
Taurus Horoscope Today, 7 January 2026: 7 जनवरी 2026 का दिन वृषभ राशि की महिलाओं के लिए मानसिक स्थिरता की परीक्षा लेने वाला है। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज चंद्रमा का सिंह राशि में गोचर करा रहा है जो की आपकी राशि से चतुर्थ भाव में हो रहा है, जिससे की आपका मन घर, परिवार और भविष्य की सुरक्षा से जुड़ी बातों में उलझा रह सकता है। आज आप बाहर से तो शांत दिखेंगी, लेकिन अंदर ही अंदर किसी घरेलू या भावना से जुड़े मुद्दे को लेकर तनाव में रह सकते है । आज के दिन आपको हर चीज़ को कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए जिससे की मानसिक शांति मिलेगी।
वृष राशि की महिलाओं के लिए प्रेम राशिफल की बात करे तो आज चतुर्थ भाव का चंद्रमा आपके रिश्तों में सुरक्षा और अपनापन लाता है है। आज आपका पार्टनर आपको समझेगा और आपको भरपूर समय देगा लेकिन आपकी बात बात पे गुस्सा होने की आदत से मतभेद भी होना आज संभव है। रिलेशनशिप में रह रही महिलाओं को यह महसूस हो सकता है कि आपका पार्टनर आपके इमोशंस को नहीं समझता लेकिन ऐसा कुछ नहीं है वो आपको बहुत अच्छे से समझता है लेकीन एक्सप्रेस नहीं कर पाता। सिंगल महिलाओं के मन में आज किसी पुराने रिश्ते को लेकर फिर से प्रेम आ सकता है आज आपके पारिवारिक दबाव को लेकर उलझन आ सकती है।
उपाय – आज माँ या किसी बड़ी महिला का आशीर्वाद लें और मीठा खिलाएँ।
कामकाज की बात करे तो आज वृष राशि की महिलाओं का आज कार्य क्षत्र में आज मन पूरी तरह नहीं लगेगा। आज आपको घर से जुड़ी कोई बात या पर्सनल कोई बात आज आपके मन को भटकायेगे है। आज आप ऑफिस में अपना काम जिम्मेदारी से करेंगी, लेकिन आज आपको एक्स्ट्रा जिम्मेदारी उठाने से बचना चाहिए । प्रॉपर्टी, वाहन, रियल एस्टेट या इंटीरियर से जुड़े कार्यों में सोच-समझकर इन्वेस्टमेंट करें। सरकारी काम या कार्य से जुड़े मामलों में आज धीमी गति रहेगी।
उपाय – कार्य शुरू करने से पहले अपने कार्यस्थल पर गंगाजल छिड़कें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

वृष राशि की महिअलों के लिए आज आर्थिक रूप से देखा जाये तो आज घर , परिवार या सुख-सुविधा से जुड़ा खर्च सामने आ सकता है। आज के दिन गाड़ी की रिपेरिंग में , इलेक्ट्रॉनिक सामान या घरेलू ज़रूरतों पर पैसा अनावश्यक खर्च हो सकता है। आज का दिन इन्वेस्टमेंट के हिसाब से सामान्य है क्यूंकि आज न बहुत अच्छा, न बहुत खराब। पर ध्यान रहे भावनाओं में आकर कोई बड़ा आर्थिक फैसला आपको बिलकुल भी नहीं लेना चाहिए। आज आपको किसी को उधार देना टालना ही समझदारी होगी।
उपाय – आज गाय को हरा चारा या रोटी खिलाएँ।
सेहत की मामले में देखा जाये तो आज वृष राशि की महिअलों को मानसिक थकावट ज़्यादा महसूस हो सकती है। आज आपको सीने में भारीपन लग सकता है , नींद की कमी या बेचैनी दिन भर देखने को मिलेगी । आपकी भावनाओं को दबाने की आदत आज आपके सिरदर्द या तनाव को बढ़ा सकती है। व्यायाम करना आपके लिए आज फायदेमंद होंगे।
उपाय – रात को सोने से पहले हल्का गुनगुना दूध पिए।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।