Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:35 AM IST
Kark aaj ka rashifal 20 January 2026

Aaj Ka Kark Rashifal 20 January 2026: आज संभलकर चलने का दिन है, सेहत और भावनाओं का ख्याल रखें, कर्क दैनिक राशिफल पढ़ें

20 जनवरी 2026 का कर्क राशिफल कर्क राशि की महिलाओं के लिए सतर्कता का संकेत दे रहा है। आज चंद्रमा अष्टम भाव में है, जिससे सेहत, धन और भावनाओं में उतार-चढ़ाव संभव है। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से बचें और करियर में जोखिम न लें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। जानें आज का कर्क दैनिक राशिफल, शुभ उपाय और जरूरी सावधानियां।
Editorial
Updated:- 2026-01-20, 07:00 IST

Cancer Horoscope Today, 20 January 2026: 20 जनवरी 2026 का दिन कर्क राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा सतर्क रहने वाला है। आज चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है, जो आपकी राशि से 8वें भाव में है। ज्योतिष में अष्टम चंद्रमा को थोड़ा कष्टकारी माना जाता है। आज का दिन मानसिक उथल-पुथल और अचानक आने वाली बाधाओं का संकेत दे रहा है। आज आप छोटी-छोटी बातों पर घबरा सकती हैं या एमोशनालय इन्सेक्युरे महसूस कर सकती हैं। आज किसी अजनबी पर जल्दी भरोसा न करें। आज शांत रहना और रूटीन काम करना ही सबसे बेहतर होगा । किसी भी वाद-विवाद से खुद को पूरी तरह दूर रखें।

आज कर्क राशि का प्रेम राशिफल (Cancer Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के लिए आज कर्क राशि की महिलाओं को अपने आप पर सयमित रहने का दिन है । 8वें भाव का चंद्रमा रिश्तों में गलतफहमी या शक पैदा कर सकता है। आप महसूस कर सकती हैं कि आपका पार्टनर आपसे कुछ छुपा रहा है, लेकिन बिना सबूत के उन पर आरोप लगाने से बचें। जो महिलाएं विवाहित हैं, उन्हें ससुराल पक्ष से जुड़ी किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आज वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि गुस्से में कही गई बात रिश्ते को लंबा नुकसान पहुँचा सकती है।

उपाय - आज भगवान शिव का जलाभिषेक करें और ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें।

आज कर्क राशि का करियर राशिफल (Cancer Career Horoscope Today)

कर्क राशि की महिलाओं के करियर की बात करें तो आज आपको सावधान रहने की जरुरत है आज बनते हुए काम अचानक अटक सकते हैं या कोई तकनीकी खराबी आपके काम में बाधा डाल सकती है। ऑफिस में आज अपनी प्लानिंग्स किसी से शेयर न करें, क्योंकि आपके लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। अगर आप बिज़नेस करती हैं, तो आज कोई भी नई डील साइन करने या बड़ा रिस्क लेने से बचें। आज सिर्फ पेंडिंग कार्यों को निपटाने पर ध्यान दें, नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

More For You

उपाय - आज के दिन किसी भूखे को भोजन अवश्य करावें।

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

Cancer women

आज कर्क राशि का आर्थिक राशिफल (Cancer Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज कर्क राशि की महिलाओं को थोड़ी सावधानी रखना है। अष्टम चंद्रमा अचानक धन हानि या अनचाहे खर्चों का कारण बन सकता है। आज व्हीकल की रिपेरिंग या स्वास्थ्य पर धन खर्च होने के योग हैं। शेयर मार्केट से आज पूरी तरह दूर रहें, वरना नुकसान हो सकता है। आज किसी को उधार दिया गया पैसा फंस सकता है, इसलिए पैसों का लेन-देन टालना ही बेहतर होगा। ऑनलाइन पेमेंट करते समय भी सतर्क रहें।

उपाय - आज शाम को किसी चौराहे पर या पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज कर्क राशि की सेहत (Cancer Health Horoscope Today)

सेहत के मामले में आज कर्क राशि की महिलाओं को बिल्कुल लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। 8वां भाव पेट के निचले हिस्से और गुप्त रोगों से जुड़ा होता है, इसलिए आज इन्फेक्शन या पेट दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, आज वाहन चलाते समय या सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय विशेष सावधानी बरतें, चोट लगने की आशंका है। बासी या बाहर का खाना खाने से बचें।

उपाय - आज दूध या चावल का दान किसी धर्म स्थान पर करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।

अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;