
Capricorn Horoscope Today, 10 January 2026: 10 जनवरी 2026, शनिवार का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए आत्म-सम्मान का दिन है। पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आज शनिवार है और आपकी राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। जब राशि का स्वामी और दिन का स्वामी एक ही हो, तो उस दिन उस राशि के जातकों की ऊर्जा अपने चरम पर होती है। आज का दिन आपके लिए सपनों को हकीकत में बदलने का है। मकर राशि की महिलाएं स्वाभाव से किसी के अधीन रहना पसंद नहीं होता। आज शनि देव के प्रभाव से आप सबसे कठिन काम को भी आसानी से निपटा लेंगी। आज आप भावनाओं में नहीं बहेंगी, आज आप काम के चक्कर में लोगों की भावनाओं को अनदेखा कर सकती हैं, जिससे करीबी लोग आहत हो सकते हैं।
प्रेम और रिश्तों के मामले में मकर राशि की महिलाएं ट्रेडिशनल और लॉयल होती हैं। आज का दिन रोमांस से ज्यादा जिम्मेदारियों' को शेयर करने का है। विवाहित महिलाओं के लिए आज दांपत्य जीवन में एक अच्छी सी वाइब रहेगी। जो महिलाएं सिंगल हैं, वे आज किसी ऐसे व्यक्ति को पसंद कर सकती हैं जो करियर में सफल हो और समाज में जिसका मान-सम्मान हो। मकर राशि वालों को स्टेटस अत्त्रक्टेड करता है। आज वर्कप्लेस या किसी प्रोफेशनल मीटिंग में कोई व्यक्ति आपको पसंद आ सकता है। लव लाइफ में आज गंभीरता रहेगी। आप अपने पार्टनर से भविष्य को लेकर या शादी को लेकर सीधा सवाल पूछ सकती हैं।
उपाय: आज शाम को सुंदरकांड का पाठ करें या सुनें।
करियर के मामले पर आज मकर राशि की महिलाओं का डा दिन सामान्य रहेगा । नौकरी कर रही महिलाओं के लिए आज शनिवार होने के बावजूद आप काम के मूड में रहेंगी। अगर ऑफिस खुला है, तो आप पेंडिंग कार्यों को निपटाएंगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी का रोल मिल सकता है। आपके बॉस आज आपकी कार्यक्षमता कार्य करने की प्रणाली से प्रभावित होंगे। अगर आप सरकारी नौकरी, माइनिंग, इंजीनियरिंग, या मैनेजमेंट के क्षेत्र में हैं, तो आज का दिन विशेष उपलब्धियों वाला है। आज अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। आज आप अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए कोई कठोर निर्णय ले सकती हैं जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।
उपाय: ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें ।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक दृष्टि से मकर राशि की महिलाएं बहुत अच्छी मनी मैनेजर होती हैं। इनकम के सोर्सेज मजबूत रहेंगे। आपकी पुरानी मेहनत का फल आज आर्थिक रूप से मिल सकता है। अगर आपने कहीं पैसा फंसा रखा था, तो आज थोड़ी कोशिश करने पर वह वापस मिल सकता है। आज आप अपनी मेहनत से अतिरिक्त धन कमाने की योजना बना सकती हैं। आज आप कंजूसी के स्तर तक जाकर बचत करेंगी। आप अनावश्यक खर्चों पर पूरी तरह रोक लगा देंगी। आज आपको सोना खरीदना या प्रॉपर्टी के लिए पैसा जोड़ना शुभ रहेगा ।: मकर राशि वाले कर्ज लेना पसंद नहीं करते, और आज के दिन तो बिल्कुल भी कर्ज न लें।
उपाय: आज किसी गरीब या दिव्यांग व्यक्ति को काली उड़द की दाल या पका हुआ भोजन दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में मकर राशि का संबंध घुटनों ,स्किन्स और जॉइंट्स से होता है। शनि के प्रभाव से आज पुराने रोग उभर सकते हैं।आज घुटनों में दर्द या जकड़न की समस्या परेशान कर सकती है। ठंड से बचें, क्योंकि वात रोग आज बढ़ सकता है। स्किन में रूखापन या एलर्जी हो सकती है, इसलिए खूब पानी पिएं और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। आज कैल्शियम युक्त भोजन का सेवन करें। बासी और बहुत ज्यादा ठंडा खाना खाने से बचें।
उपाय: आज छाया दान करें एक कटोरी में सरसों का तेल लें, उसमें अपना चेहरा देखें और फिर उस तेल को दान कर दें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।