
Libra Horoscope Today, 07 February 2026: आज तुला राशि की महिलाओं के मन में खींचतान रहेगी। एक तरफ आप शांति और तालमेल चाहेंगी, दूसरी तरफ अंदर ही अंदर थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होगा। आज आप दूसरों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश में अपने मूड और जरूरतों को दबा सकती हैं। यह आदत आज भारी पड़ सकती है। ध्यान रखें, हर परिस्थिति में अच्छा दिखना जरूरी नहीं, कभी-कभी साफ और सीधा होना ज्यादा सही होता है। आज आत्मसम्मान और मानसिक संतुलन के बीच सही सीमा खींचना जरूरी है।
प्रेम जीवन में आज भावनात्मक असमंजस बना रह सकता है। विवाहित महिलाओं को जीवनसाथी से इमोसनल सहयोग की उम्मीद रहेगी, लेकिन अगर आप खुद साफ़ नहीं बोलेंगी तो सामने वाला समझ नहीं पाएगा। रिलेशनशिप में रह रही महिलाएं आज यह महसूस कर सकती हैं कि वे ज्यादा दे रही हैं और बदले में कम पा रही हैं। यह सोच सही भी हो सकती है, लेकिन आज टकराव नहीं, बातचीत जरूरी है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई अट्रैक्ट हो सकता है, लेकिन दिल पूरी तरह तैयार नहीं रहेगा।
उपाय: आज शाम को सफेद फूल देवी लक्ष्मी को अर्पित करें।
करियर के क्षेत्र में आज तुला राशि की महिलाओं को निर्णय लेने में समय लगेगा। आज आप हर पहलू को तौलना चाहेंगी, लेकिन ज्यादा सोचने से मौके हाथ से निकल सकते हैं। ऑफिस में आपकी डिप्लोमेटिक स्किल काम आएगी, लेकिन अपनी राय छुपाना नुकसानदेह हो सकता है। डिजाइन, फैशन, मीडिया, कानून और काउंसलिंग से जुड़ी महिलाओं के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।
उपाय: काम पर निकलते समय हल्का गुलाबी या सफेद रंग पहनें।

आर्थिक रूप से आज तुला राशि की महिलाओं का दिन मिश्रित रहेगा। खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाने की कोशिश रहेगी। आज किसी सुंदर, आरामदायक या लाइफस्टाइल से जुड़ी चीज़ पर खर्च हो सकता है। किसी के प्रभाव में आकर लिया गया आर्थिक फैसला बाद में खल सकता है, इसलिए अपने विवेक पर भरोसा रखें। आज के दिन किसी भी तरह के फाइनेंशियल डिसीजन को किसी के कहने पर न करें। आज इन्वेस्टमेंट सोच समझ के करें।
उपाय: आज किसी जरूरतमंद महिला को चावल या मिठाई दान करें।
तुला राशि की महिलाओं को आज अपनी कमर और किडनी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तुला राशि शरीर के संतुलन और किडनी को नियंत्रित करती है। आज आपको पानी खूब पीना चाहिए ताकि शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल सकें। ज्यादा देर तक एक ही जगह बैठने या हाई हील्स के सैंडल पहनने से आज कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। शाम को हल्का व्यायाम या स्ट्रेचिंग जरूर करें।आज आप बाहरी शांति तो बना लेंगी, लेकिन अंदर ही अंदर किसी बात को लेकर घुट सकती हैं। आज अपनी भावनाओं को दबाएं नहीं, बल्कि किसी विश्वसनीय मित्र से शेयर करें।
उपाय: स्नान करते समय पानी में थोड़ा सा गुलाब जल और कच्चा दूध मिला लें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।