Mon Mar 16, 2026 | Updated 01:25 AM IST
aaj ka mithun rashifal

Aaj Ka Mithun Rashifal 15 March 2026: सोच-समझकर लें फैसले, रिश्तों में रखें पारदर्शिता, जानिए मिथुन राशि की महिलाओं का दिन कैसा रहेगा

15 मार्च 2026 का मिथुन राशिफल जानें। आज मिथुन राशि की महिलाओं को फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत है और रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी रहेगा। प्रेम, करियर, धन और सेहत के मामले में दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का मिथुन राशिफल।
Editorial
Updated:- 2026-03-15, 09:03 IST

Gemini Horoscope Today, 15 March 2026 : मिथुन राशि की महिलाओं के लिए 15 मार्च का दिन आत्मविश्लेषण और सावधानी का है। आज चंद्रमा मकर राशि में आपके अष्टम भाव में स्थित है, इसलिए दिन थोड़ा गंभीर और सोच-विचार वाला रहेगा। आप सामान्य से अधिक संवेदनशील महसूस कर सकती हैं। किसी पुरानी बात या पुराने विवाद का विषय फिर से सामने आ सकता है। ऐसे में जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने के बजाय धैर्य से काम लें। आज मन में अपने पिछले निर्णयों को लेकर विचार आ सकता है और सुधार करने की भावना भी जागेगी। यह दिन आत्मशुद्धि और भीतर की नेगेटिविटी छोड़ने का है।

आज मिथुन राशि का प्रेम राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

प्रेम की दृष्टि से आज का दिन थोड़ा सेंसेटिव रहेगा। आपके और आपके लाइफ पार्टनर के बीच किसी पुरानी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। यदि आप शांत रहकर अपनी बात रखेंगी तो स्थिति संभल जाएगी। शक या गलतफहमी को बढ़ने न दें। विवाहित महिलाओं को आज पार्टनर की भावनाओं को समझने की जरूरत है। सिंगल महिलाओं के जीवन में किसी गहरे स्वभाव वाले व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है, लेकिन जल्द निर्णय न लें। आज विश्वास धीरे-धीरे बनाएं।

उपाय: आज भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाकर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र की 108 बार जप करें।

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope Today)

करियर की दृष्टि से आज का दिन सतर्कता का है। कार्यस्थल पर कोई सीक्रेट या इम्पोर्टेन्ट काम आपके जिम्मे आ सकता है। किसी भी डॉक्यूमेंट पर साइन करने से पहले ध्यान से पढ़ें। आज कलीग्स पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। यदि आप रिसर्च, बीमा, बैंकिंग या गुप्त कार्यों से जुड़ी हैं तो आज का दिन आपके लिए उत्पादक रहेगा। बिजनस करने वाली महिलाओं को पार्टनरशिप में सावधानी रखनी चाहिए। छात्राओं को आज पढ़ाई में गहराई से समझने की कोशिश करनी चाहिए।

उपाय: कार्य शुरू करने से पहले गणेश जी का स्मरण करें और हरे रंग का रुमाल अपने पास रखें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Gemini women

आज मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Gemini Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य लेकिन सावधानी भरा है। अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है, खासकर स्वास्थ्य या घर से जुड़ा। आज किसी को उधार देने से बचें। आज इन्वेस्ट के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है, पहले पूरी जानकारी लें। यदि कोई पुराना धन अटका हुआ है तो उसके मिलने में अभी समय लग सकता है। सेविंग्स पर ध्यान देना जरूरी है।

उपाय: आज के दिन किसी जरूरतमंद को हरी मूंग या फल का दान करें।

आज मिथुन राशि की सेहत (Gemini Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको पेट, नसों या मानसिक तनाव का ध्यान रखना होगा। ज्यादा सोचने से सिरदर्द या बेचैनी हो सकती है। हल्का भोजन करें और समय पर विश्राम लें। यदि व्रत कर रही हैं तो अपनी क्षमता के अनुसार ही उपवास रखें। ध्यान और प्राणायाम से मन को शांत रखें।

उपाय: स्नान के बाद तुलसी में जल अर्पित करें और कुछ समय शांत बैठकर भगवान विष्णु का ध्यान करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;