-1768068996718.webp)
Capricorn Horoscope Today, 11 January 2026: 11 जनवरी 2026, रविवार का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए धैर्य, अनुशासन और आत्म-नियंत्रण का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज का दिन सूर्य देव का है, जबकि आपकी राशि के स्वामी कर्मफल दाता शनि देव हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि पिता-पुत्र होते हुए भी आपस में शत्रु माने जाते हैं। यह संयोग आपके लिए मानसिक द्वंद्व पैदा कर सकता है। मकर राशि की महिलाएं स्वभाव से बहुत मेहनती और व्यावहारिक होती हैं। आज आपको महसूस हो सकता है कि आपकी मेहनत का श्रेय आपको नहीं मिल रहा या घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ विचारों में मतभेद हो रहा है। आज का दिन रिएक्ट करने का नहीं, बल्कि शांत रहकर स्थितियों को संभालने का है। आज आप एकांत में रहकर अपने भविष्य की योजनाओं पर विचार करना पसंद करेंगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज मकर राशि की महिलाओं को बहुत ही संभलकर चलना होगा। सूर्य का प्रभाव आपके अंदर के ईगो को बाहर ला सकता है, जबकि शनि आपको जिद्दी बना सकता है। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति या ससुराल वालों के सामने अपनी बात मनवाने की जिद छोड़नी चाहिए। आज छोटी सी बहस बड़ा रूप ले सकती है, इसलिए मौन रहना है। लव लाइफ में, आपका पार्टनर आज आपसे इमोशनल सपोर्ट की उम्मीद रखेगा, लेकिन आपका व्यावहारिक रवैया उन्हें रुड लग सकता है।
उपाय: आज चींटियों को आटा और शक्कर मिलाकर खिलाए।
करियर के हिसाब से आज का दिन हार्ड वर्क और प्लानिंग का है। मकर राशि की महिलाएं रविवार को भी काम के बारे में सोचना बंद नहीं करतीं। आज आपके दिमाग में करियर को लेकर कई चिंताएं हो सकती हैं, विशेषकर प्रोमशन या जॉब चेंज को लेकर। सूर्य-शनि का प्रभाव आपको यह एहसास दिलाएगा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। जो महिलाएं कॉरपोरेट, कंस्ट्रक्शन, लोहा या मशीनरी के क्षेत्र में हैं, उन्हें आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। अगर आप बिज़नेस करती हैं, तो आज गवर्नमेंट रूल्स का सख्ती से पालन करें। आज अधिकारियों या बॉस के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें।
उपाय: आज शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामले पर आज का दिन सतर्कता बरतने का है। मकर राशि की महिलाएं पैसों की अहमियत को अच्छे से समझती हैं। आज सूर्य का प्रभाव आपको दिखावे के लिए खर्च करने पर उकसा सकता है, लेकिन शनि आपको ऐसा करने से रोकेंगे। इस द्वंद्व में आपको शनि की सुननी चाहिए और अपनी सेविंग्स को सुरक्षित रखना चाहिए। । अगर आप प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सोच रही हैं, तो आज का दिन कागजी कार्रवाई चेक करने के लिए अच्छा है, लेकिन फाइनल डील करने के लिए थोड़ा रुकें। आज पिता या किसी बुजुर्ग से आर्थिक सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
उपाय: आज किसी गरीब या दिव्यांग व्यक्ति को भोजन कराएं या काला कपड़ा दान करें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज मकर राशि की महिलाओं को अपनी हड्डियों और घुटनों का खास ख्याल रखना होगा। शनि मकर राशि का स्वामी है और वात का कारक है, जबकि सूर्य पित्त का। आज जोड़ों में दर्द, जकड़न या आर्थराइटिस की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा, आज आँखों में कमजोरी या सिरदर्द महसूस हो सकता है।। बासी भोजन से बचें और ताजे फलों का सेवन करें। मानसिक थकान से बचने के लिए आज मैडिटेशन अवश्य करें।
उपाय: आज सूर्य देव को जल अर्पित करें और ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करे।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।