aaj ka makar rashifal

Aaj Ka Makar Rashifal 05 February 2026: आज मकर राशि की महिलाएं निभाएंगी फर्ज, पर दिल कुछ और ही चाहेगा; पढ़ें कैसा रहेगा दिन

5 फरवरी 2026 को मकर राशि की महिलाओं को अंदरूनी सोच और बाहरी जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना होगा। उन्हें अपनी मेहनत की पहचान न मिलने का एहसास हो सकता है। प्रेम जीवन में भावनाएं दब सकती हैं, करियर में काम का दबाव रहेगा। आर्थिक रूप से संभलकर चलने और सेहत पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई है।
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 06:55 IST

Makar Dainik Rashifal, 05 February 2026: आज का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए अंदरूनी सोच और बाहरी जिम्मेदारियों के बीच खिंचाव वाला हो सकता है। आप स्वभाव से काम को गंभीरता से लेने वाली होती हैं आज आपको यह एहसास हो सकता है कि आप बहुत कुछ संभाल रही हैं, लेकिन आपकी मेहनत को उतनी पहचान नहीं मिल रही। यह सोच मन को भारी कर सकती है। आज जरूरी है कि आप खुद को कमजोर न समझें,आज शांति से अपना काम करते रहना ही सही रास्ता है।छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?

आज मकर राशि का प्रेम राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज मकर राशि की महिलाओं के लिए भावनाएं दबने की स्थिति बन सकती है। आप अपने दिल की बात कहना चाहेंगी, लेकिन हालात या स्वभाव आपको रोक सकता है। विवाहित महिलाओं को आज जीवनसाथी से यह शिकायत हो सकती है कि वह आपकी मेहनत या भावनाओं को ठीक से नहीं समझ रहा। बात मन में रखने से दूरी बढ़ सकती है अविवाहित महिलाओं को आज किसी पुराने रिश्ते या पुराने अनुभव की याद आ सकती है। आज नया रिश्ता शुरू करने का मन नहीं होगा। आज का दिन रिश्तों में अपेक्षाएँ कम रखने का है।
उपाय: आज शाम को गाय को हरा चारा खिलाएa और मन में रिश्तों में मधुरता की कामना करें।

आज मकर राशि का करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope Today)

करियर के मामले में आज मकर राशि की महिलाओं पर जिम्मेदारियाँ ज्यादा रह सकती हैं। नौकरी करने वाली महिलाओं से आज अपेक्षा की जाएगी कि वे सब कुछ संभाल लें। आज काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप अपनी समझदारी से स्थिति को संभाल लेंगी। आज किसी कलीग्स पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसान दे सकता है। जो महिलाएं अकाउंट्स, प्रशासन, सरकारी काम या मैनेजमेंट से जुड़ी हैं, उनके लिए दिन सामान्य लेकिन थकाने वाला रहेगा। बिजनेस कर रही महिलाओं को आज पुराने कामों की समीक्षा करनी चाहिए, आज नया रिस्क न लें।
उपाय: कार्यस्थल पर जाते समय अपने साथ थोड़ा सा काला तिल रखें और दिन के अंत में उसे मिट्टी में डाल दें।

capricorn-career-horoscope

आज मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope Today)

आर्थिक रूप से आज मकर राशि की महिलाओं को संभलकर चलना होगा। आमदनी ठीक रहेगी, लेकिन खर्च ऐसे होंगे जिनसे बचा नहीं जा सकता। घर, बच्चों या भविष्य से जुड़ा खर्च सामने आ सकता है। आज किसी को उधार देना मन को भारी कर सकता है। आज इन्वेस्ट या बचत को लेकर आज ज्यादा सोच-विचार होगा, लेकिन कोई बड़ा डिसीजन लेना सही नहीं रहेगा। आज पैसा बचाने से ज्यादा उसे सही जगह रोक कर रखने की जरूरत है।
उपाय: आज शाम को घर में घी का दीपक जलाएँ और धन स्थिर रहने की प्रार्थना करें।

यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मकर राशि की सेहत (Capricorn Health Horoscope Today)

सेहत के मामले में आज मकर राशि की महिलाओं को थकान और भारीपन महसूस हो सकता है। ज्यादा काम करने से पीठ, घुटनों या पैरों में दर्द हो सकता है। आज शरीर संकेत देगा कि अब आराम चाहिए। मानसिक रूप से भी आप खुद पर ज्यादा दबाव डाल सकती हैं। आज देर रात तक जागने से बचें और हल्का भोजन लें। गुनगुने पानी से स्नान करने से राहत मिल सकती है।
उपाय: रात को सोने से पहले शुद्ध जल में थोड़ी सी हल्दी डालकर भगवान शिव का स्मरण करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;