
Taurus Horoscope Today, 15 January 2026: 15 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण और सावधानी भरा रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर गया है। आपकी राशि के लिए धनु राशि 8वां भाव है। ज्योतिष में अष्टम चंद्रमा को अच्छा नहीं माना जाता। यह मन में बेवजह का डर, घबराहट और नेगेटिव विचार लाता है। आज आपको लगेगा कि भाग्य तो साथ दे रहा है, लेकिन ऐन मौके पर काम अटक रहे हैं। एकतरह से आज आपके धैर्य की परीक्षा होगी। आज किसी भी नए काम की शुरुआत करने या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। आज का दिन शांति से, रूटीन काम निपटाने और ईश्वर की आराधना में बिताने का है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज वृष राशि की महिलाओं को बहुत शांत रहना होगा। 8वें भाव का चंद्रमा रिश्तों में मिसुन्दरस्तंडिंग्स पैदा करता है। आज आप अपने पति या पार्टनर की किसी छोटी सी बात को बहुत बड़ा इशू बना सकती हैं। आज ससुराल पक्ष के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है, इसलिए वहां बातचीत करते समय सोच-समझकर बात करें। लव लाइफ में, आज पार्टनर पर शक करना या पुरानी बातें को सामने लाना रिश्ते को कमजोर कर सकता है।आहार आप सिंगल तो आज मौन रहना सबसे अच्छा है कोई से किसी भी तरह क रिश्ते संबंधित बात न करे ।
उपाय: आज भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें ।
करियर के मामले पर आज वृष राशि की महिलाओं को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 8वां चंद्रमा काम में मन नहीं लगने देता और एकाग्रता भंग करता है। आज ऑफिस में कोई फाइल गुम हो सकती है या कंप्यूटर/टेक्नोलॉजी में कोई दिक्कत आ सकती है। अगर आप रिसर्च, ऑडिट या बीमा क्षेत्र में हैं, तो दिन ठीक रहेगा, लेकिन बाकी लोगों को आज ऑफिस में सतर्क रहना चाहिए । बिज़नेस में आज कोई भी डॉक्यूमेंट साइन करने से पहले उसे अच्छे से पढ़ें। आज किसी भी तरह की पार्टनरशिप या डील फाइनल न करें।
उपाय: आज अपने साथ पीला रूमाल रखें ।

आज वृष राशि की महिलाओं को आर्थिक दृष्टि से थोड़ा सा रिस्क उठाना पड़ सकता है । 8वें भाव का चंद्रमा अचानक खर्चे ता है। आज ऑनलाइन पेमेंट करते समय या पासवर्ड डालते समय सावधानी बरतें साइबर फ्रॉड का खतरा हो सकता है। आज किसी को उधार दिया गया पैसा फंस सकता है, इसलिए लेन-देन से बचें। आज पैतृक संपत्ति और इंश्योरेंस का भी कोई पैसा आपको मिल सकता है। आज अपने बजट का ध्यान रखना ही समझदारी है।
उपाय: आज किसी गरीब तिल के लड्डू या रेवड़ी दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज वृष राशि की महिलाओं को विशेष ध्यान देना होगा। अष्टम चंद्रमा का सीधा असर पेट और कमर पर पड़ता है। आज आपको पाचन संबंधी समस्या , गैस या पैरों में दर्द हो सकता है। आज सीढ़ियाँ चढ़ते-उतरते समय या गाड़ी चलाते समय बहुत सावधान रहें, क्योंकि चोट लगने का हल्का योग बन रहा है। स्ट्रेस आज सिरदर्द का कारण बन सकता है, इसलिए आज ज्यादा सोचें नहीं और खुद को हाइड्रेट रखें।
उपाय: आज शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और महामृत्युंजय मंत्र का 11 बार जाप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।