Tue Mar 24, 2026 | Updated 01:59 AM IST HZ Awards 2026
Kark aaj ka rashifal 23 march 2026

Aaj Ka Kark Rashifal 23 March 2026: दोस्तों का साथ देगा सफलता, रुकी हुई योजनाओं में आएगी गति, जानें कर्क राशि की महिलाओं का राशिफल

आज का कर्क राशिफल 23 मार्च 2026: जानें मित्रों के सहयोग, करियर, धन और योजनाओं पर क्या रहेगा असर, कैसे मिलेगी सफलता और पढ़ें प्रेम, सेहत व आसान उपाय।
Editorial
Updated:- 2026-03-23, 08:39 IST

Cancer Horoscope Today, 23 March 2026 : कर्क राशि की महिलाओं के लिए 23 मार्च 2026 का दिन लाभ, संपर्क और भविष्य की योजना बनाने का रहेगा। आज चंद्रमा वृष राशि में आपके ग्यारहवें भाव में स्थित है, जो आय, इच्छाओं की पूर्ति और मित्रों का भाव माना जाता है। इसलिए आज आपका ध्यान अपने लक्ष्यों को पूरा करने और सही लोगों से जुड़ने पर रहेगा। आप आज पहले से ज्यादा व्यावहारिक रहेंगी और जो भी निर्णय लेंगी, उसमें लाभ को ध्यान में रखेंगी। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिल सकती हैं या बात कर सकती हैं जो आगे चलकर आपके काम आ सकता है। दोस्तों या परिचितों से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। लंबे समय से जो इच्छा मन में थी, उसे पूरा करने की दिशा में आज कदम बढ़ सकता है।

आज कर्क राशि का प्रेम राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

प्रेम की दृष्टि से कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। विवाहित महिलाओं को अपने जीवनसाथी के साथ फ्यूचर प्लानिंग बनाने का मौका मिलेगा। आप दोनों मिलकर किसी लक्ष्य पर काम करने का विचार कर सकते हैं। इससे रिश्ता मजबूत होगा। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए किसी दोस्त के माध्यम से नया रिश्ता बनने की संभावना है। आज आकर्षण के साथ-साथ समझदारी भी रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

उपाय: आज भगवान शिव को दूध और जल अर्पित करें और ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जप करें।

आज कर्क राशि का करियर राशिफल (Cancer Career Horoscope Today)

करियर के हिसाब से आज का दिन कर्क राशि की महिलाओ के लिए लाभदायक सावित होने वाला है। नौकरी करने वाली महिलाओं को आज अपने काम का अच्छा परिणाम मिल सकता है। सीनियर आपकी तारीफ कर सकते हैं या कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। बिजनेस करने वाली महिलाओं को नए ग्राहक या नई डील मिलने के संकेत हैं। आज अपने संपर्क बढ़ाने पर ध्यान दें। छात्राओं के लिए दिन अच्छा है, खासकर ग्रुप स्टडी में लाभ मिलेगा।

उपाय: आज के दिन काम शुरू करने से पहले अपने पास सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

इसे भी पढ़ें- Saptahik Rashifal Kark 5 To 11 January 2026: भावुकता में न खो दें होश, कर्क राशि के लिए संभलकर चलने का समय; जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह

आज कर्क राशि का आर्थिक राशिफल (Cancer Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से कर्क राशि की महिलाओं को आज का दिन लाभ देने वाला है। आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं या कोई पुराना पैसा मिल सकता है। आज के डॉन आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए बैलेंस बनाए रखें। आज दोस्तों के साथ पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें। बचत पर ध्यान देना जरूरी है।

उपाय: आज किसी व्यक्ति को चीनी का दान करें और घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

आज कर्क राशि की सेहत (Cancer Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कर्क राशि की महिलओं को आज पहले से काफी अच्छा महसूस होगा । आज आपकी एनर्जी बनी रहेगी, लेकिन ज्यादा भागदौड़ से थकान हो सकती है। आज के दिन आप पर्याप्त पानी पिएं और समय पर भोजन करें। हल्की एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद रहेगी।

उपाय: रात को सोने से पहले चंद्रमा को जल अर्पित करें और कुछ समय ध्यान करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

 

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;