-1775741097797.webp)
तुला राशि की महिलाओं के लिए यह हफ्ता अपने तेज दिमाग का इस्तेमाल करने, रिश्तों को प्यार से संभालने और अपनी मेहनत का है। हफ्ते की शुरुआत 13 अप्रैल को ही बहुत खुशनुमा होगी, जहाँ आपके शानदार आइडियाज और आपकी समझदारी आपके बहुत काम आएगी। 14 अप्रैल को सूर्य देव आपके शादीशुदा जीवन और पार्टनरशिप वाले हिस्से में आ रहे हैं, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा कि बातों-बातों में किसी पर अपना रौब या गुस्सा न दिखाएं। इसके बाद 15 और 16 अप्रैल को आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और जो लोग आपसे जलते हैं, वो खुद ही शांत हो जाएंगे। 17 और 18 अप्रैल का समय व्यापार और रिश्तों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, इन दो दिनों में आपको हर तरफ से सपोर्ट मिलेगा। लेकिन हफ्ते के आखिरी दिन, 19 अप्रैल को वीकेंड पर आपको अचानक होने वाली भागदौड़ और अपनी सेहत का थोड़ा खास ध्यान रखना होगा। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह तुला राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल……
प्रेम की दृष्टि से तुला राशि की महिलाओं को 13 अप्रैल को अपनी लव लाइफ में एकदम नई ताजगी महसूस होगी और बच्चों की तरफ से कोई बहुत प्यारी खबर सुनने को मिलेगी। 14 अप्रैल को सूर्य देव के बदलाव के कारण पति के साथ किसी भी बात पर ईगो न टकराने दें, बात को प्यार से और मुस्कुराकर टाल दें। 15 और 16 अप्रैल को घर के कामों की थोड़ी थकान हो सकती है, लेकिन आप अपनी समझदारी से सब संभाल लेंगी। हफ्ते का सबसे शानदार और रोमांटिक समय 17 और 18 अप्रैल को आएगा! इन दो दिनों में दांपत्य जीवन में गजब का प्यार, सुकून और आकर्षण रहेगा। अगर आप सिंगल हैं तो 17 और 18 अप्रैल को आपके लिए कोई बहुत ही समझदार, संस्कारी और अच्छे परिवार का रिश्ता आ सकता है। 19 अप्रैल को वीकेंड पर बिना वजह की कोई उलझन मन में आ सकती है, इसलिए पति से बिल्कुल न उलझें।
उपाय: शुक्रवार के दिन एक छोटे से गुलाबी कागज पर लाल पेन से अपना और अपने पति का नाम लिखकर उसे परफ्यूम या इत्र से महकाएं और अपनी अलमारी में कपड़ों के बीच हमेशा के लिए छिपा दें।
इसे भी पढ़ें- Tula Rashifal 2026: राहु के बदलाव से घर-परिवार, करियर और रिश्तों में आएंगे बड़े मोड़, पढ़ें तुला राशि का वार्षिक राशिफल

करियर की दृष्टि से तुला राशि की महिलाओं को 13 अप्रैल को अपने दिमाग के बल पर ऑफिस का कोई सबसे मुश्किल काम बहुत आसानी से निपटाने का मौका मिलेगा। आपके नए तरीके बॉस को बहुत पसंद आएंगे। 14 अप्रैल को सूर्य देव के कारण जो महिलाएं किसी के साथ पार्टनरशिप में काम करती हैं, उन्हें अपने पार्टनर के साथ तालमेल बिठाकर चलना होगा। 15 और 16 अप्रैल को आपकी मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस की राजनीति करने वाले आपके विरोधी आपकी काम की स्पीड देखकर खुद ही हार मान लेंगे। 17 और 18 अप्रैल को बिजनेस करने वाली महिलाओं की कोई बहुत बड़ी और फायदे वाली डील आसानी से पक्की हो जाएगी। अचानक से कोई बड़ा टेंडर भी मिल सकता है। 19 अप्रैल को वीकेंड पर कोई भी जरूरी पेपर बिना पढ़े साइन न करें और ऑफिस के काम में कोई नया रिस्क बिल्कुल न लें।
उपाय: ऑफिस या काम पर जाने से पहले एक साफ रुई के फाहे में थोड़ा सा गुलाब जल लगाकर अपने पर्स या बैग की किसी चैन में रख लें।
आर्थिक दृष्टि से तुला राशि की महिलाओं को 13 अप्रैल को अपनी किसी पुरानी सेविंग्स या समझदारी भरे इन्वेस्ट से बहुत अच्छा फायदा मिलेगा। 14 अप्रैल को सूर्य देव के बदलाव से आपको अपने फालतू खर्चों पर थोड़ा लगाम लगानी होगी। 15 और 16 अप्रैल को अगर आपका किसी पर पुराना कर्ज है, तो उसे चुकाने का रास्ता एकदम साफ हो जाएगा और पैसों की टेंशन कम होगी।आपकी रोज की आमदनी में बहुत बड़ा उछाल आएगा और आपकी तिजोरी में पैसा बढ़ेगा। 19 अप्रैल को वीकेंड पर आपको अचानक अपनी गाड़ी की मरम्मत, सेहत या घर के किसी जरूरी काम पर बड़ा पैसा खर्च करना पड़ सकता है, इसलिए अपनी पॉकेट का बहुत ध्यान रखें।
उपाय: शुक्रवार के दिन एक साफ सफेद सूती रुमाल में एक छोटा सा सफेद फिटकरी का टुकड़ा और एक चांदी का सिक्का बांधकर अपनी तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रख दें।
स्वास्थ्य के हिसाब से तुला राशि की महिलाओं को 13 अप्रैल को एकदम फिट, खुश और एनर्जेटिक महसूस होगा। 14 अप्रैल को सूर्य देव के आने से आंखों में हल्की जलन, सिरदर्द या शरीर में गर्मी महसूस हो सकती है, इसलिए पानी ज्यादा पिएं। 15 और 16 अप्रैल को काम की भागदौड़ के बावजूद आप खुशी-खुशी सारे काम निपटा लेंगी और शरीर में फुर्ती बनी रहेगी। 17 और 18 अप्रैल को आप अंदर से बहुत रिलैक्स रहेंगी, जिसका सीधा असर आपके चेहरे की चमक और निखार पर दिखेगा। 19 अप्रैल को वीकेंड पर अचानक गैस, भारी थकान, घबराहट या पैरों में दर्द आपको परेशान कर सकता है। इस दिन बाहर का जंक फूड या ज्यादा तला-भुना खाने से पूरी तरह बचें और भरपूर आराम करें।
उपाय: रोज सुबह उठकर खाली पेट एक कटोरी ताज़ा सादा दही में चुटकी भर पिसी हुई चीनी मिलाकर खाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।