Taurus daily horoscope women

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 3 November 2025: सोम प्रदोष के दिन आज वृषभ राशि की महिलाओं के लि कार्यक्षेत्र में रहेगा अच्‍छा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

3 नवंबर 2025 का वृषभ राशिफल: सोम प्रदोष के दिन वृषभ राशि की महिलाओं के लिए दिन रहेगा शुभ। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिलेगा, परिवार में सौहार्द बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य में हल्की थकान संभव है, लेकिन दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। प्रेम जीवन में स्थिरता और समझ बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों से मन को शांति मिलेगी।
astrozindagi
Updated:- 2025-11-03, 05:43 IST

Taurus Horoscope Today, 3 November 2025: आज का दिन धार्मिक और ग्रह-गोचर दोनों ही दृष्टि से विशेष है। शुक्ल त्रयोदशी और विश्वेश्वर व्रत जैसे पुण्यदायी अवसर जीवन में स्थिरता लाने के संकेत दे रहे हैं। वहीं सोम प्रदोष व्रत संयम और जवाबदारी को महत्व देने की प्रेरणा देगा। चंद्रमा का मीन से मेष राशि में प्रवेश आज वृषभ राशि की महिलाओं को निजी निर्णयों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित कर सकता है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है वृषभ राशि का आज का राशिफल?

आज वृषभ राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाएं घर में मौजूद धर्मिक आयोजन या पूजा-पाठ के कारण आज निजी समय निकालने में कठिनाई महसूस करेंगी। रिश्तेदारों की उपस्थिति से संवाद कम होगा और मन भटक सकता है। विवाहित महिलाओं को ससुराल पक्ष से कुछ अनावश्यक अपेक्षाएं परेशान कर सकती हैं। सिंगल महिलाओं के लिए सोम प्रदोष का दिन संयम की मांग करेगा, जिससे किसी पुराने आकर्षण से जुड़ी बात फिर मन में लौट सकती है।

उपाय: शाम को शिव मंदिर जाकर पंचामृत से अभिषेक करें और सफेद पुष्प अर्पित करें।

आज वृषभ राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाएं कार्यस्थल पर जल्दबाज़ी से लिए गए निर्णयों का असर दोपहर बाद दिखने लगेगा। विश्वेश्वर व्रत के प्रभाव में महिला अधिकारी आज धार्मिक या नैतिक विषयों में चर्चा का केंद्र बन सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहीं महिलाओं को किसी वरिष्ठ का मार्गदर्शन मिलने की संभावना बन रही है, लेकिन उम्मीदों से अधिक रिजल्ट की अपेक्षा न रखें। कारोबार से जुड़ी महिलाएं पार्टनर के साथ लाभ को लेकर मतभेद महसूस करेंगी।

More For You

उपाय: काले तिल का दान करें और पीतल के बर्तन में जल रखें।

इसे जरूर पढ़ें- वृषभ दैनिक राशिफल विस्‍तार से पढ़ें 

Taurus women

आज वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाएं आज घरेलू ज़रूरतों पर अचानक खर्च कर सकती हैं, विशेषकर पूजा या धार्मिक आयोजनों से जुड़ी चीज़ों पर। मेष में चंद्र गोचर की स्थिति मानसिक अस्थिरता पैदा कर सकती है, जिससे बेवक्त शॉपिंग या खर्चों पर नियंत्रण ढीला पड़ेगा। किसी महिला मित्र से निवेश या बीमा से जुड़ी सलाह लेना लाभदायक साबित हो सकता है। उधार के लेन-देन से यथासंभव दूरी बनाए रखें।

उपाय: पर्स में गुलाबी रंग का कपड़ा रखें और उसमें चावल की थोड़ी मात्रा बांधकर रखें।

आज वृषभ राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाएं आज पैरों की एड़ी, पिंडलियों और नाखूनों से जुड़ी परेशानियों से जूझ सकती हैं। लंबे समय तक खड़े रहने या असहज फुटवियर पहनने से एड़ी में खिंचाव या दर्द संभव है। नाखूनों की सख्ती या किनारों पर सूजन परेशान कर सकती है। बासी या फ्रिज में रखा खाना नुकसानदेह होगा। दिन में गरम दूध और जीरा मिला पानी लेना लाभ देगा। हरी सब्जियों को अच्छी तरह पकाकर ही लें।

उपाय: रात को सरसों के तेल से एड़ियों पर मालिश करें और तांबे के लोटे में जल भरकर सिरहाने रखें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

जरूर पढ़ें- वृषभ राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;