-1775805405138.webp)
Scorpio Horoscope Today, 12 April 2026 : वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए आज 12 अप्रैल का दिन आंतरिक मजबूती और पारिवारिक संतुलन का है। चन्द्रमा आज कुम्भ राशि में है, जो आपकी राशि से चतुर्थ भाव में स्थित है। चतुर्थ भाव घर, माता, भावनात्मक सुरक्षा और निजी सुख-सुविधाओं का प्रतिनिधित्व करता है। कुम्भ का प्रभाव इस भाव में थोड़ा अस्थिरता और मानसिक बेचैनी दे सकता है। आज आपका मन बार-बार किसी घरेलू विषय या पारिवारिक जिम्मेदारी की ओर जाएगा। घर की व्यवस्था, संपत्ति या माता के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा संभव है। किसी पुराने पारिवारिक मुद्दे को सुलझाने की जरूरत पड़ सकती है। भावनात्मक प्रतिक्रिया देने के बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना अधिक लाभकारी रहेगा।
प्रेम जीवन में आज सेंसिटिविटी अधिक रहेगी। विवाहित महिलाओं को जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग की अपेक्षा रहेगी। अविवाहित महिलाओं के लिए आज किसी पुराने परिचित से संपर्क हो सकता है। लेकिन अतीत को दोहराने से पहले सोचें कि क्या परिस्थितियां बदली हैं या नहीं। केवल भावुक होकर निर्णय न लें।
उपाय: आज शाम को चंद्रमा को कच्चा दूध मिश्रित जल अर्पित करें।

करियर के क्षेत्र में आज ध्यान केंद्रित रखना चुनौती हो सकता है। घर और काम के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता रहेगी। जो महिलाएं रियल एस्टेट, इंटीरियर, शिक्षा या काउंसलिंग से जुड़ी हैं, उनके लिए दिन उपयोगी साबित हो सकता है। नौकरी कर रही महिलाओं को ऑफिस में किसी आंतरिक पॉलिटिक्स से सावधान रहना चाहिए। अपनी रणनीति स्पष्ट रखें और अनावश्यक बहस से दूर रहें। व्यवसाय करने वाली महिलाओं को आज बड़े निर्णय टालना बेहतर रहेगा। पहले पूरी जानकारी जुटाएं।
उपाय: कार्य शुरू करने से पहले अपने इष्टदेव का ध्यान कर 5 मिनट शांत बैठें।
आर्थिक दृष्टि से वृश्चिक राशि की महिलाओं को आज घर से जुड़ा कोई खर्च सामने आ सकता है। मरम्मत, सजावट या आवश्यक वस्तु पर खर्च संभव है।
आज इन्वेस्टमेंट के लिए आज जल्दबाजी न करें। कागजी कार्यवाही ध्यान से पढ़ें। परिवार के साथ आर्थिक योजना बनाना लाभकारी रहेगा।
उपाय: आज किसी जरूरतमंद महिला को सफेद वस्त्र या चावल दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में वृश्चिक राशि की महिलाओं को आज छाती, फेफड़ों या ब्लड प्रेशर पर ध्यान दें। मानसिक तनाव का सीधा असर शरीर पर पड़ सकता है।
पर्याप्त पानी पिएं और नमक का सेवन संतुलित रखें। आज के दिन शुगर और बी पी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शाम को थोड़ी देर खुली हवा में टहलना लाभ देगा।
उपाय: रात को सोने से पहले ॐ सोमाय नमः मंत्र का 21 बार जप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।