Sun Feb 15, 2026 | Updated 02:16 PM IST
meen rashifal february 2026

Meen Rashifal February 2026: आय में होगी वृद्धि, विदेश यात्रा के बनेंगे योग; जानें कैसा रहेगा मीन राशि की महिलाओं का पूरा महीना

फरवरी 2026 मीन राशि की महिलाओं के लिए आय वृद्धि और विदेश यात्रा के योग लेकर आएगा। महीने की शुरुआत में लाभ होगा, पर 13 फरवरी के बाद खर्च बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव संभव है, जबकि करियर में नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। शनि की साढ़ेसाती के कारण स्वास्थ्य और मानसिक दबाव का ध्यान रखना होगा। महाशिवरात्रि पर शिव आराधना विशेष फलदायी रहेगी।
Editorial
Updated:- 2026-01-28, 20:49 IST

Pisces Monthly Horoscope: फरवरी 2026 का महीना मीन राशि की महिलाओं के लिए लाभ और व्यय के बैलेंस का महीना रहेगा। महीने की शुरुआत बहुत ही शानदार रहने वाली है क्योंकि 13 फरवरी तक सूर्य मकर राशि में आपके ग्यारहवें भाव/लाभ स्थान रहेंगे, जो आपकी इच्छा पूर्ति और आय में वृद्धि का संकेत दे रहे हैं। 13 फरवरी को सूर्य का कुंभ राशि बारहवें भाव में प्रवेश आपके लिए विदेश संबंधों और खर्चों के द्वार खोलेगा। चूंकि मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है, इसलिए 15 फरवरी को आने वाला महाशिवरात्रि का पर्व आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिव आराधना से आपको मानसिक शांति और शनि के प्रकोप से राहत मिलेगी। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी विस्तार से बता रहे हैं कि ग्रहों की यह चाल मीन राशि की महिलाओं के जीवन को कैसे प्रभावित करेगी।

मीन राशि का मासिक प्रेम राशिफल (Pisces Monthly Love Horoscope)

मीन राशि की महिलाएं स्वभाव से बहुत ही संवेदनशील और रोमांटिक होती हैं। फरवरी का पहला सप्ताह आपके सामाजिक जीवन और प्रेम संबंधों के लिए बेहतरीन है। आप दोस्तों और पार्टनर के साथ किसी पार्टी या समारोह में शामिल हो सकती हैं, जहां आपका रिश्ता और गहरा होगा। अविवाहित युवतियों को उनके सोशल सर्कल या किसी मित्र के माध्यम से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।

13 फरवरी के बाद जब सूर्य बारहवें भाव में जाएंगे, तो रिश्तों में थोड़ी दूरी आ सकती है। यह दूरी जैसे पार्टनर का दूसरे शहर जाना या भावनात्मक हो सकती है। साढ़ेसाती का प्रभाव आपको थोड़ा इंट्रोवर्ट या उदास बना सकता है, जिससे पार्टनर को लग सकता है कि आप उनमें रुचि नहीं ले रही हैं। वैवाहिक जीवन में गलतफहमियों से बचने के लिए कम्युनिकेशन जारी रखें। बैडरूम के वास्तु का ध्यान रखना रिश्तों के लिए अच्छा रहेगा।
उपाय: गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करें और चने की दाल चढ़ाएं।

More For You

meen rashi horoscope

मीन राशि का मासिक करियर राशिफल (Pisces Monthly Career Horoscope)

करियर के दृष्टिकोण से फरवरी 2026 मीन राशि की महिलाओं के लिए नेटवर्किंग और विदेशी संपर्कों का महीना है। 13 फरवरी तक का समय प्रमोशन्स , इंक्रीमेंट या किसी बड़े प्रोजेक्ट को हासिल करने के लिए गोल्डन टाइम है। आपके सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न रहेंगे और आपके कॉन्टेक्ट्स से आपको लाभ मिलेगा। महीने के दूसरे सप्ताह में 13 फरवरी के बाद जो महिलाएं मल्टीनेशनल कंपनियों ,इम्पोर्ट एक्सपोर्ट , हॉस्पिटल या आश्रम/एनजीओ से जुड़ी हैं, उनके काम में तेजी आएगी। विदेश जाने या वहां सेटल होने की इच्छा रखने वाली महिलाओं की फाइल आगे बढ़ सकती है। शनि लग्न में होने के कारण काम का दबाव और जिम्मेदारी का अहसास बना रहेगा। शॉर्टकट अपनाने से बचें, केवल कड़ी मेहनत ही आपको साढ़ेसाती के दौरान सफलता दिलाएगी।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक माथे और नाभि पर लगाएं।

मीन राशि का मासिक आर्थिक राशिफल (Pisces Monthly Money Horoscope)

मीन राशि की महिलाओं की आर्थिक स्थिति इस महीने बहुत ही सतर्क और प्लांड तरीके से चलने की जरूरत है। महीने की शुरुआत धन वर्षा वाली रहेगी। पुराने इन्वेस्टमेंट , बोनस या किसी साइड बिज़नेस से अच्छी कमाई होगी। यह समय अपनी इच्छाओं को पूरा करने और सेविंग्स बढ़ाने का है। लेकिन 14 फरवरी के बाद चीज़ें बदल सकते हैं। बारहवां भाव एक्सपेंसेस का होता है, इसलिए अचानक बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। ये खर्चे अस्पताल, यात्रा या घर के किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान के खराब होने पर हो सकते हैं। इन्वेस्टमेंट के मामले में बहुत सावधानी बरतें किसी भी स्कीम में पैसा फंसाने से पहले दस बार सोचें। किसी को उधार दिया पैसा अभी वापस मिलने की उम्मीद कम है। बजट बनाकर चलना ही समझदारी होगी।

उपाय: पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को जल और दूध मिलाकर अर्घ्य दें और ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

मीन राशि का मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Pisces Monthly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से फरवरी 2026 मीन राशि की महिलाओं के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। शनि का लग्न में होना आपको सुस्ती, थकान या जोड़ों में दर्द की समस्या दे सकता है। आप मानसिक रूप से थोड़ा दबाव महसूस कर सकती हैं, जिससे नींद प्रभावित हो सकती है। 13 फरवरी के बाद सूर्य का बारहवें भाव में जाना आंखों की समस्या या पैरों में दर्द/सूजन दे सकता है। मीन राशि का सीधा संबंध पैरों से होता है, इसलिए आरामदायक जूते पहनें और पैरों की मालिश नियमित रूप से करें।

मौसमी बदलाव का असर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ सकता है, इसलिए विटामिन सी युक्त फलों का सेवन बढ़ाएं। सुबह जल्दी उठकर योग करना साढ़ेसाती के दुष्प्रभावों को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है।
उपाय: सोमवार के दिन भगवान शिव का गन्ने के रस या पंचामृत से अभिषेक करें और महामृत्युंजय मंत्र का 1 माला जाप करें।

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है। 

Image Credit:  Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;