
Makar Dainik Rashifal, 09 February 2026: आज का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा गंभीर सोच वाला हो सकता है। सुबह से ही मन में कई बातें चलती रहेंगी। आपको लग सकता है कि आप हर दिन वही कर रही हैं, लेकिन उसका पूरा फल अभी तक नहीं मिल रहा। यह भावना आपको थका सकती है । आज आप दिखावे से दूर रहकर साइलेंट तरीके से अपना काम करना पसंद करेंगी। कुछ महिलाएं आज यह भी महसूस करेंगी कि परिवार या काम की जिम्मेदारियां बढ़ती जा रही हैं और खुद के लिए वक्त कम होता जा रहा है। यह सच है, लेकिन आज शिकायत करने के बजाय हालात को स्वीकार करना आपको अंदर से मजबूत बनाएगा। आज का दिन आपको धैर्य और समझदारी की परीक्षा में डालेगा। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?
प्रेम जीवन में आज मकर राशि की महिलाओं का रवैया थोड़ा ठंडा रह सकता है। इसका मतलब यह नहीं कि इमोशन्स नहीं हैं, बल्कि आप उन्हें जाहिर नहीं कर पाएंगी। विवाहित महिलाओं को आज जीवनसाथी से किसी घरेलू बात पर मतभेद हो सकता है, खासकर जिम्मेदारियों को लेकर। आज शब्दों में सख्ती रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए बोलने से पहले सोचें। रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं को आज यह महसूस हो सकता है कि वे ही ज्यादा समझौता कर रही हैं। आज खुद को पूरी तरह दबाना सही नहीं है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई खास पहल होने की संभावना कम है, लेकिन मन में किसी पुराने व्यक्ति की याद आ सकती है।
उपाय: आज शाम को दीपक जलाकर शनि देव का स्मरण करें।
करियर के मामले में आज मकर राशि की महिलाओं के लिए दिन मेहनत भरा रहेगा। आज काम का दबाव ज्यादा रह सकता है और जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। आज ऑफिस में आपसे उम्मीद की जाएगी कि आप बिना शिकायत काम पूरा करें। सरकारी नौकरी, अकाउंट्स, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग या प्रशासन से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन व्यस्त लेकिन स्थिर रहेगा। बिज़नेस करने वाली महिलाओं को आज किसी पुराने क्लाइंट या पुराने काम से फायदा मिल सकता है। आज नए प्रयोग करने का दिन नहीं है, बल्कि पुराने काम को सही तरीके से संभालने का दिन है।
उपाय: काम पर जाने से पहले सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए सोच-समझकर चलने का है। आज आपके खर्च अचानक सामने आ सकते हैं। घर, माता-पिता या बच्चों से जुड़ा खर्च हो सकता है। आज उधार देने या लेने से बचना बेहतर रहेगा। आज के दिन इन्वेस्टमेंट के मामले में आज किसी की बातों में आकर फैसला न लें। आज सेविंग को लेकर मन में थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आज पॉलिसी खरीदने के लिए अच्छा दिन है।
उपाय: आज किसी जरूरतमंद को काला तिल या गुड़ दान करें।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज मकर राशि की महिलाओं को घुटनों, जोड़ों और थकान से जुड़ी परेशानी हो सकती है। ज्यादा काम करने से शरीर अकड़ा हुआ महसूस हो सकता है। कुछ महिलाओं को आज त्वचा में रूखापन या कमजोरी महसूस हो सकती है। आज शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें। समय पर भोजन करें और पानी की मात्रा बढ़ाएं। देर रात तक जागने से बचें। आज के दिन आपको ब्लड रिलेटेड इश्यूज का ध्यान देना होगा।
उपाय: रात को सोने से पहले पीपल के पेड़ का स्मरण करें और मन शांत रखें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।