
Cancer Horoscope Today, 4 January 2026: 4 जनवरी 2026 का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए भीतर की भावनाओं को गहराई से महसूस कराने वाला है। पिछले कुछ दिनों से मन में जो उलझन चल रही थी, वह आज शब्दों का रूप ले सकती है। यदि आप भावनाओं को दबाती रहीं, तो मानसिक थकान बढ़ेगी। इसलिए आज का दिन खुद को समझने और सीमाएं तय करने का है।
कर्क राशि की महिलाओं के लिए प्रेम राशिफल की बात करें प्रेम जीवन में आज भावनाएं तीव्र रहेंगी। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो साथी की छोटी-सी बात भी आपको गहराई से प्रभावित कर सकती है। भावुक होकर कही गई बात बाद में पछतावे का कारण बन सकती है, शादीशुदा महिलाओं को आज जीवनसाथी के मूड और तनाव को समझने की जरूरत होगी। कोई पुराना मुद्दा फिर से उभर सकता है, लेकिन उसे शांति से सुलझाया जा सकता है। अविवाहित महिलाओं के लिए आज किसी पुराने रिश्ते की याद या संदेश मन को विचलित कर सकता है। यह दिन नए रिश्ते की शुरुआत से ज्यादा आत्म-स्पष्टता का है।
उपाय - आज चांदी के पात्र में दूध भरकर शिवलिंग पर अर्पित करें !
कार्य के क्षेत्र में बात करें तो कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज करियर के क्षेत्र में आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा महिलाओं को आज किसी सहकर्मी की बातों से प्रभावित होकर फैसला नहीं लेना चाहिए। जो महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, काउंसलिंग से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन स्थिर रहेगा। काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा, लेकिन नींव मजबूत होगी। समय और अपने टेलेंट का सदुपयोग करे।
उपाय - आज के दिन अपने गुरु मंत्र का जाप करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक स्थिति के मामले में आज कर्क राशि की महिलाएं को आर्थिक मामलों में आज सतर्क रहने की जरूरत है। भावनाओं में आकर किसी को धन उधार देना या खर्च करना बाद में तनाव दे सकता है। आज इन्वेस्टमेंट या बड़ी खरीदारी टालना ही बेहतर रहेगा। घर से जुड़ा कोई खर्च अचानक सामने आ सकता है। पुराने सेविंग्स या इन्शुरन्स से जुड़ी कोई जानकारी राहत दे सकती है, लेकिन नया रिस्क न लें।
उपाय - सफेद कपड़े में थोड़े से चावल और एक सिक्का बांधकर तिजोरी में रखें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कर्क राशि की महिलाओं को सेहत के लिहाज से आज पेट, छाती और नींद से जुड़ी समस्या उभर सकती है। ज्यादा भावनात्मक तनाव गैस, एसिडिटी या सीने में भारीपन पैदा कर सकता है। पानी की कमी और अनियमित दिनचर्या समस्या बढ़ा सकती है।
उपाय - आज शिवजी के सामने बैठकर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 21 बार जाप करें,
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।