
आज जब लोग देवउठनी एकादशी पर पूजा-पाठ में लगे होंगे, तब कन्या राशि की महिलाओं को एक साथ कई मोर्चों पर चौकन्ना रहना होगा। मंगल का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश वैचारिक मतभेद और पारिवारिक उलझनों को हवा दे सकता है, जबकि चंद्रमा का कुंभ से मीन में गोचर साझेदारी और रिश्तों से जुड़ी जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ा सकता है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कन्या राशि का आज का राशिफल?
कन्या राशि की महिलाएं आज घर के किसी सदस्य की बातों से खुद को अलग-थलग महसूस कर सकती हैं। किसी पुराने मुद्दे को लेकर बहस बढ़ने की संभावना है और मंगल का प्रभाव आपकी प्रतिक्रिया को तेज कर सकता है। जिन महिलाओं का वैवाहिक जीवन कुछ समय से उलझनों से गुजर रहा है, उन्हें आज छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा। वहीं जो महिलाएं अविवाहित हैं, उनके सामने किसी रिश्तेदार द्वारा विवाह को लेकर कोई असहज या अप्रत्याशित टिप्पणी आ सकती है, जिससे मन खिन्न हो सकता है।
उपाय: एक पान के पत्ते पर गुलाब की पंखुड़ियां रखकर देवी दुर्गा को अर्पित करें और “ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः” का जाप करें।
कन्या राशि की महिलाएं आज कार्य से जुड़ी जिम्मेदारियों में असमंजस का सामना कर सकती हैं। चंद्रमा का मीन में प्रवेश साझेदारियों में अस्थिरता का संकेत दे रहा है, खासकर उन महिलाओं के लिए जो टीम वर्क या संयुक्त कार्य में हैं। नौकरी की तलाश में लगी महिलाओं को आज किसी इंटरव्यू या रिजल्ट को लेकर प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है और शायद परिणाम उम्मीद से कम हो। जो महिलाएं कार्यरत हैं, वे आज कार्यालय में बॉस या कलीग की अनुपस्थिति के कारण अतिरिक्त जिम्मेदारी उठा सकती हैं। व्यवसायिक महिलाओं के लिए साझेदारों से जुड़ा कोई मतभेद व्यापारिक योजनाओं को धीमा कर सकता है।
उपाय: तांबे के लोटे में जल और गुड़ मिलाकर किसी पीपल के वृक्ष की जड़ में अर्पित करें।

कन्या राशि की महिलाओं को आज पैसों को लेकर किसी के दबाव या ज़िम्मेदारी को उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक खर्च जैसे बच्चों की पढ़ाई, घर की मरम्मत या रिश्तेदार की मदद में अनायास पैसा खर्च हो सकता है। अगर आपने हाल ही में किसी ऑनलाइन स्कीम में पैसा लगाया है तो उसकी जानकारी दोबारा जांच लें, क्योंकि कोई भ्रम या तकनीकी चूक हो सकती है। आज कोई जरूरी बिल या टैक्स से जुड़ा भुगतान याद न रहने से जुर्माना लग सकता है। इस दिन आय से ज़्यादा बचत पर ध्यान देना जरूरी होगा।
उपाय: अपनी तिजोरी या पैसों की जगह पर पांच साबुत इलायची रखें और शुक्रवार की शाम जल अर्पण करें।
कन्या राशि की महिलाओं को आज आंतों और लिवर से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। दिन की शुरुआत में पेट फूला हुआ लग सकता है या खाने के बाद भारीपन महसूस हो सकता है, खासकर अगर आप बाहर का तला हुआ या बासी खाना खाएंगी। दोपहर के बाद लूज मोशन या कब्ज दोनों की संभावना है। उपचार में छाछ, पपीता और जीरा-हींग वाला पानी लाभदायक रहेगा।
उपाय: भोजन से पहले एक चुटकी सौंफ और अजवाइन मिलाकर चबाएं और रात को गरम पानी पिएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।