Mon Apr 20, 2026 | Updated 04:57 PM IST
image

Cucumber Face Pack: गर्मी में खीरा रखेगा आपकी स्किन को कूल और फ्रेश, जानें फेस पैक बनाने का आसान तरीका

अगर गर्मी के मौसम में आप अपनी त्वचा को कूल रखना चाहती हैं, तो खीरा एक ऐसी सामग्री है जो स्किन को ठंडक प्रदान करने में मदद कर सकता है। आइए जानें कैसे आप गर्मी में फेस पैक बना सकती हैं और अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-20, 14:24 IST

गर्मी के मौसम का सबसे ज्यादा असर आपकी त्वचा पर होता है। ज्यादा धूप और गर्मी से त्वचा में टैनिंग होने लगती है और कई बार सनबर्न भी होने लगता है। ऐसे में आपको अपनी त्वचा की देखभाल इस दौरान ज्यादा अच्छी तरह से करने की जरूरत होती है। क्या आप भी गर्मी के मौसम में निखरी त्वचा पाने का कोई प्राकृतिक उपाय ढूंढ रही हैं? क्या महंगे सनस्क्रीन और पार्लर ट्रीटमेंट्स आपकी स्किन का निखार छीन रहे हैं? अगर हां, तो गर्मी के मौसम में खीरे का फेस पैक आपके लिए एक कारगर घरेलू नुस्खा हो सकता है। खीरा न केवल आपकी सेहत के लिए अच्छा हो सकता है बल्कि आपकी त्वचा को भी निखारने के काम आ सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन से भरपूर होता है जो गर्मी में आपकी त्वचा की रंगत निखारने और स्किन को कूल रखने में मदद कर सकता है। आइए आपको बताते हैं खीरे का फेसपैक बनाने और इसे इस्तेमाल करने का तरीका।

खीरा और ओट्स का फेस पैक

kheera face pac

आप गर्मी के मौसम में कुछ सामग्रियों से फेस पैक बना सकती हैं और स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं। इन्हीं में से एक सामग्री है खीरा। अगर आप खीरा में ओट्स मिलाकर फेस पैक तैयार करेंगी तो आपकी स्किन ग्लोइंग नजर आएगी और ये फेस पैक स्किन को कूल भी रखेगा।

आवश्यक सामग्री

  • खीरा-1
  • ओट्स- 2 चम्मच
  • दही-1 चम्मच
  • बेसन- 2 चम्मच

यह भी पढ़ें- गर्मियों में इस तरह घर पर बनाएं खीरे का फेस पैक, स्किन को रखेगा हाइड्रेट

फेस पैक बनाने की विधि

  • खीरे को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और उसका पेस्ट तैयार करें।
  • एक बाउल में 2 चम्मच ओट्स डालें, उसमें खीरे का पेस्ट मिलाएं और बेसन मिलाएं।
  • सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं और इसका फेस पैक तैयार करें।

फेस पैक इस्तेमाल करने का तरीका

  • तैयार फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन अच्छी तरह से लगाएं।
  • 15 से 20 मिनट तक फेस पैक चेहरे पर लगाए रखें।
  • फेस पैक सूखने तक आप आंखें बंद करके बैठें और दोनों आंखों के ऊपर भी खीरे की स्लाइस रखें।
  • लगभग 20 मिनट बाद जब फेस पैक सूख जाए, तब चेहरे को ठंडे पानी से अच्छी तरह से धो लें।
  • इस फेस पैक का इस्तेमाल 15 दिन में एक बार करें।
  • इससे आपकी त्वचा में निखार आएगा और गर्मी में स्किन कूल रहेगी।

खीरा और एलोवेरा फेस पैक

aloe vera and cucumber face pack

खीरा त्वचा को ठंडक प्रदान करता है। यदि आप गर्मी के मौसम में एलोवेरा के साथ खीरा मिलाकर फेस पैक तैयार करेंगी तो आपकी स्किन ग्लोइंग रहेगी और टैनिंग भी कम होगी।

आवश्यक सामग्री

  • खीरा- 1
  • एलोवेरा जेल - 2 बड़े चम्मच
  • बेसन- आवश्यकतानुसार

फेस पैक बनाने की विधि

  • एक खीरा लेकर उसे अच्छी तरह से छील लें और उसका पेस्ट बना लें।
  • एक कटोरी में ये पेस्ट डालें और उसमें एलोवेरा जेल और बेसन मिलाएं।
  • सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर फेस पैक बनाएं।
  • फेस पैक को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें।

यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए खीरे के साथ मिलाएं ये चीजें, मिलेंगे कई फायदे

फेस पैक इस्तेमाल करने का तरीका

  • सबसे पहले चेहरे को किसी फेस वॉश से अच्छी तरह से तैयार कर लें।
  • फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • 15 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह से पानी से धो लें।
  • इस फेस पैक का इस्तेमाल आप सप्ताह में एक बार कर सकती हैं।
  • इससे आपकी स्किन का ग्लो बना रहेगा और टैनिंग भी दूर हो सकती है।

खीरे के फेस पैक के फायदे

homemade face pack

खीरे के त्वचा के लिए कई फायदे हैं। यह त्वचा को नमी और ठंडक प्रदान करता है। इसके अलावा, यह एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकता है। साथ ही, खीरा त्वचा को निखारने में भी मदद करता है। गर्मी के मौसम में खीरे का फेस पैक आपकी स्किन को ग्लो प्रदान करेगा और स्किन को कूल रखने में भी मदद करेगा।

अगर आप यहां बताए फेस पैक का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर कर रही हैं तो इसके पहले पैच टेस्ट जरूर करें। हालांकि यह फेस पैक पूरी तरह से प्राकृतिक हैं, लेकिन सभी त्वचा अलग होती है और किसी भी सामग्री का प्रभाव भी सभी की त्वचा पर अलग तरीके से होता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;