जिंदगी बड़ी होनी चाहिए लंबी नहीं। फिल्म आनंद का यह डायलॉग हम इंसानों के साथ-साथ मशीनों पर भी लागू होता है। अब कोई लैपटॉप हमारे पास 5 साल से हो, लेकिन वो काम कछुए की चाल से भी धीमे कर रहा हो। तो फिर लैपटॉप होने का क्या फायदा? इससे अच्छा भले ही कोई लैपटॉप 2 से 3 साल ही चले, लेकिन ढंग से चले। फास्ट स्पीड दे। स्मूद परफॉर्मेंस दे। मल्टीटास्किंग आराम से हो सके। तो हमें वहीं लैपटॉप लेना चाहिए। अच्छी बात यह है कि ये सारी खूबियां एचपी के 15s सीरीज के लैपटॉप में मिलती हैं और ये लैपटॉप मॉडल्स सस्ते दाम में भी उपलब्ध हैं। इसलिए अगर आप पुराने लैपटॉप के स्लो फंक्शन से परेशान हो गए हैं और नया लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं, तो टॉप सेलिंग एचपी 15एस लैपटॉप ले सकते हैं।
एचपी 15एस लैपटॉप थिन और लाइटवेट डिजाइन का होता है, जिसे ज्यादातार प्रोफेशनल वर्कर्स पसंद करते हैं। ये ईजी टू कैरी होता है और छोटे बैग में भी आसानी से फिट हो जाता है। इनमें फास्ट चार्जिंग वाले बैटरी लगे होते हैं, जिससे अगर आप आउटडोर मीटिंग पर जा रहे हैं या फिर थोड़ी देर कॉफी शॉप में बैठकर काम करना चाहते हैं, तो सिंगल चार्ज करके इन लैपटॉप को बहुत देर तक यूज कर सकते हैं। इस Laptops में आपको माइक्रो एज डिस्प्ले मिलेगा, जो इसे सुपर स्टाइलिश लुक देता है। बैलेंस्ड ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और अच्छी इमेज क्वालिटी के साथ आप एचपी 15s के लैपटॉप पर काम कर सकते हैं।
टॉप सेलिंग एचपी 15s लैपटॉप: पावरफुल फीचर्स के साथ धमाल मचाते हैं ये 5 लैपटॉप
अब अगर आपको एचपी 15s लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन्स पसंद आ गए हों और आप इस सीरीज का लैपटॉप लेने की सोच रहे हों, तो हमारे इस लिस्ट में अपने लिए बेस्ट लैपटॉप को चुन सकते हैं। यहां हम आपको इस सीरीज के 5 सबसे बेहतरीन लैपटॉप के बारे में बता रहे हैं। साथ ही आपको इनके फीचर्स और कीमत की जानकारी दे रहे हैं। ये लैपटॉप बिगिनर्स और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए सूटेबल हैं।
1. HP Laptop 15s
मल्टीटास्किंग के लिए अगर एक अच्छा लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, तो AMD Ryzen 5 5500U प्रोसेसर वाला एचपी का यह लैपटॉप ले सकते हैं। इसमें आपको स्मूद फंक्शन मिलेगा। एकबार में आप मल्टीपल टैब पर काम कर सकेंगे। 12 थ्रेड और 8MB L3 कैशे इस लैपटॉप के परफॉर्मेंस को बूस्ट करता है। एचपी Laptop 15s में हाई प्रोडक्टिविटी और अच्छी रिस्पॉन्स स्पीड मिलेगी। इसका एएमडी रेडियॉन ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट विजुअल्स एक्सीपीरिएंस को बेहतर बनाता है। लैपटॉप में आपको वाइब्रेंट क्लैरिटी देता है। इस लैपटॉप पर आप ऑफिशियल काम करने के साथ एंटरटेनमेंट संबंधित चीजों का अनुभव भी ले सकते हैं।
लैपटॉप में 16GB जीबी की रैम मैमोरी मिल रही है और 512जीबी का SSD हार्ड ड्राइव, जो हाई स्पीड देता है। इसकी माइक्रो एज डिस्प्ले 15.6 इंच की है। लैपटॉप पर फुलएचडी विजुअल एक्सपीरिएंस मिलता है। इसकी पिक ब्राइटनेस 250 निट्स की है। यह लैपटॉप एंटी ग्लेयर स्क्रीन के साथ आता है, जिससे आंखों पर खराब रोशनी का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। फास्ट चार्जिंग को यह लैपटॉप सपोर्ट करता है। 45 मिनट में 50% चार्ज हो जाता है।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज: 15.6 इंच
- प्रोसेसर: AMD Ryzen 5 5500U
- स्टोरेज कैपेसिटी: 16जीबी रैम मैमोरी और 512जीबी रोम
क्यों खरीदें?
- ब्लूटूथ 5।
- विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम।
- एचपी ट्रू विजन एचडी कैमरा।
क्यों न खरीदें?
- आफ्टर सेल सपोर्ट नहीं है।
2. HP Laptop 15s AMD Ryzen 3 5300U
पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए AMD Ryzen 3 5300U प्रोसेसर वाले इस लैपटॉप को लिया जा सकता है। इसमें आपको क्विक रिस्पॉन्स मिलता है। वेब ब्राउजिंग, एक्सेल शीट मेंटेन करना, डेटा फीडिंग और कोडिंग के लिए यह अच्छा लैपटॉप है। इंटरनेट संबंधित बेसिक लेवल का काम करने के लिए आप इस लैपटॉप को ले सकते हैं। इस लैपटॉप में 8 थ्रेड्स और 4MB L3 कैशे है। एएमडी रेडियॉन ग्राफिक्स की मदद से इस एचपी Laptops पर आपको क्रिस्प विजुअल्स और विविड क्लैरिटी मिलती है। स्मूद फंक्शन के लिए यह लैपटॉप 8जीबी के DDR4 रैम मैमोरी के साथ आता है।
512जीबी के SSD स्टोरेज के साथ इस लैपटॉप पर आप हाई स्पीड से ढेर सारा काम कर सकते हैं। इसकी स्क्रीन साइज 15.6 इंच की है। यह लैपटॉप फुलएचडी विजुअल एक्सपीरिएंस देता है। कम रोशनी में काम करने के लिए इसमें 250 निट्स की पिक ब्राइटनेस दी गई है। हाई क्वालिटी व्यूइंग एक्सपीरिएंस और स्टनिंग क्लैरिटी के लिए यह लैपटॉप एंटी ग्लेयर और माइक्रोएज डिस्प्ले के साथ आता है। 45 मिनट में आप इस लैपटॉप को 50% चार्ज कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज: 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज: 512 GB
- सीपीयू स्पीड: 3.8 GHz
क्यों खरीदें?
- डुअल स्पीकर।
- विंडो 11 ऑपरेटिंग सिस्टम।
- थिन एंड लाइटवेट डिजाइन।
क्यों न खरीदें?
- कुछ यूजर्स ने हैंगिंग की समस्या बताई है।
3. HP Laptop 15s 12th Gen
स्मूद मल्टीटास्किंग और फास्ट प्रोसेसिंग के लिए एचपी का यह लैपटॉप 10 कोर 12Th जेनरेशन के इंटेल कोर आई प्रोसेसर के साथ आता है। इस लैपटॉप में आपको सभी आई3 लैपटॉप से अच्छी परफॉर्मेंस मिलेगी। पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए इस लैपटॉप को डिजाइन किया गया है। यह एचपी Laptop 15s ऑफिशियल वर्क और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए सूटेबल है। इसमें इंटेल आयरिस Xe ग्राफिक्स है, जो क्रिस्टल क्लीयर इमेजेज ऑफर करता है और इससे आपको अच्छी विजुअल एक्सपीरिएंस मिलती है। 16जीबी का DDR4 रैम मैमोरी सुनिश्चित करता है कि मल्टीटास्किंग के लिए आपको स्मूद परफॉर्मेंस मिले।
जबकि 512जीबी का SSD स्टोरेज सभी फाइल्स और एपलिकेशन के लिए आपको पर्याप्त स्टोरेज स्पेस देता है। सिंगल चार्ज में आप इस लैपटॉप को 7 घंटे 30 मिनट यूज कर सकते हैं। क्लियर वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 720 पिक्सल का फुल एचडी कैमरा लगा है, जो एचपी ट्रू विजन सपोर्टेड है। इसमें आपको वाईफाई 5 और ब्लूटूथ 5 की वायरलेस कार्ड कनेक्टिविटी मिलती है। इसका स्क्रीन साइज 15.6 इंच का है।
स्पेसिफिकेशन
- प्रोसेसर: इंटेल कोर आई5
- रैम मैमोरी: 16जीबी
- प्रोसेसर स्पीड: 4.4 GHz
क्यों खरीदें?
- 11.25 वोल्ट।
- इंटेल आइरिस Xe ग्राफिक्स।
- विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम।
क्यों न खरीदें?
- बैटरी बैकअप अच्छी नहीं मिलती है।
4. HP Laptop 15s Intel Core i3
12th जेनरेशन का यह HP लैपटॉप इंटेल कोर i3 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें आपको अच्छी परफॉर्मेंस मिलती है। यह डिवाइस 15.6 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसकी पिक ब्राइटनेस 250 निट्स की है। एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले की मदद से आप आंखों पर बिना किसी परेशानी के लंबे समय तक काम कर सकते हैं। इसमें आपको लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ मिलती है। यह HP Laptop एक ट्रू विजन एचडी कैमरा के साथ आता है, जो इसे उन स्टूडेंट्स के लिए सूटेबल बनाता है जो ऑनलाइन क्लासेज करते हैं।
विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम की मदद से इसपर आप आराम से अपना काम और असाइनमेंट पूरा कर सकते हैं। 8 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी के साथ, यूजर्स बिना किसी रुकावट के आसानी से डेटा फाइल्स को ट्रांसफर कर सकते हैं। कम रोशनी में काम करने के लिए इसमें बैकलाइट कीबोर्ड और माइक्रो-एज डिस्प्ले दी गई है। यह लैपटॉप बेसिक वर्क के लिए अच्छा ऑप्शन है।स्पेसिफिकेशन
- सीरीज: एचपी लैपटॉप
- मॉडल : 15s-fq5007TU/FQ5327TU
- कनेक्टिविटी: ब्लूटूथ, वाई-फाई, 2 यूएसबी 3.0 पोर्ट, 1 एचडीएमआई पोर्ट
क्यों खरीदें?
- इंटेल UHD ग्राफिक्स।
- 7 घंटे की बैटरी लाइफ।
- डुअल स्पीकर और हेडफोन सपोर्ट।
क्यों न खरीदें?
- कोई कमी नहीं है।
5. HP Laptop 15s 15.6-inch Laptop
AMD Ryzen 3 5300U प्रोसेसर वाले इस लैपटॉप में आपको पावरफुल परफॉर्मेंस मिलती है। यह लैपटॉप काफी क्विक रिस्पॉन्स करता है। इस लैपटॉप में आप वेब ब्राउजिंग, एक्सेल शीट मेंटेन करना, डेटा फीडिंग और कोडिंग का काम आसानी से कर सकते हैं। इंटरनेट संबंधित बेसिक काम करने के लिए इस लैपटॉप को लिया जा सकता है। इस Best HP Laptops पर आपको एएमडी रेडियॉन ग्राफिक्स की मदद से क्रिस्प विजुअल्स और विविड क्लैरिटी मिलती है। इस लैपटॉप में 8 थ्रेड्स और 4MB L3 कैशे है। स्मूद फंक्शन के लिए यह लैपटॉप 8जीबी के DDR4 रैम मैमोरी के साथ आता है।
लैपटॉप के एंटी ग्लेयर और माइक्रोएज डिस्प्ले पर आप हाई क्वालिटी व्यू और स्टनिंग क्लैरिटी के साथ विजुअल्स एक्सपीरिएंस कर सकते हैं। 45 मिनट में यह लैपटॉप 50% चार्ज हो जाता है। इसकी स्क्रीन साइज 15.6 इंच की है। यह लैपटॉप फुलएचडी विजुअल एक्सपीरिएंस देता है। कम रोशनी में काम करने के लिए इसमें 250 निट्स की पिक ब्राइटनेस दी गई है। 512जीबी के SSD स्टोरेज के साथ इस लैपटॉप पर आप हाई स्पीड से ढेर सारा काम कर सकते हैं।स्पेसिफिकेशन
- मॉडल: 15s- eq2212AU
- प्रोसेसर: रायजेन 3
- प्रोसेसर स्पीड: 3.8 GHz
क्यों खरीदें?
- डुअल स्पीकर।
- डुअल ऐरे माइक।
- माइक्रो-एज डिस्प्ले।
क्यों न खरीदें?
- कोई कमी नहीं है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखा गया है, जिन्होंने विभिन्न उत्पादों की जांच-परख और अनुभव प्राप्त किया है ताकि ग्राहकों को एक सही प्रोडक्ट का चुनाव करने के बारे में सूचित किया जा सके। इस लेख के जरिए जब आप खरीदारी करते हैं तो हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है। लिखे गए सभी लेख गूगल दिशानिर्देशों के अनुरूप हैं और किसी भी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं करते हैं। यह लेख उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है। यहां उल्लिखित कीमतें अमेज़ॅन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। इस लेख में सूचीबद्ध उत्पाद प्राथमिकता के विशेष क्रम में नहीं है। हर जिंदगी किसी भी उत्पाद की बिक्री के बाद की सेवा के लिए जिम्मेदार नहीं है।