
Taurus Weekly Horoscope: इस सप्ताह चंद्रमा की शुरुआत 26 जनवरी को मेष राशि से होगी। 28 जनवरी को चंद्रमा आपकी अपनी राशि वृषभ में गोचर करेगा और 30 जनवरी के बाद यह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य, मंगल और बुध मकर राशि में होकर आपके भाग्य को प्रबल कर रहे हैं। राहु कुम्भ राशि में और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। गुरु दूसरे भाव में विराजमान हैं। सप्ताह की शुरुआत बारहवें भाव के चंद्रमा से हो रही है, जो वृषभ राशि की महिलाओं के के लिए खर्च और बाहरी संपर्कों का संकेत है। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह वृषभ राशि का सम्पूर्ण राशिफल…

वृषभ राशि की महिलाओं को इस सप्ताह लव रिलेशनशिप में धैर्य और समझदारी रखना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में बारहवें भाव का चंद्रमा रिश्तों में थोड़ी दूरी या गलतफहमी पैदा कर सकता है। इस दौरान आप अपनी भावनाओं को पार्टनर से छुपा सकते हैं या एकांत में रहना पसंद करेंगे। 28 जनवरी को जब चंद्रमा आपकी अपनी राशि में आएगा, तब आपके अट्रैक्शन में वृद्धि होगी और पुराना टेंशन दूर होगा। पार्टनर के साथ इमोशनल अटैचमेंट फील करेंगे। 30 जनवरी के बाद का समय पारिवारिक चर्चाओं के लिए उत्तम है। अविवाहितों के लिए सप्ताह का बुधवार-गुरुवार किसी विशेष व्यक्ति की ओर अट्रैक्शनa का कारण बन सकता है, लेकिन राहु के प्रभाव के कारण रिश्तों में ट्रांसफर बनाए रखना जरूरी है।
उपाय: शुक्रवार को छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं।
करियर के लिहाज से यह सप्ताह वृष राशि की महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण बदलाव और अवसरों वाला रहेगा। 26 और 27 जनवरी को बारहवें भाव का चंद्रमा होने से विदेशी कार्यों, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट या दूरस्थ स्थानों से जुड़े काम में लाभ के योग हैं, लेकिन मन में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है। 28 जनवरी से जैसे ही चंद्रमा आपकी राशि में और सूर्य-मंगल भाग्य भाव में अपना प्रभाव दिखाएंगे, आपके पेंडिंग काम तेजी से पूरे होंगे। दशम भाव में राहु के कारण वर्कप्लेस पर कुछ पॉलिटिक्स या भ्रम की स्थिति बन सकती है, इसलिए कलीग्स के साथ वाद-विवाद से बचें और अपने काम पर फोकस रखें। मैनेजमेंट और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का अंतिम भाग विशेष सफलतादायक रहेगा, जब वाणी और धन का स्वामी गुरु चंद्रमा के साथ दृष्टि संबंध बनाएगा।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाएं या गुड़-चने का भोग लगाएं।
आर्थिक मामलों में यह सप्ताह वृष राशि की महिलाओं के लिए शुरुआत में सावधानी और अंत में लाभ का संकेत दे रहा है। सप्ताह के आरंभ में अनचाहे खर्च आपको परेशान कर सकते हैं, विशेषकर स्वास्थ्य या यात्रा पर धन खर्च हो सकता है। 28 जनवरी के बाद स्थिति नियंत्रण में आएगी। गुरु आपके धन भाव में बैठकर आपकी सेविंग्स को मजबूत कर रहे हैं। 30 जनवरी के बाद जब चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, तो रुका हुआ पैसा वापस मिलने या किसी इन्वेस्टमेंट से लाभ होने के प्रबल योग हैं। यदि आप कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी लेने का प्लान कर रहे हैं, तो कागजी कार्रवाई के लिए सप्ताह का अंतिम भाग शुभ है। राहु के प्रभाव के कारण ऑनलाइन लेन-देन में सतर्कता बरतें।
उपाय: बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सप्ताह वृष राशि की महिलाओं के लिए की शुरुआत में आपको नींद की कमी, आंखों में जलन या मानसिक तनाव जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। बारहवां चंद्रमा एनर्जी लेवल को थोड़ा गिरा सकता है, इसलिए पर्याप्त आराम करें। 28 जनवरी से, जब चंद्रमा आपके लग्न में आएगा, आपकी सेहत में सुधार होगा और आप अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। केतु के चौथे भाव में होने के कारण छाती में जकड़न या सांस से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। 30 जनवरी के बाद गले के इन्फेक्शन या मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करना बेहतर रहेगा।
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर जल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर अभिषेक करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।