-1768021358934.webp)
Cancer Weekly Horoscope: इस सप्ताह चंद्रमा 12 जनवरी को तुला राशि में, 14 जनवरी को वृश्चिक राशि में, 16 जनवरी को धनु राशि में और 18 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल धनु राशि में स्थित रहेंगे, जबकि 14 जनवरी की रात्रि सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन में, राहु कुम्भ और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं।आपको हर किसी की जिम्मेदारी अपने कंधों पर नहीं उठाना इस सप्ताह हर किसी को खुश करने की कोशिश छोड़ना ही आपके लिए सही रहेगा छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं कि कर्क राशि के लिए यह सप्ताह सम्पूर्ण राशिफल
कर्क राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में गहराई तो लाएगा, लेकिन भावनात्मक रूप से ओवरलोड भी देगा। चंद्रमा का तुला राशि में गोचर घर-परिवार और पार्टनर के बीच संतुलन बनाने की चुनौती दे सकता है । 14 जनवरी के बाद चंद्रमा के वृश्चिक में प्रवेश से आपकी भावनाएँ तेज़ होंगी मन में पार्टनर के प्रति शक या कोई पुरानी बात आज सामने आ सकते है इस सप्ताह के मध्य में अविवाहित महिलाओं को किसी के प्रति जल्दी भावुक होने से बचना चाहिए। सामने वाला उतना संवेदनशील नहीं है, जितना आप उसे समझा रही हैं। विवाहित या कमिटेड महिलाएं अगर हर बात दिल में रखेंगी, तो दूरी बढ़ेगी। इस लिए रिश्ते में सोच समझकर बोले।
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें।
करियर के मामले में यह सप्ताह कर्क राशि कि महिलाओं के लिए कार्य क्षेत्र में दबाव भरा रहेगा। धनु राशि में चतुर्ग्रही योग बनने से कार्यस्थल पर आपसे अपेक्षाएँ बढ़ेंगी और आपको अपने कंफर्ट ज़ोन से बाहर आना पड़ेगा।

जो महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, काउंसलिंग, प्रशासन या हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़ी हैं, उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। 14 जनवरी के बाद सूर्य का मकर में प्रवेश के प्रभाव से आपके सीनियर्स की आप से काम कि ज्यादा उम्मीद रखेंगे इस सप्ताह आपको काम में गलती की गुंजाइश बिलकुल भी नहीं रखना है व्यवसाय में साझेदारी से जुड़े मामलों में भावुक होकर निर्णय लेना नुकसानदेह होगा।
उपाय: गुरुवार को पीले चावल का दान करें।
आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह कर्क राशि कि महिलाओं के लिए स्थिर दिख रहा है, लेकिन इस सप्ताह के प्रारम्भ में ही भावनाओं के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। जिससे आपका साप्ताहिक बजट ख़राब हो जायेगा। सप्ताह के मध्य में आपको घर, बच्चों या किसी करीबी की ज़रूरत पर अचानक पैसा खर्च करना पड़ सकता है। चंद्रमा का वृश्चिक और धनु में गोचर टैक्स, बीमा या पुराने पेमेंट को लेकर चिंता दे सकता है। इस सप्ताह किसी को उधार देना या भावुक होकर मदद करना आपके लिए भविष्य में तनाव का कारण बनेगा।
उपाय: बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।
स्वास्थ्य के हिसाब से देखा जाये तो कर्क राशि कि महिलाओं के लिए यह सप्ताह आपको अपनी मानसिक सेहत पर ध्यान देने की सलाह देता है। सप्ताह के मध्य में मानसिक दबाव का असर पेट, नींद और इम्यून सिस्टम पर दिख सकता है। चंद्रमा का बार-बार राशि परिवर्तन बेचैनी, एसिडिटी और थकावट बढ़ा सकती है। देर रात जागना या अनियमित भोजन आपकी शारीरिक स्थिति को और बिगाड़ेगा। अगर इस सप्ताह खुद को आराम नहीं दिया, तोआगे चलकर आपको ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है .
उपाय: शनिवार को सफेद वस्त्र पहनकर चंद्र मंत्र का जप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।