Amazon Great Indian Festival 2023: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में हर घर की रसोई स्वादिष्ट पकवानों की खुशबू से महकती रहती है। क्या आपने कभी सोचा है की आपके घर की महिलाओं को हर दिन आपके लिए तरह-तरह के पकवान बनाने में कितनी मेहनत और समय लगता है? ज्यादातर लोगों ने तो इस बात पर कभी ध्यान भी नहीं दिया होगा। एक मामूली सी सब्जी बनाने के लिए भी महिलाओं को काफी जतन करने पड़ते हैं और उस पर सबसे ज्यादा समय और मेहनत जिस चीज में लगती है वो है मसाले पीसना, जितने रंग की सब्जी उतने ही अलग-अलग मसाले पीसने का काम भी महिलाओं के ही जिम्मे होता है। आप चाहें तो इस दिवाली अपने घर की लेडीज की इस मुसीबत को चुटकियों में हल कर सकते हैं। एक बार अमेजन सेल में 60% तक की धमाकेदार छूट पर मिलने वाले इन Havells Juicer Mixer Grinder को अपने घर लाएं। यकीन मानिए! इनसे आपके किचन की शान और महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान दोनों बढ़ जाएगी।
अगर आप भी इस दिवाली एक अच्छा और टिकाऊ मिक्सर ग्राइंडर लाकर अपने घर की महिलाओं को खुश करना चाहते हैं तो बेहतरीन Amazon Deals के साथ मिलने वाले इन हैवेल्स जूसर मिक्सर ग्राइंडर पर अपनी नजर जरूर डालें। अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में यह मिक्सर आपको करीब आधे दाम पर मिल जाएंगे। साथ ही इनके साथ आपको फ्री डिलीवरी भी मिल जाती है।
और पढ़ें: Karwa Chauth Sale: 5 सबसे प्यारी कांजीवरम साड़ी जो अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल पर मिल रही हैं 90% डिस्काउंट के साथ | Best VU TV को अपना बनाएं, साल की सबसे बड़ी Amazon Great Indian Festival 2023 सेल में 40% की छूट के साथ
Best 5 Havells mixer grinder: प्राइस, क्वालिटी और स्पेसिफिकेशन
इस लेख में हम आपको हैवेल्स कंपनी के पांच बेस्ट जूसर मिक्सर ग्राइंडर के बारे में बताएंगे। एक मिक्सर खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इन मिक्सर ग्राइंडर की क्या खासियत है, यह सब आपको यहां पता चल जाएगा। साथ ही इस समय Amazon Great Indian Festival की सेल में यह मिक्सर आपको 60% तक की भारी छूट पर भी मिल जाएंगे। अगर आप भी अपने किचन के लिए एक अच्छा ग्राइंडर ढूंढ रहे हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि कौन सा प्रोडक्ट लें तो एक बार इस लिस्ट पर नजर जरूर डालें, आपको काफी मदद मिलेगी।
1. Havells Klassic 1000 watts 3 Jar Mixer Grinder - 47% ऑफ
यह एक 1000 वॉट का तीन जार वाला मिक्सर ग्राइंडर है। इस Mixer में आपको 2.5 केजी का डबल बॉल बेयरिंग कॉपर का मोटर मिल रहा है, जिससे यह मिक्सर हर मसाले को काफी बारीकी से और जल्दी पीस देता है। इसकी मोटर की क्वालिटी काफी बेहतरीन है जिससे आपका हर काम कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाएगा। इस हैव्ल्स मिक्सर ग्राइंडर का रन टाइम 100 मिनट हैं।
यह मिक्सर आपको ब्लैक कलर में मिल रहा है, जो कि आपके किचन में काफी स्टाइलिश लगेगा। वहीं इसके जार में पॉलीकार्बोनेट लिड्स दिए गए हैं जिससे मसाले व चटनी पीसते समय लीकेज या सामान फैलने का खतरा नहीं होगा। इस समय Amazon Sale 2023 की वजह से आपको यह काफी अच्छे प्राइस पर मिल जाएगा। Juicer Mixer Grinder Price: ₹6315
और पढ़ें: Amazon Great Indian Festival 2023:दिवाली पर घर को दे बेहतर लुक, 55% के ऑफ के साथ लेकर आएं वुडन Sofa Set
2. Havells Denso 900 Watts 3 Jar Mixer Grinder - 51% ऑफ
यह 900 वॉट का लार्ज साइज में मिलने वाला Grinder Mixer काफी बेहतरीन तरीके से काम करता है। यह एक हेवी ड्यूटी मिक्सर ग्राइंडर है, जिसे आप लंबे समय तक नॉन स्टॉप इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको तीन ब्रेक रेसिस्टेंट एलुमिनियम जार मिल जाते हैं, जो कि काफी मजबूत और टिकाऊ हैं।
यह मिक्सर आपको डार्क ब्राउन कलर में मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको बॉल बेयरिंग कॉपर का 21000 RPM वाला मोटर मिल रहा है, जिससे यह हर तरह के मसाले, दाल और चटनी आदि सरलता से पीसने में सक्षम है। अगर आप एक अच्छा और बजट फ्रेंडली मिक्सर लेने की सोच रहे हैं तो यह आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। Juicer Mixer Grinder Price: ₹4920
3. Havells Vitonica 500W Juicer Mixer Grinder- 43% ऑफ
अगर आप सुबह फ्रेश जूस पीने के शौकीन हैं या फिर किसी कारण से डॉक्टर ने आपको रोजाना जूस पीने की सलाह दी है लेकिन आपके पास बाहर जाकर जूस पीने का समय नहीं है तो आप हैवेल्स का यह Juicer Mixer Grinder अपने परिवार के लिए जरूर लें। यह एक 500 वॉट का जूसर मिक्सर ग्राइंडर है, जिसमें आप तरह-तरह के फल और सब्जियों का ताजा जूस घर बैठे ही निकाल सकते हैं।
इसमें आपको जूसर के साथ 3 स्टेनलेस स्टील के जार भी मिल रहे हैं, जिससे आप मसाले और चटनी आदि चुटकियों में पीस पाएंगे। इस समय Amazon Great Indian Festival 2023 की सेल में यह जूसर आपको काफी अच्छे ऑफर पर मिल जाएगा। Juicer Mixer Grinder Price: ₹3399
4. Havells Klassic 750 Watt 4 Jar Mixer Grinder - 56% ऑफ
यह मिक्सर ग्राइंडर आपको चार अलग-अलग साइज वाले जार के साथ मिल रहा है। इसमें आप मसाले, चटनी, डोसा बैटर, ड्राई और वेट ग्राइंडिग हर तरह के काम चुटकियों में निपटा सकेंगे। इसमें आपको 750 वॉट का 21000 RPM वाला हेवी ड्यूटी यूनिवर्सल मोटर मिल रहा है, जिसे आप नॉन स्टॉप लंबे समय तक यूज कर सकते हैं।
साथ ही इसमें आपको लार्ज साइज में ब्रेक रेसिस्टेंट जार मिल रहे हैं, जो कि काफी मजबूत हैं। इस Grinder Mixer को यूजर्स ने 4.1 स्टार की रेटिंग भी दी है। इस समय अमेजन सेल के चलते यह मिक्सर आपको काफी अफॉर्डेबल प्राइस पर मिल जाएगा। Juicer Mixer Grinder Price: ₹3199
5. Havells Capture 500W 3 Jar Mixer Grinder - 55% ऑफ
यह इस लिस्ट का सबसे सस्ता और हर बजट में फिट होने वाला मिक्सर ग्रांइंडर है। यह मिक्सर आपको तीन अलग-अलग साइज के जार के साथ मिल रहा है। बजट फ्रेंडली होने के बाद भी यह मिक्सर आपको 21000 RPM वाले मोटर के साथ मिल रहा है। इतना ही नहीं इस मिक्सर के मोटर पर आपको कंपनी की तरफ से 5 साल की वारंटी भी दी जा रही है।
इस समय Amazon Sale में यह मिक्सर ग्राइंडर आपको आधे से भी कम रेट पर मिल जाएगा। इस मिक्सर के यूजर्स ने इसे 4.1 स्टार की रेटिंग भी दी है। यह मिक्सर आपको ग्रे और ग्रीन कलर कॉम्बिनेशन में मिल रहा है, जो कि देखने में काफी सुंदर लग रहा है। Juicer Mixer Grinder Price: ₹2099
Image Credit: Freepik
Disclaimer: इस लेख के निर्माण में हर जिंदगी के पत्रकार शामिल नहीं हैं और यहां कीमतें भी अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। ऊपर दिए गए सभी प्रोडक्ट यूजर रेटिंग के आधार पर रखे गए हैं, जिनकी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवाद के लिए हर जिंदगी उत्तरदायी नहीं है।