Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:38 AM IST
aaj ka mithun rashifal

Aaj Ka Mithun Rashifal 16 January 2026: वैवाहिक जीवन में आएगी मधुरता, लेकिन सतर्क रहना जरूरी, आज का मिथुन राशिफल पढ़ें

आज का मिथुन राशिफल 16 जनवरी 2026 मिथुन राशि की महिलाओं के लिए रिश्तों में मिठास और सतर्कता का संदेश लेकर आया है। शुक्र प्रदोष व्रत और सप्तम भाव के चंद्रमा से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा, लेकिन अष्टम भाव में सूर्य-मंगल की युति से सेहत और दुर्घटना को लेकर सावधानी जरूरी है। प्रेम, करियर, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी पूरी ज्योतिषीय भविष्यवाणी और उपाय यहां पढ़ें।
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 07:41 IST

Gemini Horoscope Today, 16 January 2026: 16 जनवरी 2026, शुक्रवार का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए रिश्तों में मिठास और सेहत में सावधानी का मिला-जुला दिन है। पंचांग के अनुसार, आज शुक्र प्रदोष व्रत है, जो प्रेम और सुख-समृद्धि के लिए उत्तम है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा धनु राशि में है, जो पार्टनरश्चिप और मैरिड लाइफ के लिए श्रेष्ठ है।8वें घर में उच्च का मंगल और सूर्य की युति विपरीत राजयोग तो बनाती है यह अचानक दुर्घटना या सेहत में बड़ी उथल-पुथल का संकेत भी देती है। आज आपको गाड़ी चलाते समय और आग/बिजली के उपकरणों से बहुत सावधान रहना होगा। शुक्र प्रदोष का व्रत आपके रक्षा कवच का काम करेगा।

आज मिथुन राशि का प्रेम राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में मिथुन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन रोमांस का है। 7वें भाव का चंद्रमा और शुक्र प्रदोष का संयोग पति-पत्नी के बीच गहरा प्रेम बनाएगा । अगर आप सिंगल हैं, तो आज आपकी पर्सनालिटी से कोई बहुत अफेक्टेड हो सकता है। विवाह के प्रपोसल लिए आज का दिन बहुत शुभ है। 8वें भाव में मंगल का आना ससुराल पक्ष के साथ थोड़े मतभेद या उनकी सेहत को लेकर चिंता दे सकता है, इसलिए वहां संभलकर बात करें।

उपाय: आज शाम को शिवलिंग पर इत्र और सफेद फूल चढ़ाएं।

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर मिथुन राशि की महिला को आज आपको पार्टनरशिप से लाभ होगा। आज का दिन बिज़नेस डील्स और नए क्लाइंट्स से मीटिंग के लिए बहुत शुभ है। आज आपकी पब्लिक इमेज बहुत अच्छी रहेगी।आज किसी भी तरह से टैक्स चोरी या किसी इललीगल काम सेबचना चाहिए । जो महिलाएं रिसर्च, सर्जरी, इंजीनियरिंग या ज्योतिष के क्षेत्र में हैं, उनके लिए उच्च का मंगल बड़ी सफलता ला सकता है। आज ऑफिस में कलीग से सावधान रहें।

More For You

उपाय: आज घर से निकलते समय सौंफ खाकर निकलें।

इसे भी पढ़ें- Mithun Rashifal January 2026: मिथुन राशि वाली महिलाओं के लिए खुलेंगे धन के पिटारे, जानें कैसा बीतेगा आपका ये महीना

aaj ka mithun rashifal 8 january 2026 gemini today horoscopeे

आज मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Gemini Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अचानक धन लाभ का है। मंगल मिथुन राशि की महिलओं के लाभ भाव का स्वामी होकर 8वें भाव में उच्च का हुआ है। यह स्थिति अचानक लिगेसी , इन्शुरन्स या ससुराल से धन प्राप्ति का संकेत देती है। साथ ही आज आपको अचानक बड़े खर्च , मेडिकल खर्च भी आ सकता है। शुक्र प्रदोष के कारण आज आप खुद को सजाने-संवारने या लक्जरी आइटम खरीदने पर पैसा खर्च करेंगी। आज शेयर मार्केट में बहुत सोच-समझकर ही इन्वेस्ट करें ।

उपाय: आज मां लक्ष्मी को मिश्री और मखाने की खीर का भोग लगाएं।

आज मिथुन राशि की सेहत (Gemini Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज मिथुन राशि की महिलाओं को विशेष ध्यान रखना होगा। 8वें भाव में सूर्य और मंगल की युति शरीर में पित्त, पाइल्स, ब्लड डिसऑर्डर्स या सर्जरी के योग बनाती है। आज वाहन चलाते समय रफ़्तार कम रखें, चोट लगने की आशंका है। मसालेदार भोजन से बिल्कुल दूर रहें।

उपाय: आज हनुमान जी के मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा पढ़ें ।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;