Sun Feb 15, 2026 | Updated 01:07 PM IST
Taurus daily horoscope women

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 16 January 2026: शुक्र प्रदोष पर अष्टम भाव में चंद्रमा का प्रभाव, महिलाओं को सेहत को लेकर बरतनी होगी विशेष सावधानी, आज का वृषभ राशिफल पढ़ें

आज का वृषभ राशिफल 16 जनवरी 2026 वृष राशि की महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। शुक्र प्रदोष व्रत और अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर मानसिक तनाव, सेहत और आर्थिक मामलों में सावधानी का संकेत देता है। प्रेम, करियर, धन और स्वास्थ्य से जुड़े सभी पहलुओं का विस्तृत ज्योतिषीय विश्लेषण पढ़ें। जानें आज क्या करें, किन बातों से बचें और कौन-से उपाय दिला सकते हैं राहत।
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 07:33 IST

Taurus Horoscope Today, 16 January 2026: 16 जनवरी 2026, शुक्रवार का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। पंचांग के अनुसार, आज शुक्र प्रदोष व्रत है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए यह व्रत आपके लिए रक्षा कवच का काम करेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है। 8वां चंद्रमा मानसिक तनाव, डर और पेट संबंधी कष्ट देता है। आज आपके काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं मन में अजीब सी घबराहट होगी लेकिन आज ही मंगल ग्रह मकर राशि में होने से भाग्य को मजबूती देंगे।आज का दिन आध्यात्मिक रहने वाला है शुक्र प्रदोष का पूजन आपकी हर मुसीबत को काट देगा।

आज वृष राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज वृष राशि की महिलाओं को बहुत पेशेंस रखना होगा। 8वां भाव का चंद्रमा रिश्तों में शक, गलतफहमी या पुरानी कोई बात को बाहर ला सकता है। आज ससुराल पक्ष से कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपको पसंद न आए। लव लाइफ में, आज पार्टनर पर अपनी मर्जी न थोपें और न ही कोई सीक्रेट छुपाएं। आज का दिन शांत रहने और सुनने का है।

उपाय: आज शाम को शिवलिंग पर दही और शहद का लेप करें।

आज वृष राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज वृष राशि की महिलाओं को थोड़ा संभलकर चलना होगा। 8वां भाव अचानक आने वाली रुकावटों का है। आज ऑफिस में कोई फाइल अटक सकती है या कंप्यूटर खराब हो सकता है। आज किसी भी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत न करें। मंगल का 9वें भाव में होने से भविष्य में आपको भाग्य का साथ मिलेग। आज के दिन वर्कप्लेस पर किसी से बहस न करें। अगर आप रिसर्च, ऑडिट या ज्योतिष से सम्बन्धित है तो आज का दिन आपके लिए गहरा ज्ञान लेकर आएगा।

More For You

उपाय: आज सफेद गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।

aaj ka vrishabh rashifal 8 january 2026 taurus today horoscopes

आज वृष राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए सावधान रहने का है । 8वां चंद्रमा के प्रभाव से धन हानि या चोरी का डर बनाता है। आज ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय सावधानी बरतें। आज किसी को पैसा उधार न दें नहीं तो वो डूब सकता है। शुक्र प्रदोष होने के कारण आज आप कॉस्मेटिक्स , परफ्यूम या सफेद वस्त्रों पर पैसा खर्च कर सकती हैं, आज पैतृक संपत्ति या इन्शुरन्स से फायदा हो सकता है।

उपाय: आज मां लक्ष्मी को इत्र अर्पित करें और श्री सूक्त का पाठ करें।

आज वृष राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज वृष राशि की महिलाओं को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। 8वां भाव पेट के निचले हिस्से में दर्द या फूड पॉइजनिंग का संकेत देता है। आज बाहर का खाना पूरी तरह अवॉइड करें। आज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय जल्दबाजी न करें, चोट लगने का भय है।

उपाय: आज सफेद चंदन का तिलक माथे और कंठ पर लगाए।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;