गेमिंग लैपटॉप पावरफुल प्रोसेसर के साथ पेश किए जाते हैं। साथ ही इनमें हैवी डेटा स्टोरेज भी दी जाती है, जिस वजह से इनकी कीमत भी अन्य लैपटॉप के मुकाबले काफी महंगी होती है। लेकिन अगर आप कम कीमत कीमत में हाई क्वालिटी वाला गेमिंग लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां हम आपके लिए आज टॉप 8 गेमिंग लैपटॉप की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपको 60 हजार रुपये से कम कीमत में मिल जाएंगे।
इन दमदार गेमिंग लैपटॉप में कई सारी खूबियां दी गई हैं, जो आपको गेमिंग का नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस देंगी। ये सभी गेमिंग लैपटॉप परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप के मामले में एकदम परफेक्ट हैं। साथ ही इनका स्टाइलिश डिजाइन और पावरफुल प्रोसेसर आपको खूब पसंद आएगा। इनमें एचडी ऑडियो और बड़ी सी स्क्रीन भी मिल जाएगी, जिस पर गेम खेल कर आपको मजा आ जाएगा।
60 हजार रुपये से कम कीमत में मिलने वाले ये गेमिंग लैपटॉप हैं शानदार
यहां पर एचपी, लेनोवो, एसर, आसुस और एमएसआई जैसे टॉप ब्रांड्स के गेमिंग लैपटॉप के ऑप्शन दिए जा रहे हैं। इन लैपटॉप में दमदार ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। इनमें हैवी लोड वाले गेम्स भी लैग या हैंग फ्री होकर चलते हैं। खास बात ये है कि गेमिंग के अलावा मल्टीटास्किंग वर्क के लिए भी ये सभी गेमिंग लैपटॉप आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।
गेमिंग लैपटॉप |
कीमत |
HP Victus Gaming Laptop, AMD Ryzen 5 5600H, 4GB RTX 3050 GPU | ₹59,990 |
MSI Thin 15, Intel 13th Gen. Gaming Laptop | ₹54,990 |
Acer ALG Gaming Laptop | ₹57,990 |
Lenovo LOQ 2024 Intel Core i5 Gaming Laptop | ₹53,990 |
ASUS TUF F17 Gaming Laptop | ₹48,990 |
1. HP Victus Gaming Laptop, AMD Ryzen 5 5600H, 4GB RTX 3050 GPU: 29% छूट
15.6-इंच की स्क्रीन साइज वाला ये एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ मिलता है। मेमोरी की बात करें तो इस इस लैपटॉप में आपको 16 जीबी की रैम और 512 जीबी का एसएसडी स्टोरेज भी मिलेगा। माइक्रो-एज बेज़ल और एंटी-ग्लेयर स्क्रीन के साथ आप इमर्सिव गेम का मजा ले सकते हैं। इस लैपटॉप में 144Hz का हाई रिफ्रेश रेट मिलता है। वहीं सबसे जरूरी बात यह है कि इस लैपटॉप में आपको 9 मिलीसेकंड का ही रिस्पांस टाइम मिलता है। 2.37 किलोग्राम इस लैपटॉप का वजन रहने वाला है। ब्लू कलर की बॉडी इसे देखने में और हाई क्लास बना देती है। इसमें बैकलिट कीबोर्ड भी दी गई है, जिससे आप कम रोशनी में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लैपटॉप में आप ग्रैंड थेफ्ट ऑटो वी, साइबरपंक 2077, वर्ल्ड ऑफ वॉरक्राफ्ट, माइनक्राफ्ट, द विचर 3, गॉड ऑफ वॉर 4, फीफा 23, वॉरहैमर 40,000, और गोथम नाइट्स जैसे अपने फेवरेट गेम्स आसानी से खेल सकते हैं।
एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन
- रैम- 16 जीबी
- रिफ्रेश रेट- 144Hz
- ग्राफिक्स प्रोसेसर- AMD Radeon
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
क्यों खरीदें?
- फास्ट चार्जिंग
- फुल एचडी स्क्रीन
क्यों ना खरीदें?
- हीटिंग की समस्या
2. MSI Thin 15, Intel 13th Gen. Gaming Laptop: 34% छूट
13th जनरेशन वाला ये लैपटॉप कोर i5 सीपीयू मॉडल के साथ पेश किया जा रहा है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 40 सेमी की फुल एचडी स्क्रीन दी जा रही है, जिसका रेज्यूलेशन 1920x1080 पिक्सल रहने वाला है। साथ ही इसमें 144 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट भी दिया जा रहा है। एमएसआई ब्रांड का ये गेमिंग लैपटॉप काफी ज्यादा हल्का और लाइटवेट है। इस लैपटॉप का वजन मात्र 1.86Kg है, जिसे अपने साथ कहीं भी कैरी कर सकते हैं। शानदार फीचर वाला ये लैपटॉप आपको मात्र ₹54,990 में मिल जाएगा। मेमोरी और स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 16 जीबी रैम और 512GB स्टोरेज मिल जाएगी। इस एमएसआई लैपटॉप में एनवीडिया जीफोर्स RTX 3050 ग्राफिक्स कोप्रोसेसर भी मौजूद है। सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ v5.2 के ऑप्शन मिल जाएंगे। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इस लैपटॉप में लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ प्री-लोडेड विंडोज 11 होम दिया जा रहा है। साथ ही इसमें एमएसआई सेंटर प्रीइंस्टॉल्ड सॉफ्टवेयर भी दिया जा रहा है।
एमएसआई गेमिंग लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- एमएसआई
- स्क्रीन साइज- 40 सेंटीमीटर
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- रैम- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
क्यों खरीदें?
- लाइट वेट
- ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 11 होम
क्यों ना खरीदें?
- कोई कमी नहीं
3. Acer ALG Gaming Laptop: 38% छूट
एसर का ये एएलजी गेमिंग लैपटॉप 12th जनरेशन के इंटेल कोर i5 प्रोसेसर के साथ मिलता है। मेमोरी की बात करें तो इसमें 16 जीबी रैम और 512 जीबी SSD स्टोरेज दी जा रही है। 15.6 इंच की एचडी स्क्रीन वाला ये लैपटॉप काफी ज्यादा हल्का भी है। इसका वजन मात्र 1.99KG है। स्टील ग्रे कलर का ये लैपटॉप प्रीमियम मेटल बॉडी के साथ मिलता है। इस लैपटॉप में वाई-फाई, ब्लूटूथ और एचडीएमआई की कनेक्टिविटी दी जा रही है। टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी और डुअल कोर प्रोसेसर बेजोड़ वाला फास्ट गैमिंग का एक्सपिरिएंस देता है। इस लैपटॉप में 16:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया जा रहा है। अल्ट्रा-स्लिम और नैरो बेज़ेल्स डिजाइन वाले इस लैपटॉप की स्क्रीन पर क्लियर स्टिनिंग विजिबिलिटी मिलती है। ₹57,990 की कीमत वाला ये गेमिंग लैपटॉप फुल साइज न्यूमैरिक कीबोर्ड के साथ मिलता है, जो कि मल्टी कलर और मल्टी लैंग्वेज से लैस है। ये लैपटॉप 2 टीबी तक एसएसडी सपोर्ट और 64 जीबी तक अपग्रेड करने योग्य डीडीआर 4 रैम के साथ मिलता है।
एसर एएलजी गेमिंग लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- एसर
- मॉडल का नाम- ALG
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- रैम- 16 जीबी
- स्पेशल फीचर- मेमोरी कार्ड स्लॉट
क्यों खरीदें?
- फुल साइड बैकलिट कीबोर्ड
- अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन
क्यों ना खरीदें?
- कुछ यूजर्स के मुताबिक इस लैपटॉप की बैटरी जल्दी ड्रैन हो जाती है।
4. Lenovo LOQ 2024 Intel Core i5 Gaming Laptop: 40% छूट
फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ मिलने वाला ये लेनोवो गेमिंग लैपटॉप आपको गेमिंग का शानदार एक्सपिरिएंस देने वाला है। आईपीएस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी वाला ये लैपटॉप 15.6 इंच की फुल एचडी स्क्रीन के साथ मिलता है। इसमें 1920x1080 पिक्सल का रेज्यूलेशन और 144 Hz रिफ्रेश रेट भी दिया जा रहा है। एंटी-ग्लेयर कोटिंग के साथ ही 300 निट्स ब्राइटनेस भी इस लैपटॉप की स्क्रीन में देखने को मिल जाती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई और ब्लूटूथ 5.2 के ऑप्शन भी दिए जा रहे हैं। इस गेमिंग लैपटॉप में आपको 8 रैम और 512 जीबी SSD स्टोरेज भी मिल जाएगी, जो कि 1TB तक एक्सपेंडेबल है। ये लैपटॉप ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज होम 11 पर काम करता है। इस शानदार लेनोवो लैपटॉप में हीट मैनेजमेंट सिस्टम और कूलिंग तकनीक के साथ दमदार ग्राफिक्स कार्ड भी दिया गया है। जिस पर आराम से देर तक गेम खेल सकते हैं।
लेनोवो गेमिंग लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- लेनोवो
- मॉडल का नाम- LOQ 15IAX9I
- हार्ड डिस्क- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल - इंटेल कोर i5
- रैम- 8 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
क्यों खरीदें?
- बैकलिट कीबोर्ड
- एंटी ग्लेयर कोटिंग
क्यों ना खरीदें?
- बैटरी बैकअप की समस्या
5. ASUS TUF F17 Gaming Laptop: 37% छूट
11th जनरेशन वाला ये आसुस टफ गेमिंग लैपटॉप कोर i5 सीपीयू मॉडल के साथ मिल रहा है। ये लैपटॉप 17.3-इंच की बड़ी सी स्क्रीन साइज के साथ मिलता है। इसका पावरफुल प्रोसेसर आपको गेमिंग का काफी बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा। इसमें 8GB रैम और 512 जीबी स्टोरेज दी जा रही है। इस शानदार लैपटॉप मे लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ विंडोज होम 11 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जा रहा है। इसमें आपको 6 घंटे तक की लंबी बैटरी लाइफ भी मिल जाएगी, जिसे एक बार चार्ज करके आप लंबे समय तक यूज कर सकते हैं। 144 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट वाले इस लैपटॉप में आपको 250 निट्स की ब्राइटनेस भी मिल रही है। साथ ही इसमें 16:9 एस्पेक्ट रेशियो भी मिल जाता है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में आपको मल्टीपल पोर्ट्स भी मिल जाएंगे। ये आसुस गेमिंग लैपटॉप आपको ₹48,990 में मिल जाएगा। वहीं वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ और वाई-फाई की सुविधा मिल रही है। दमदार साउंड के लिए इसमें एचडी ऑडियो भी दी जा रही है।
आसुस गेमिंग लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज- 17.3 इंच
- रंग- ग्रेफाइट काला
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- रैम- 8 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज- 11 होम
क्यों खरीदें?
- बैकलिट कीबोर्ड
- एंटी ग्लेयर कोटिंग
क्यों ना खरीदें?
- कोई कमी नहीं।
6. [Smart Choice] Lenovo IdeaPad Gaming 3 Laptop: 41% छूट
शैडो ब्लैक कलर का ये लेनोवो आइडियापैड गेमिंग 3 लैपटॉप भी गेमिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन रहने वाला है। इसमें 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ ही 4 जीबी का एनवीडिया आरटीएक्स 2050 ग्राफिक्स कार्ड भी मिल रहा है। ये लेनोवो लैपटॉप भी आपको 15.6 इंच की स्क्रीन साइज में मिल रहा है, जिसका फुल एचडी डिस्प्ले 300 निट्स ब्राइटनेस से लैस है। हाई क्वालिटी का साउंड एक्सपीरियंस देने के लिए इस में 2w वाट के दो स्पीकर भी लगे हुए हैं। साथ ही इसमें सराउंड साउंड, साउंड ट्रैकिंग, ब्लूटूथ साउंड शेयरिंग और नाइट मोड की सुविधा भी मिलती है। इस लेनोवो लैपटॉप में 3 महीने का गेम पास भी दिया जा रहा है। गेमिंग के स्मूद एक्सपिरिएंस के लिए इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट भी मिल जाता है। ये लाइटवेट है, जिस वजह से इस आप अपने साथ कहीं भी आराम से कैरी कर सकते हैं। ये लैपटॉप -25 से 63 डिग्री सेल्सियस तक वाले तापमान वाले क्षेत्रों के लिए भी बेस्ट रहने वाला है। इसमें बैकलिट कीबोर्ड और एंटी ग्लेयर कोटिंग जैसे स्पेशल फीचर्स भी दिए गए हैं।
लेनोवो लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- लेनोवो
- मॉडल का नाम- आइडियापैड गेमिंग
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- रायज़ेन 5
- रैम- 8 जीबी
क्यों खरीदें?
- बिल्ट इन एलेक्सा
- 3 महीने का गेम पास
क्यों ना खरीदें?
- बैटरी बैकअप
7. HP Victus Gaming Laptop: 21% छूट
ये एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप 15.6 इंच की स्क्रीन साइज के साथ मिल रहा है। इसका फुल एचडी डिस्प्ले 250-निट्स ब्राइटनेस से लैस है। इस लैपटॉप में एंटी-ग्लेयर कोटिंग और माइक्रो-एज डिस्प्ले आपको क्रिस्प विजुअल के साथ शानदार गेमिंग का एक्शन में रखता है। इसमें आपको 8 जीबी रैम और 512GB की स्टोरेज मिल जाएगी। इसमें बैकलिट कीबोर्ड भी दी जा रही, जिससे आप कम रोशनी में अपना कोई भी काम कर सकते हैं। ब्लू कलर के इस लैपटॉप का वजन 2.29 किग्रा है। इस लैपटॉप में लंबी बैटरी लाइफ दी जा रही है। साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग की भी सुविधा मिलती है। इस लैपटॉप की बैटरी मात्र 45 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाती है। इस एचपी गेमिंग लैपटॉप की कीमत ₹49,990 है। ये लैपटॉप विंडोज होम 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। एएमडी रायज़ेन 5 प्रोसेसर वाला ये लैपटॉप आपको गेमिंग सा शानदार एक्सपिरिएंस देता है।
एचपी के स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड- एचपी
- स्क्रीन साइज- 39.6 सेंटीमीटर
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- रायज़ेन 5
- रैम- 8 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
क्यों खरीदें?
- फुल एचडी डिस्प्ले
- दमदार बैटरी
क्यों ना खरीदें?
- कोई कमी नहीं
8. Acer Aspire 7 Intel Core i5 Gaming Laptop: 41% छूट
12th जनरेशन वाला ये एसर एस्पायर लैपटॉप इंटेल कोर i5 प्रोसेसर के साथ मिलता है। स्टोरेज के लिए इस लैपटॉप में 8 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज दी जा रही है। साथ ही ये लैपटॉप विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 4 जीबी का ग्राफिक्स कार्ड भी मिल रहा है। चारकोल ब्लैक कलर के इस गेमिंग लैपटॉप की कीमत ₹49,490 रहने वाली है। इस लैपटॉप में 1080 पिक्सल स्कैनर रेजोल्यूशन मिलने वाला है। दमदार ऑडियो के लिए इसमें एक स्पीकर भी दिया जा रहा है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में ब्लूटूथ और वाई-फाई के ऑप्शन दिए जा रहे हैं। इसमें 144 hz का रिफ्रेश रेट भी मिलता है, जो आपको गेमिंग का शानदार एक्सपिरिएंस देगा। इस लैपटॉप का वजन 2.1 Kg है।
एसर लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- कलर- चारकोल ब्लैक
- हार्ड डिस्क- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i5-12450H
- रैम- 8 जीबी
क्यों खरीदें?
- बैकलिट कीबोर्ड
- बेजलेस डिजाइन
क्यों ना खरीदें?
- कोई कमी नहीं
FAQ: गेमिंग लैपटॉप अंडर 60,000 के बारे में पूछे जाने वाले सवाल-
1. क्या 60 हजार रुपये से कम कीमत में बढ़िया सा गेमिंग लैपटॉप मिल जाएगा?
जी हां, 60 हजार रुपये से कम कीमत में आपको एचपी, लेनोवो, एसर और आसुस जैसे कई सारे टॉप ब्रांड्स के गेमिंग लैपटॉप मिल जाएंगे।
2. 60 हजार से कम कीमत में सबसे हल्का गेमिंग लैपटॉप कौन सा है?
MSI ब्रांड का गेमिंग लैपटॉप ₹60,000 से कम कीमत में सबसे हल्का लैपटॉप है। इसका वजन मात्र 1.86 किलोग्राम है।
3. गेमिंग लैपटॉप के लिए कौन सा प्रोसेसर अच्छा होता है?
गेमिंग के लिए रायज़ेन 3, एएमडी रायज़ेन 5 और रायज़ेन 7 प्रोसेसर वाले लैपटॉप बेस्ट होते हैं।
4. 11th जनरेशन वाले i7 लैपटॉप की खासियत क्या है?
11th जनरेशन वाले i7 लैपटॉप परफॉर्मेंस के मामले में बेस्ट होते हैं। इन लैपटॉप में हाई-रिजोल्यूशन डिस्प्ले और बेहतर ग्राफिक्स जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
Image Credits: Pinterest
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखा गया है, जिन्होंने विभिन्न उत्पादों की जांच-परख और अनुभव प्राप्त किया है ताकि ग्राहकों को एक सही प्रोडक्ट का चुनाव करने के बारे में सूचित किया जा सके। इस लेख के जरिए जब आप खरीदारी करते हैं तो हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है। लिखे गए सभी लेख गूगल दिशानिर्देशों के अनुरूप हैं और किसी भी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं करते हैं। यह लेख उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है। यहां उल्लिखित कीमतें अमेज़ॅन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। इस लेख में सूचीबद्ध उत्पाद प्राथमिकता के विशेष क्रम में नहीं है। हर जिंदगी किसी भी उत्पाद की बिक्री के बाद की सेवा के लिए जिम्मेदार नहीं है।