
Taurus Horoscope Today, 14 January 2026: 14 जनवरी 2026, बुधवार का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला है। पंचांग के अनुसार, आज मकर संक्रांति का दिन है। आज सूर्य देव आपकी राशि से 9वें भाव भाग्य स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। ज्योतिष में यह स्थिति बहुत शुभ मानी जाती है इसके प्रभाव से आज आपको अपनी मेहनत का फल दोगुना होकर मिलेगा। आज आपका मन पूजा-पाठ, दान-पुण्य और किसी धार्मिक कार्य में लगेगा।आज चंद्रमा आपके 7वें भाव रिश्तों का घर में है, जिसके प्रभाव से आज आपका पूरा ध्यान अपने पार्टनर पर रहेगा। आज आप भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज वृष राशि की महिलाओं के लिए दिन रोमांस और इमोशन दोनों से भरा है। 7वें भाव का चंद्रमा आपको अपने पार्टनर के बहुत करीब लाएगा। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है आप आज एक-दूसरे के साथ टाइम बिताएंगे। लव लाइफ में, आज का दिन कमिटमेंट देने का है। अगर आप किसी को पसंद करती हैं, तो आज उनसे अपनी बात कहने के लिए दिन शुभ है। बस अपनी जिद्द कण्ट्रोल में रखे।
उपाय: आज किसी मंदिर के दर्शन करें।
करियर के मामले पर आज भाग्य आपका साथ देंगा। सूर्य का 9वें घर में आना उन महिलाओं के लिए बहुत अच्छा है जो टीचिंग, वकालत, या विदेश से जुड़ा काम करती हैं। अगर आप किसी प्रमोशन या ट्रांसफर का इंतजार कर रही थीं, तो अब बात बन सकती है। बुधवार का दिन बुध का है, इसलिए आज आपकी बिजनेस डील सफल रहेंगी। आज आपको अपने बॉस या पिता समान व्यक्ति से पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप पढ़ाई कर रही हैं, तो आज का दिन फोकस करने के लिए बेहतरीन है।
उपाय: आज गाय को हरा चारा या पालक खिलाएं।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन वृष राशि की महिलाओं के लिए सामान्य है। मकर संक्रांति पर किया गया दान कभी खाली नहीं जाता। आज आप अपनी शक्ति के हिसाब से दान करें, इससे आपके धन के भंडार भरेंगे। सूर्य के प्रभाव से लंबी यात्रा या किसी धार्मिक आयोजन पर धन खर्च हो सकता है, जो आपको मानसिक सुकून देगा। अगर आप प्रॉपर्टी या गोल्ड में निवेश करना चाहती हैं तो आज का दिन अनुकूल है। आज किसी से पैसे का लेन-देन करते समय लिखा-पढ़ी जरूर करें।
उपाय: आज किसी गरीब को तिल के लड्डू और खिचड़ी का दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज वृष राशि की महिलाओं को थोड़ा सतर्क रहना होगा। मौसम बदल रहा है जिसके प्रभाव से गले में खराश या सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है क्यूंकि वृष राशि का संबंध गले से है। आज ठंडी चीजों से परहेज करें और तिल-गुड़ का सेवन करें, यह शरीर को गर्म रखेगा। 7वें भाव का चंद्रमा कभी-कभी पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता देता है, लेकिन घबराने की बात नहीं है। मानसिक रूप से आज आप काफी पॉजिटिव और शांत महसूस करेंगी।
उपाय: आज सूर्य देव को जल चढ़ाएं और "ॐ घृणि सूर्याय नमः" का जाप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।