाते हैं। इसके अलावा, इस लैपटॉप में दो 1.5 वॉट का HD स्टीरियो स्पीकर भी लगा है। यह 1.79 सेमी अल्ट्रा थिन और 1.61 किलोग्राम हल्का लैपटॉप है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: Lenovo
- मॉडल: आइडियापैड
- स्क्रीन साइज: 15.6 इंच
क्यों खरीदें?
- एचडी ऑडियो।
- एंटी ग्लेयर कोटिंग।
- मेमोरी कार्ड स्लॉट।
क्यों न खरीदें?
- कोई कमी नहीं है।
5. HP Laptop 15s Intel Core i3
एचपी का यह लैपटॉप विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम और MS Office 2021 के साथ आता है। बिना किसी परेशानी के इस लैपटॉप पर आप बिजनेस कॉन्फ्रेंसिंग कर सकें, इसके लिए इसमें चपी ट्रू विजन एचडी कैमरा और न्वॉइज रिडक्शन वाला डुअल स्पीकर दिया गया है। 45 मिनट में यह लैपटॉप 50% चार्ज हो जाता है। इसकी बैटरी लाइफ 7 घंटे और 45 मिनट की है। यह लैपटॉप 10 घंटे और 45 मिनट तक का वीडियो प्लेबैक देता है। 8जीबी के हाई-बैंडविड्थ DDR4 रैम मेमोरी और 512 जीबी के SSD स्टोरेज के साथ यह लैपटॉप बेहतर मल्टीटास्किंग करने में मदद करता है। इसमें इंटेल कोर आई3 प्रोसेसर है। लैपटॉप की डिस्प्ले 15.6 इंच की है। 250 निट्स की पिक ब्राइटनेस के साथ इस लैपटॉप पर आप कम रोशनी में भी काम कर सकते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखा गया है, जिन्होंने विभिन्न उत्पादों की जांच-परख और अनुभव प्राप्त किया है ताकि ग्राहकों को एक सही प्रोडक्ट का चुनाव करने के बारे में सूचित किया जा सके। इस लेख के जरिए जब आप खरीदारी करते हैं तो हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है। लिखे गए सभी लेख गूगल दिशानिर्देशों के अनुरूप हैं और किसी भी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं करते हैं। यह लेख उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है। यहां उल्लिखित कीमतें अमेज़ॅन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। इस लेख में सूचीबद्ध उत्पाद प्राथमिकता के विशेष क्रम में नहीं है। हर जिंदगी किसी भी उत्पाद की बिक्री के बाद की सेवा के लिए जिम्मेदार नहीं है।