
Sagittarius Weekly Horoscope : यह सप्ताह धनु राशि की महिलाओं के लिए एक मोड़ लेकर आ रहा है। 12 जनवरी को चंद्रमा तुला राशि में रहेगा जिससे आपके सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और भविष्य की योजना बनेगी । 14 जनवरी को चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा, जिससे मानसिक दबाव और चिंताएँ बढ़ेगी। 16 जनवरी को चंद्रमा आपकी ही राशि धनु में आएगा जो आपके अंदर आत्मविश्वास के साथ-साथ जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति बढ़ाएगा। 18 जनवरी को चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश कर आपको अधिक म्हणत कराएगा। सप्ताह के अधिकांश समय सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल आपकी ही राशि धनु में स्थित रहेंगे। यह स्थिति सामान्य नहीं है। यह आपको नई ज़िम्मेदारी भी आप पर डालती है। 14 जनवरी की रात्रि सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होते ही शुभ परिणाम देखने को आएगा । शनि मीन राशि में रहकर पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ाएगा। राहु कुम्भ और केतु सिंह में गोचर करते हुए सोच और आत्मसम्मान के बीच कलह पैदा करेंगे। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी के अनुसार धनु राशि के लिए विस्तृत राशिफल..

प्रेम संबंधों के लिहाज़ से धनु राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह उत्साह और टकराव दोनों ला सकता है। धनु राशि में शुक्र और मंगल आकर्षण , चाह और शारीरिक ऊर्जा बढ़ाएंगे, साथ ही आपके बातचीत के रवैया को भी मजबूत करेंगे। अविवाहित महिलाओं के लिए यह समय किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़ाव का संकेत देता है जो आत्मविश्वासी और स्पष्टवादी होगा, लेकिन उसमे इमोशन्स की कमी हो सकती है। सिर्फ़ उत्तेजित होकर कमिटमेंट करना बाद में बोझ बन सकता है। विवाहित महिलाएं इस सप्ताह के मध्य में अपने रिश्ते में स्पेस और सम्मान की माँग करेंगी। इस सप्ताह आपको अपने पार्टनर को किसी भी तरह के ज्ञान नहीं देना है। 14 जनवरी के बाद चंद्रमा वृश्चिक में आते ही आपके पुराने मुद्दे, शक या अधूरी बातें सामने आ सकती हैं। इस सप्ताह आपको अपनी ज़िद छोड़नी होगी।
उपाय - मंगलवार को हनुमान जी को लाल चोला या लाल फूल अर्पित करें।
करियर के मामले में यह सप्ताह धनु राशि की महिलाओं के लिए बड़ा अच्छा रहने वाला है । चार ग्रह आपकी राशि में होने से कार्य स्थल में नई ज़िम्मेदारी, नया प्रोजेक्ट या लीडरशिप का रोल मिलने के योग बनते हैं। जो महिलाएं शिक्षा, ट्रेनिंग, मैनेजमेंट, ट्रैवल, लॉ, मीडिया, मोटिवेशनल या कंसल्टिंग क्षेत्र से जुड़ी हैं, उनके लिए यह समय खुद को साबित करने का होगा तब जाकर आपको नए ऑफर्स मिलेँगे। सप्ताह के मध्य में जल्दबाज़ी और ओवरकॉन्फिडेंस नुकसान पहुँचा सकता है। 14 जनवरी के बाद सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होने पर आपका काम का फ्लो धीमा होगा लेकिन यह ठोस बनाएगा। व्यवसाय करने वाली महिलाएं किसी बड़े फैसले लेने से पहले उसके रिस्क के बारे में पूरा रिसर्च करे तब जाकर आप कोई निर्णय लें।
उपाय - गुरुवार को केले के पेड़ में जल अर्पित करें और पीला धागा बांधें।
आर्थिक दृष्टि से धनु राशि की महिलाओं को यह सप्ताह मिश्रितफल प्रदान करने वाला है इस सप्ताह धनु राशि में ग्रहों की अधिकता आपके खर्च की प्रवृत्ति बढ़ाएगी, सप्ताह के प्रारम्भ में आपका खर्चा खासकर यात्रा, शिक्षा, गैजेट या लाइफस्टाइल पर होगा इस सप्ताह आपको लगेगा कि पैसा जितनी तेज़ी से आ रहा है उतनी तेज़ी जा भी रहा है। 14 जनवरी के बाद सूर्य के मकर में जाने से आपका विशेष रूप से बजट, सेविंग और लॉन्ग-टर्म प्लानिंग पर जाएगा। कोई पुराना इन्वेस्टमेंट सप्ताह के अंत में राहत दे सकता है, लेकिन उस पर भविष्य की योजना बनाना जल्दबाज़ी होगी। बिना पढ़े किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट साइन करना नुकसानदायक रहेगा।
उपाय - शनिवार को लोहे की किसी वस्तु का दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह धनु राशि की महिलाओं के लिए एनर्जी से भरा हुआ होगा। लेकिन मानसिक असंतुलन का खतरा भी उतना ही है। अत्यधिक काम, अनियमित भोजन और नींद की कमी व थकावट आपको सप्ताह के मध्य देखने मिल सकती है , कमर दर्द या जांघों से जुड़ी समस्या सप्ताह के अंत में मिल सकती है। चंद्रमा का वृश्चिक और धनु में गोचर हार्मोन लइम्बैलेंस और बेचैनी बढ़ा सकता है। मानसिक रूप से आप खुद पर बहुत ज़्यादा तनाव ले रहे हैं। अगर शरीर को आराम नहीं दिया गया, तो वही आपको आगे चलकर परेशानी में डालेगा।
उपाय - रविवार को सूर्य को जल अर्पित करते समय तांबे के लोटे में गुड़ मिलाएं।
यह साप्ताहिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।