
Libra Weekly Horoscope: तुला राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह घर-परिवार और निजी जीवन में बड़े बदलावों का रहेगा। सप्ताह की शुरुआत 02 फरवरी को चंद्रमा के सिंह राशि में होने से होगी, जहां वह केतु के साथ ग्रहण योग बनाएंगे। इसके बाद मध्य सप्ताह में चंद्रमा कन्या राशि बारहवें भाव में और सप्ताह के अंत में, 07-08 फरवरी को आपकी अपनी राशि तुला लग्न भाव में गोचर करेंगे। ग्रहों की स्थिति अत्यंत दुर्लभ है। आपके सुख भाव में मकर राशि के अंदर राशि स्वामी शुक्र, सूर्य, बुध और उच्च के मंगल का चतुर्ग्रह योग बना हुआ है। यह स्थिति भूमि, भवन और वाहन के सुख के लिए राजयोग कारक है। देवगुरु बृहस्पति भाग्य भाव में मिथुन राशि में बैठकर भाग्य को प्रबल कर रहे हैं। शनि देव शत्रु भाव में मीन राशि में और राहु पंचम भाव में कुम्भ राशि में स्थित हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह तुला राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…

तुला राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों में संशय और भावुकता भरा रहेगा। पंचम भाव में राहु की स्थिति आपके मन में भ्रम पैदा कर सकती है। आप पार्टनर की वफादारी या उनके इरादों को लेकर शक कर सकती हैं, जो रिश्तों में खटास ला सकता है। अविवाहित युवतियों को इस हफ्ते किसी नए रिश्ते में जल्दबाजी कमिटमेंट से बचना चाहिए, धोखा मिल सकता है। 02 और 03 फरवरी को ग्यारहवें भाव में केतु और चंद्रमा की युति दोस्तों के साथ अनबन करा सकती है। विवाहित महिलाओं के लिए चतुर्थ भाव में शुक्र और मंगल की युति दांपत्य जीवन में रोमांस और जुनून बढ़ाएगी। आप घर की सजावट या रिनोवेशन में पति का साथ देंगी। सप्ताह का अंत जब चंद्रमा आपके लग्न में आएगा, तब आपका चार्म बहुत बढ़ जाएगा और पार्टनर आपकी हर बात मानने को तैयार रहेंगे।
उपाय: शुक्रवार को किसी कन्या को खीर खिलाएं और सफेद वस्त्र या इत्र का दान करें।
इसे भी पढ़ें- Tula Love Rashifal 2026: क्या रिश्तों में आएंगी गलतफहमियां या मिलेगा सच्चा प्यार? जानें तुला राशि का वार्षिक प्रेम राशिफल
करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध होगा। भाग्य भाव में बैठे देवगुरु बृहस्पति की कृपा से रुके हुए काम अपने आप बनने लगेंगे। अगर आप हायर एजुकेशन, टीचिंग या कंसल्टेंसी से जुड़ी हैं, तो यह सप्ताह आपको नई पहचान दिलाएगा। शनि छठे भाव में बैठकर आपको अपने विरोधियों पर जीत दिला रहे हैं; ऑफिस में कोई भी आपके खिलाफ टिक नहीं पाएगा। चतुर्थ भाव में चार ग्रहों का योग उन महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी है जो वर्क फ्रॉम होम करती हैं, या प्रॉपर्टी डीलिंग, आर्किटेक्चर, इंटीरियर डिजाइनिंग और वाहन सुख से जुड़े बिजनेस में हैं। 02 और 03 फरवरी को आय में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन 04 फरवरी के बाद स्थितियां सुधरेंगी। 07-08 फरवरी को कोई नया आईडिया या प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।
उपाय: प्रतिदिन सुबह स्नानादि के बाद श्री सूक्त का पाठ करें, इससे कार्यक्षेत्र में बरकत बनी रहेगी।
आर्थिक मामले पर यह सप्ताह खर्च और इन्वेस्ट का मिला-जुला रूप रहेगा। चतुर्थ भाव में ग्रहों की युति संकेत दे रही है कि आप अपनी सुख-सुविधाओं, घर की मरम्मत, नया फर्नीचर या गाड़ी खरीदने पर बड़ी रकम खर्च कर सकती हैं। यह खर्च शुभ कार्यों के लिए होगा, इसलिए मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में ग्यारहवें भाव में केतु-चंद्रमा के कारण पैसा आने में थोड़ी देरी हो सकती है या उम्मीद से कम लाभ मिलेगा। सप्ताह के मध्य में बारहवें भाव का चंद्रमा आपको बजट बिगाड़ने वाले खर्चे करा सकता है । क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। सप्ताह के अंत में भाग्य का साथ मिलने से आय के नए रास्ते खुलेंगे। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ संभव है।
उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर में कमल का फूल और मखाने की खीर चढ़ाएं।

स्वास्थ्य की दृष्टि से तुला राशि की महिलाओं को अपनी छाती और ह्रदय का विशेष ध्यान रखना होगा। चतुर्थ भाव में सूर्य और मंगल जैसे गर्म ग्रहों का प्रभाव सीने में जलन, एसिडिटी, घबराहट या बेचैनी दे सकता है। अगर आपको बीपी या हार्ट की समस्या है, तो दवाई लेने में लापरवाही न करें। 02 और 03 फरवरी को पेट में इन्फेक्शन या पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। पंचम भाव में राहु होने के कारण गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत और खान-पान को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। 04 से 06 फरवरी के बीच बारहवें भाव के चंद्रमा के कारण नींद न आने की समस्या हो सकती है। मानसिक शांति के लिए प्राणायाम करें और ठंडी तासीर वाली चीजें खाएं।
उपाय: मंगलवार को गाय को गुड़ खिलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करके ही घर से निकलें।
इसे भी पढ़ें- Tula Rashi Upay 2026: शनि के प्रभाव से तुला राशि के करियर में आ सकती हैं चुनौतियां, ये एक उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image Credit- freepik, herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।