
Gemini Horoscope Today, 15 January 2026: 15 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए पार्टनरशिप और सुकून वाला दिन है। ज्योतिषीय दृष्टि से आज चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर चुका है। 7वां भाव विवाह, जीवनसाथी और पब्लिक डीलिंग का होता है। पिछले दो दिनों से आप जिस तनाव का सामना कर रही थीं, आज वो काम हो जाएगा। आज आप रिलैक्स महसूस करेंगी। सूर्य अभी भी आपके 8वें भाव में हैं, जो थोड़ी शारीरिक कमजोरी दे सकता ह। चंद्रमा की शुभ स्थिति आज आपके मन को मजबूत और खुश रखेगी। आज लोग आपकी तरफ आकर्षित होंग।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए काफी अच्छा होने वालाहै। 7वें भाव का चंद्रमा दांपत्य जीवन के लिए सबसे शुभ माना जाता है। अगर पिछले कुछ दिनों से पति के साथ कोई अनबन चल रही थी, तो आज वह सुलझ जाएगी। आज आपके पति आपको पूरा सहयोग देंगे। लव लाइफ में, आज का दिन बहुत रोमांटिक है। आप अपने पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लानिंग कर सकती हैं। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज विवाह का कोई अच्छा प्रपोज़ल आ सकता है या बात पक्की हो सकती है।
उपाय: आज भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की साथ में पूजा करें।
करियर के मामले पर आज मिथुन राशि की महिलाओं को टीम वर्क और पार्टनरशिप से फायदा होगा। 7वां घर व्यापार का भी होता है। अगर आप बिज़नेस करती हैं, तो आज का दिन कोई नई डील साइन करने या नए क्लाइंट्स से मिलने के लिए बेहतरीन योग है। नौकरी कर रही महिलाओं के लिए आज का दिन पब्लिक रिलेशन सुधारने का है। आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल लोगों को बहुत अफेक्टेडकरेगी।8वें भाव का सूर्य कभी-कभी काम में अचानक रुकावट ला देता देता है, आज आपका कॉन्फिडेंस आपको हर मुश्किल से बचा लेगा।
उपाय: आज केले के पेड़ में जल चढ़ाएं और चने की दाल का दान करें।
इसे भी पढ़ें- Mithun Rashifal January 2026: मिथुन राशि वाली महिलाओं के लिए खुलेंगे धन के पिटारे, जानें कैसा बीतेगा आपका ये महीना

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए डेली इनकम में वृद्धि का है। 7वां भाव डेली इनकम को दर्शाता है। आज व्यापारियों को नकद लाभ अच्छा होगा। नौकरी में भी आज कोई इंसेंटिव या बोनस की बात हो सकती है। साथ ही जीवनसाथी के माध्यम से भी आज धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज आपको टैक्स, लोन या किसी पेनल्टी के प्रति सावधानरहना चाहिए । आज पेपरवर्क में सावधानी बरतें।इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन अच्छा है, खासकर अगर आप पति के नाम से या उनके साथ मिलकर इन्वेस्ट करें।
उपाय: आज तिल का दान करें और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें।
स्वास्थ्य के मामले में आजमिथुन राशि की महिलाओं की स्थिति मिली-जुली रहेगी। मानसिक रूप से आप बहुत स्वस्थ और खुश रहेंगी , लेकिन शारीरिक रूप से थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है । आज आपको पेट के निचले हिस्से में दर्द या एलर्जी की समस्या दे सकता है। आज के दिन आपको बासी भोजन से बचना चाहिए। आज आपको किडनी और यूरिनरी सिस्टम का भी ध्यान रखना होगा , इसलिए आज पानी खूब पिएं और हाइजीन का विशेष ध्यान रखें।
उपाय: आज हल्दी का तिलक माथे पर लगाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।