लंबे समय तक काम करने वालों को हमेशा लाॉन्ग टाइम बैटरी लाइफ वाला लैपटॉप चाहिए होता है। साधारण लैपटॉप की बैटरी लाइफ औसत होती है, वो जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है। वहीं, अगर आप लॉन्ग टाइम बैटरी लाइफ वाला लैपटॉप लें, तो ये सिंगल चार्ज में लंबे समय तक चलता है और ये फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। अगर आप भी अपने लिए लॉन्ग टाइम बैटरी लाइफ वाला लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, तो हमारे इस लिस्ट को चेक कर सकते हैं। यहां हम आपको एप्पल, एचपी, लेनोवो जैसे बेहतरीन ब्रांड के बेस्ट बैटरी बैकअप लैपटॉप के बारे में बता रहे हैं। ये सभी लैपटॉप हैवी सॉफ्टवेयर को स्मूदली रन करते हैं। इनमें आपको हैवी स्टोरेज कैपेसिटी मिलती है। स्क्रीन क्वालिटी के मामले में ये टॉप पर आते हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए भी इन लैपटॉप में एचडी क्वालिटी का वेब कैमरा लगा है।
बेस्ट बैटरी बैकअप लैपटॉप डेली वर्क के लिए सूटेबल होते हैं। चाहे आप ट्रेवलर हों, या फिर घूम-घूमकर अलग-अलग लोकेशन पर जाकर आपको काम करना पसंद हो, या फिर आप स्टूडेंट हों, लॉन्ग बैटरी लाइफ वाला लैपटॉप आपको काम करने की सहूलियत देने के साथ ही हाई प्रोडक्टिविटी भी देता है। साल 2024 में, कई लैपटॉप मॉडल अपनी बेहतरीन बैटरी परफॉरमेंस की वजह से प्रोफेशनल क्रिएटिव्स के फेवरेट बने हैं। अगर आप भी इनमें से कोई एक लैपटॉप अपने लिए चुनना चाहते हैं, तो इस लिस्ट को चेक कर सकते हैं। यहां सबसे लंबे समय तक चलने वाली बैटरी वाले कुछ बेहतरीन लैपटॉप की सूची दी गई है।
इन लैपटॉप की परफॉर्मेंस ने यूजर्स को चौंकाया
आज की तेज रफ्तार दुनिया में, बेहतरीन बैटरी लाइफ वाला लैपटॉप होना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी है। जहां पहले लोग अपने सीट पर बैठे-बैठे सारा काम कर लेते थें। वहीं, आजकल रिमोट जॉब और वर्क होने लगा है। यंगस्टर्स वर्कलाइफ बैलेंस को तवज्जो दे रहे हैं। काम के साथ-साथ घूमना-फिरना, नई जगहें एक्सप्लोर करना, नए लोगों से मिलना अब यूथ के बकेट लिस्ट में शामिल हो गया है। हालांकि इन सभी चीजों को संभव बनाने के लिए लॉन्ग बैटरी बैकअप वाला लैपटॉप चाहिए होता है।
1. Apple MacBook Air Laptop M1 chip
M1 चिप वाला एप्पल मैकबुक एयर लैपटॉप बैटरी लाइफ के मामले में सबसे आगे है। एनर्जी ऑप्टिमाइज्ड डिजाइन के साथ यह लैपटॉप पूरे दिन काम करने के लिए 18 घंटे का बैटरी बैकअप देता है। स्पेस ग्रे कलर का यह लैपटॉप पिछले जेनरेशन के लैपटॉप की तुलना में 3.5 गुना फास्ट परफॉर्में करता है। इसकी इलेक्ट्रिसिटी कंजप्शन भी काफी कम है। आईफोन या आईपैड से कनेक्ट करके आप इस लैपटॉप को चला सकते हैं। वीडियो एडिटिंग का काम इस लैपटॉप पर बहुत अच्छे से होता है। प्रोफेशनल गेमर्स में गेमिंग के लिए यह लैपटॉप ले सकते हैं।
इसकी स्क्रीन साइज 13.3 इंच की है। स्मॉल साइज लैपटॉप होने की वजह से इसे कैरी करना बेहद आसान है। लैपटॉप की स्क्रीन रेटिना डिस्प्ले के साथ आती है, जिससे इसपर आपको क्रिस्टल क्लीयर पिक्चर क्वालिटी मिलता है। इसकी स्टोरेज कैपेसिटी 8जीबी रैम मेमोरी 256जीबी रोम की है। बैकलिट कीबोर्ड पर फुल कंफर्ट के साथ टाइपिंग करने की सुविधा मिलती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए इस लैपटॉप में फेसटाइम HD कैमरा मिलता है, जो अच्छी पिक्चर क्वालिटी देता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: एप्पल
- मॉडल: मैकबुक एयर
- स्क्रीन साइज: 13.3 इंच
क्यों खरीदें?
- सुपरफास्ट मेमोरी।
- पावरफुल परफॉर्मेंस।
- 18 घंटे की बैटरी लाइफ।
क्यों न खरीदें?
- कोई कमी नहीं है।
2. HP Laptop 15s Laptop
एचपी 15 फैमिली का यह लैपटॉप 12th जेनरेशन का है। इसमें इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर है। लैपटॉप का स्क्रीन साइज15.6 इंच है। इस लैपटॉप पर आप फुलएचडी क्वालिटी में काम कर सकते हैं। डेटा फाइल्स की फास्ट लोडिंग और हाई स्टोरेज के लिए लैपटॉप में 16जीबी रैम और 512जीबी की स्टोरेज दी गई है। कैजुअल गेमिंग के लिए इस लैपटॉप में Intel Iris Xe ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट है, जो इसकी परफॉर्मेंस को भी बूस्ट करता है। एचपी के इस लैपटॉप में 41 Wh बैटरी लगी है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और काफी देर तक चलती है।
मल्टीटास्किंग, वेब ब्राउजिंग, ऑफिशियल वर्क के लिए यह काफी अच्छा लैपटॉप है। विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर यह काम करता है। इसमें 720 पिक्सल का एचडी कैमरा है। सिंगल चार्ज में इस लैपटॉप को आप 7 घंटे और 30 मिनट यूज कर सकते हैं। लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड है। थिन एंड लाइटवेट डिजाइन की वजह से इस लैपटॉप को आउटडोर मीटिंग पर भी लेकर जाया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
- हार्ड डिस्क का साइज: 512 GB
- सीपीयू मॉडल: कोर i5
- विशेष सुविधा: बैकलिट कीबोर्ड, माइक्रो-एज डिस्प्ले
क्यों खरीदें?
- 16 GB रैम।
- 7 घंटे और 30 मिनट की बैटरी।
- विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम।
क्यों न खरीदें?
- कोई कमी नहीं है।
3. Lenovo IdeaPad Slim 3
लेनोवो का यह लैपटॉप आई5 लैपटॉप है। इसकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी है। यह फास्ट फंक्शिंग स्पीड को सपोर्ट करता है। इसकी स्क्रीन साइज 15.6 इंच की है। लैपटॉप में फुलएचडी IPS डिस्प्ले पैनल है। शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ आप इस स्लिम और लाइटवेट लैपटॉप पर काम कर सकते हैं। यह काफी पोर्टेबिलट डिजाइन का लैपटॉप है। 16जीबी रैम और 512जीबी SD के साथ, यह लैपटॉप आपकी डेटा फाइलों और एप्लिकेशन के लिए सुविधाजनक मल्टीटास्किंग और पर्याप्त स्टोरेज कैपेसिटी सुनिश्चित करता है।
लैपटॉप में विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम है। कंप्यूटिंग के लिए इसमें Office 2021 सॉफ्टवेयर इनबिल्ट किया गया है। Alexa से आप इस लैपटॉप को वॉयस कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा, यह लैपटॉप 1 साल की वारण्टी के साथ भी आ रहा है। इसमें 3 महीने की गेम पास की मेंबरशिप दी गई है, जो गेमर्स के लिए इसे उनका फेवरेट ऑप्शन बनाती है। स्लीक ग्रे फिनिश और 1.62 किलोग्राम वजन के साथ, आइडियापैड स्लिम 3 ऑफिशियल वर्क और गेम दोनों के लिए एक मल्टीटास्किंग और स्टाइलिश विकल्प है।
स्पेसिफिकेशन
- प्रोसेसर: इंटेल कोर i5-12450H
- डिस्प्ले: 15.6 इंच
- मेमोरी: 16GB रैम
क्यों खरीदें?
- रैपिड चार्ज ।
- 12 घंटे की बैटरी लाइफ।
- 15 मिनट में 2 घंटे तक वीडियो प्लेबैक।
क्यों न खरीदें?
- कोई कमी नहीं है।
4. HONOR MagicBook X16
ऑनर के इस लैपटॉप में 12th जेनरेशन का इंटेल कोर i5-12450H प्रोसेसर है, जो 2.0 GHz का बेस स्पीड और 4.4 GHz का मैक्सिमम स्पीड देता है। इसके 16 इंच के आई कम्फर्ट फुल एचडी डिस्प्ले पर काम करने से आपकी आंखें खराब नहीं होंगी। लैपटॉप पर बेहतरीन विजुअल एक्सपीरिएंस मिलेगा। लैपटॉप में अल्ट्रा एचडी ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट है। यह लैपटॉप 9 घंटे का बैटरी बैकअप देता है। इसमें 42Wh की बड़ी बैटरी लगी हुई है। फास्ट चार्जिंग को यह लैपटॉप सपोर्ट करता है।
30 मिनट में यह लैपटॉप 45% तक चार्ज हो जाता है। इसे चार्ज करने के लिए 65 वॉट का टाइप C फास्ट चार्जर दिया गया है, जिसका वजन सिर्फ 200 ग्राम है। लैपटॉप से आप मल्टी-डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं। डिजाइन की बात करें, तो यह लैपटॉप 4.5 मिमी के अल्ट्रा-स्लिम बेजेल्स डिजाइन में आता है। यह एक लाइटवेट और पोर्टेबल लैपटॉप है। इसके कीबोर्ड पर 1.5 मिमी की कीस्ट्रोक गहराई है, जिससे आपको कंफर्टेबल टाइपिंग एक्सपीरिएंस मिलता है।
ब्रांड: ऑनर
- मॉडल: BRN-F56
- स्पेशल फीचर्स: एंटी ग्लेयर कोटिंग, न्यूमेरिक कीपैड
क्यों खरीदें?
- आई कम्फर्ट मोड।
- इंटेल UHD ग्राफिक्स।
- 65W टाइप-सी फास्ट चार्जिंग।
क्यों न खरीदें?
- ओवरहीटिंग की समस्या है।
5. Acer Aspire Lite AMD Ryzen 5
एसर के इस लैपटॉप का बैटरी बैकअप आपको काफी इंप्रेस करेगा। इसकी बैटरी लाइफ 11 घंटे की है और आप इस लैपटॉप पर अपना डेली वर्क सिंगल चार्ज में कर सकते हैं। हाई प्रोडक्टिव परफॉर्मेंस के लिए इसमें AMD Ryzen 5 5500U हेक्सा-कोर मोबाइल प्रोसेसर दिया गया है। AMD Radeon ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट इसकी परफॉर्मेंस को बूस्ट करता है। वेब ब्राउजिंग ओरिएंटेड टास्क के लिए आप इस Laptop को ले सकते हैं। क्रिएटिव वर्क्स जैसे कि पेंटिंग बनाना, कैरिकेचर बनाना इस सब टास्क को भी यह लैपटॉप सपोर्ट करता है।
इसकी स्टोरेज कैपेसिटी 16 GB रैम और 512जीबी रोम की है। यह लैपटॉप विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। लैपटॉप के ऑडियो क्वालिटी की बात करें, तो इसमें नाहिमिक ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई है, जो आपको इमर्सिव साउंड एक्सपीरिएंस ऑफर करता है। इस लैपटॉप में आप फास्ट स्पीड में डेटा ट्रांस्फर कर सकते हैं। साथ ही हैवी फाइल्स को स्टोर करने के लिए भी यह लैपटॉप अच्छा है। यह मात्र 1.78 किलोग्राम का लैपटॉप है। इसे कैरी करना काफी आसान है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड: एसर
- मॉडल: एस्पायर लाइट
- स्क्रीन साइज: 15.6 इंच
क्यों खरीदें?
- नाहिमिक ऑडियो।
- लॉन्ग बैटरी लाइफ।
- सॉलिड-स्टेट ड्राइव।
क्यों न खरीदें?
- ब्लैंक स्क्रीन की समस्या है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखा गया है, जिन्होंने विभिन्न उत्पादों की जांच-परख और अनुभव प्राप्त किया है ताकि ग्राहकों को एक सही प्रोडक्ट का चुनाव करने के बारे में सूचित किया जा सके। इस लेख के जरिए जब आप खरीदारी करते हैं तो हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है। लिखे गए सभी लेख गूगल दिशानिर्देशों के अनुरूप हैं और किसी भी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं करते हैं। यह लेख उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है। यहां उल्लिखित कीमतें अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। इस लेख में सूचीबद्ध उत्पाद प्राथमिकता के विशेष क्रम में नहीं है। हर जिंदगी किसी भी उत्पाद की बिक्री के बाद की सेवा के लिए जिम्मेदार नहीं है।