-1768577434923.webp)
Libra Weekly Horoscope इस सप्ताह ग्रहों की चाल तुला राशि वालों के घर और परिवार पर पूरी तरह से है। चंद्रमा 19 जनवरी को मकर राशि में रहेगा। 20 से 22 जनवरी के बीच चंद्रमा कुम्भ राशि में गोचर करेगा और 24 जनवरी को आधे समय के बाद यह मीन राशि में प्रवेश करेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपके सुख भाव में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र एक साथ बैठे हैं ये चतुर्ग्रही योग है । शनि छठे भाव में और राहु पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। तुला राशि के लिए यह सप्ताह घरेलू उलझनों और प्रॉपर्टी के फैसलों का है। चतुर्थ भाव में चार ग्रहों का होना घर के माहौल को गरम रखेगा। घर में रिपेयरिंग , रेनोवेशन या मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, लेकिन साथ ही मानसिक शांति की कमी महसूस होगी। ऐसे में आइये जानते है छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से सप्ताह तुला राशि का सम्पूर्ण विवरण
तुला राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह बहुत ज्यादा इमोशनल रहने वाला है । पंचम भाव में राहु पहले से मौजूद हैं और 20 से 22 जनवरी के बीच चंद्रमा भी वहां आ जाएगा। यह ग्रहण दोष लव लाइफ में बड़े कन्फ्यूजन पैदा कर सकता है। इस सप्ताह आप पार्टनर पर बिना वजह शक कर सकती हैं या कोई तीसरा व्यक्ति गलतफहमी पैदा कर सकता है। जो महिलाएं सिंगल हैं, उन्हें इस सप्ताह किसी अजनबी की बातों में आकर दिल नहीं लगाना चाहिए, धोखा हो सकता है। विवाहित महिलाओं के लिए घर के क्लेश का असर दांपत्य जीवन पर पड़ सकता है। 19 जनवरी को परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें, बहस से बचें।
उपाय: शुक्रवार को किसी मंदिर में सुगन्धित अगरबत्ती दान करें।
-1768578541231.jpg)
करियर के मामले में यह सप्ताह उन महिलाओं के लिए बेहतरीन है जो वर्क फ्रॉम होम, रियल एस्टेट, इंटीरियर डिजाइनिंग, टिफिन सर्विस या प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती हैं। चतुर्थ भाव में ग्रहों की युति इन क्षेत्रों में बड़ा लाभ देगी । इस सप्ताह ऑफिस जाने वाली महिलाओं को घर की चिंताओं के कारण काम में फोकस करने में दिक्कत आएगी। 10वीं दृष्टि से मंगल और सूर्य आपके करियर भाव को देख रहे हैं, जिससे बॉस के साथ बहस हो सकती है। 24 जनवरी के बाद छठे भाव में चंद्रमा और शनि की युति आपको ऑफिस में कड़ी मेहनत कराएग। ऑफिस में इस सप्ताह आपको शांति बनाये रखना है।
उपाय: मंगलवार को मसूर की दाल का दान करें।
आर्थिक मामलों में यह सप्ताह तुला राशि की महिला को भारी खर्च का संकेत दे रहा है। चतुर्थ भाव में शुक्र और मंगल की युति आपको घर की सजावट, वाहन की रिपेयरिंग या कोई नई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खरीदने पर मजबूर कर सकती है सुख-सुविधाओं पर आप अपने बजट से ज्यादा खर्च कर सकती हैं। 20 से 22 जनवरी के बीच बच्चों की शिक्षा या मनोरंजन पर अचानक धन खर्च होगा। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के लिए राहु लालच देगा, लेकिन यह समय बहुत रिस्क भरा है, इसलिए इस समय इन सब चीज़ो से दूर रहें। सप्ताह के अंत में कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है।
उपाय: शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें और लक्ष्मी जी को खीर का भोग लगाएं।
स्वास्थ्य के मामले में तुला राशि की महिलाओं को इस सप्ताह चेस्ट और हार्ट का विशेष ध्यान रखना होगा। चतुर्थ भाव फेफड़ों और छाती का कारक है, वहां चार ग्रहों का दबाव आपको घबराहट, बेचैनी या सीने में जलन की समस्या दे सकता है। अस्थमा के रोगियों को 19 जनवरी और 24 जनवरी के बाद विशेष सतर्क रहना चाहिए। माता की सेहत को लेकर भी चिंता बढ़ेगी, उन्हें डॉक्टर के पास ले जाना पड़ सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए प्राणायाम का सहारा लें। ऑयली फ़ूड कहने से परहेज करें।
उपाय: सोमवार को शिव जी का जलाभिषेक करें और चांदी का कोई आभूषण पहनें।

इसे भी पढ़ें- Tula Rashi Upay 2026: शनि के प्रभाव से तुला राशि के करियर में आ सकती हैं चुनौतियां, ये एक उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।