
Cancer Horoscope Today, 17 April 2026: कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन पेशेवर जीवन पर केंद्रित रहेगा। चन्द्रमा आज मेष राशि में गोचर कर रहा है, जो आपकी राशि से दशम भाव में स्थित है। दशम भाव कर्म, प्रतिष्ठा, पद और सार्वजनिक छवि का प्रतिनिधित्व करता है। इसका सीधा अर्थ है कि आज आपकी गतिविधियों पर लोगों की नजर रहेगी। आप क्या बोलती हैं, कैसे निर्णय लेती हैं, और किस तरह जिम्मेदारी निभाती हैं इन सबका असर आपके भविष्य पर पड़ेगा। आज भावनात्मक प्रतिक्रिया देने से नुकसान हो सकता है। मेष का चन्द्रमा आपको तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए उकसा सकता है, खासकर ऑफिस या पारिवारिक जिम्मेदारियों में धैर्य ही आपकी असली ताकत बनेगा।
प्रेम जीवन में थोड़ी संवेदनशीलता बढ़ी हुई रहेगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो आज आप अधिक अपेक्षा रख सकती हैं। लेकिन सामने वाला व्यक्ति आपकी मनःस्थिति समझे, यह जरूरी नहीं। बातचीत स्पष्ट रखें। अविवाहित महिलाओं को कार्यस्थल पर आकर्षण महसूस हो सकता है, लेकिन पेशे और भावना को अलग रखना समझदारी होगी। विवाहित महिलाओं को जीवनसाथी के साथ काम और घर के संतुलन पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए।
उपाय: चावल में थोड़ा सा दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
करियर के क्षेत्र में आज अचानक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सीनियर अधिकारी आपसे अपेक्षा रख सकते हैं कि आप नेतृत्व संभालें। यदि आप व्यवसाय में हैं तो आज कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। लेकिन बिना पूरी जानकारी के कोई कदम उठाना जोखिम भरा होगा। दशम भाव का चन्द्रमा प्रतिष्ठा देता है, पर गलती भी सार्वजनिक होती है। इसलिए हर डॉक्यूमॉन्ट पढ़ें, हर बात एग्रीमेंट कर के करे ।
उपाय: कार्यस्थल पर प्रवेश से पहले माता दुर्गा का स्मरण करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन खर्च अचानक बढ़ सकते हैं। घर या परिवार से जुड़ा कोई खर्च सामने आ सकता है। आज इन्वेस्ट करने से पहले दोबारा सोचें। आज रिस्क वाले इन्वेस्टमेंट से बचना बेहतर रहेगा। यदि आप किसी संपत्ति या वाहन खरीदने की सोच रही हैं तो जल्दबाज़ी न करें।
उपाय: सफेद वस्तु का दान करें।
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक दबाव थकान दे सकता है। सिरदर्द या बी पी से संबंधित हल्की समस्या हो सकती है। पर्याप्त नींद लें और भोजन समय पर करें। भावनाओं को दबाने के बजाय सही व्यक्ति से शेयर करें। आज अपने पंचन तंत्र का ध्यान रखें।
उपाय - आज गायत्री मंत्र का अधिकाधिक जप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।