
Pisces Monthly Horoscope : मार्च 2026 का महीना मीन राशि की महिलाओं के लिए आत्म-खोज, नव-निर्माण और धन संचय का एक बेहद खास और परिवर्तनकारी समय साबित होने वाला है। 02 मार्च को ग्रहों का आपकी ही राशि में गोचर और विशेष रूप से 14 मार्च को ग्रहों के राजा सूर्य का मीन राशि में प्रवेश आपके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य को पूरी तरह से प्रकाशित कर देगा। महीने के अंतिम सप्ताह में यानी 26 मार्च को ग्रहों का मेष राशिमें गोचर आपके जीवन का फोकस आपकी आर्थिक स्थिति, बचत और पारिवारिक मूल्यों की ओर ले जाएगा। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी विस्तार से बता रहे हैं कि मार्च माह की यह शक्तिशाली खगोलीय चाल मीन राशि की महिलाओं के जीवन में क्या नए रंग भरने वाली है।
मीन राशि की महिलाओं के लिए मार्च के शुरुआती तीन सप्ताह अपने स्वयं के व्यक्तित्व को निखारने और रिश्तों में अपनी जगह मजबूत करने के हैं। 02 और 14 मार्च को लग्न भाव में सूर्य और अन्य ग्रहों का जमावड़ा आपको अत्यधिक आकर्षक और आत्मविश्वासी बनाएगा। लोग आपकी ओर खींचे चले आएंगे। यदि आप सिंगल हैं, तो आपके पास एक से अधिक प्रेम प्रस्ताव आ सकते हैं। विवाहित महिलाओं के लिए यह समय अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को नई दिशा देने का है, लेकिन ध्यान रहे कि प्रथम भाव में सूर्य आपको थोड़ा अहंकारी बना सकता है। अपने जीवनसाथी की राय को भी उतना ही महत्व दें जितना आप अपनी बातों को देती हैं। 26 मार्च को जब ग्रह मेष राशि में गोचर करेंगे, तो आपके प्रेम जीवन में पारिवारिक गहराई आएगी। आप अपने प्रेमी को अपने परिवार से मिलवाने का फैसला ले सकती हैं। विवाहित महिलाएं पारिवारिक आयोजनों और जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगी, जिससे ससुराल पक्ष में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय: गुरुवार के दिन केले के वृक्ष में जल अर्पित करें और चने की दाल चढ़ाएं। अपने बेडरूम में हल्के पीले या सुनहरे रंग की रोशनी का प्रबंध करें।

करियर के मामले पर 14 मार्च को सूर्य का आपकी ही राशि में आना आपके लिए राजयोग के समान है। प्रथम भाव में सूर्य की उपस्थिति आपको कार्यक्षेत्र में एक निडर और दूरदर्शी लीडर के रूप में स्थापित करेगी। जो महिलाएं प्रशासन, शिक्षा, राजनीति, मैनेजमेंट या किसी भी टीम को लीड कर रही हैं, उनके लिए यह समय सबसे शानदार है। आपके निर्णय सटीक होंगे और आप के प्रमोशन के प्रबल योग बनेंगे। हर कोई आपकी सलाह लेना चाहेगा। 26 मार्च के बाद, मेष राशि में ग्रहों का गोचर आपके इन पेशेवर प्रयासों को आर्थिक सफलता में बदल देगा। आपके शानदार प्रदर्शन के कारण अप्रैज़ल या विशेष इंसेंटिव मिलने की पूरी संभावना है। जो महिलाएं अपना खुद का बुटीक, कंसल्टेंसी या व्यापार चलाती हैं, उन्हें अपनी बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल्स के दम पर बड़े क्लाइंट्स मिलेंगे।
उपाय: प्रतिदिन सुबह स्नानादि के बाद ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः का जाप करें। कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण मीटिंग्स में पीले या सुनहरे रंग के वस्त्र धारण करें।
आर्थिक मामले पर मार्च 2026 मीन राशि की महिलाओं के लिए सेल्फ इन्वेस्मेंट से लेकर सेविंग्स तक का शानदार सफर है। 02 मार्च से 26 मार्च तक प्रथम भाव की एक्टिविटी यह दर्शाती है कि इस दौरान आप अपनी ग्रूमिंग , व्यक्तित्व विकास, फिटनेस और कपड़ों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगी। यह खर्च व्यर्थ नहीं जाएगा, बल्कि यह आपकी पर्सनल ब्रांडिंग को मजबूत करेगा। महीने का सबसे बड़ा आर्थिक लाभ 26 मार्च के बाद आएगा। द्वितीय भाव में ग्रहों का गोचर आपकी तिजोरी भरने का काम करेगा। आपका अटका हुआ धन वापस मिलेगा और नए इनकम सोर्सेज बनाएगा । आप अपनी सेविंग्स को एफडी ,गोल्ड या किसी सिक्योर गोवेर्मेंट स्कीम में इन्वेस्ट करने का मन बनाएंगी। पारिवारिक संपत्ति से भी आपको लाभ या हिस्सा मिल सकता है।
उपाय: गुरुवार के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और तिजोरी या पर्स में एक पीले कपड़े में थोड़ा सा केसर और एक सिक्का बांधकर रखें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से मीन राशि की महिलाओं को इस महीने अपनी एनर्जी को बैलेंस रखना होगा। 02 और विशेषकर 14 मार्च को आपकी राशि में सूर्य का गोचर आपके शरीर का तापमान बढ़ा सकता है। आपको सिरदर्द, माइग्रेन, बुखार या आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आप ऊर्जा से इतने भरे रहेंगे कि कभी-कभी बेचैनी महसूस हो सकती है। अपने दिमाग को शांत रखने के लिए ध्यान और पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। ज्यादा गर्म और मसालेदार चीजों से बचें। 26 मार्च को ग्रहों के मेष राशि में जाने के बाद, आपको अपने गले और दांतों का थोड़ा ध्यान रखना होगा। मौसम में बदलाव के कारण टॉन्सिल या मुंह में छाले हो सकते हैं। ठंडे पानी या आइसक्रीम के सेवन से बचें। अच्छी बात यह है कि माह के अंत तक आपकी इम्युनिटी बहुत मजबूत हो जाएगी और आप पहले से कहीं अधिक स्वस्थ महसूस करेंगी।
उपाय: अपने माथे और नाभि पर नियमित रूप से केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।