
Taurus Horoscope Today, 6 January 2026: 6 जनवरी 2026 वृष राशि की महिलाओं के लिए अपने आपको अंदर से बदलने वाला दिन है। आज संकष्टी चतुर्थी है आज के दिन जिन लोगो के लम्बे समय से कार्य अटके उनके पुरे होने की आज प्रबल सम्भावना है। वृष राशि स्थिरता भरोसे और धैर्य की प्रतीक है, ऐसे में आज के दिन आपको अपनी ज़िद्द को त्याग कर सोच समझकर निर्णय लेना चाहिए। चंद्रमा के प्रभाव आज आपको अपने इमोशन्स में कण्ट्रोल करने की जरूरत है । आज के दिन आप काम बोलेंगे तो यही संतुलन आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
प्रेम के मामले में आज वृष राशि की महिलाये अपने प्रेम में भरोसा और स्थिरता चाहती है। आप के दिन आपको किसी भी तरह के इमोशनल ड्रामा से दूर रहना चाहिए। अगर आप रिलेशनशिप में तो आज आपको किसी तरह से अपने पार्टनर के साथ गलतफैमी हो सकती है किसी भी तरह के अलगाव से आज बचना चाहिए आज के दिन बहस से करने से कुछ नहीं निकलेगा। बेहतर है कि आप अपनी उम्मीदें साफ-साफ रखे ! सिंगल रह रही वृष राशि वाली महिलाओं के लिए आज किसी पुराने प्रेम या रिश्ते की याद आ सकती है साथ ही आज किसी व्यक्ति का अचानक मैसेज मन को उलझा सकता है।
उपाय- आज गणेश जी को तिल अर्पित करें ।
वृष राशि की महिलाओं के लिए आज कार्यक्षेत्र में गति धीमी लग सकती है आलस्य आपको परेशां कर सकता है ऑफिस में आज आपके कार्य का जवाब देर से मिलेंगा और जरुरी फैसले आज टलेंगे, आज का दिन आपको बेचैन कर सकता है, क्यूंकि आज आप को ऐसा महसूस होगा की कार्य ज्यादा करने की बाद भी आपको परिणाम देखने को नहीं मिलेगा । रुके हुए काम आज पूर्ण होंगे। फाइनेंस , बैंकिंग , रियल एस्टेट , लक्ज़री , मैनेजमेंट या सरकारी कार्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है।
उपाय -आज काम शुरू करने से पहले गणेश जी का स्मरण कर 3 बार “ॐ गं गणपतये नमः” मन में जपें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

वृष राशि की महिलाये आमतौर पर पैसों को लेकर समझदार रहती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है खर्चा आज के दिन आपको को सोच समझ कर करना चाहिए आज के दिन आपका घर, परिवार या किसी धार्मिक काम पर पर आपका खर्चा ज्यादा होगा आज के दिन आपको उधार पैसे देने का वादा नहीं करना चाहिए । बड़े इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन अच्छा है कोई पुराना पेमेंट मिलने की सम्भावना है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में सावधानी बरतनी चाहिए।
उपाय- आज तिल और गुड़ का दान करें या गाय को खिलाए।
स्वस्थ्य की दृष्टि से आज वृष राशि की महिलाओं को आज इन्हे गले में इफेक्शन की सम्भावना है, आज के दिन आपको खासकर एसिडिटी या हेत्विनेस्स महसूस हो सकती है। अगर आज आप व्रत रखते हैं तो पानी, फल और हल्का भोजन समय पर लें। खाली पेट गैस और एसिडिटी बढ़ सकता है। आज शरीर से ज़्यादा मन को आराम देने की जरुरत है।
उपाय - शाम को गुनगुने पानी में थोड़ा सा शहद मिलाकर पिएँ। इससे गला और पाचन दोनों संतुलित होंगे।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।