एस्ट्रोलॉजर पंडित मनीष शर्मा द्वारा बताए गए 11 से 17 अगस्त 2025 के साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपके सितारे क्या संकेत दे रहे हैं। यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप जानना चाहते हैं कि इस सप्ताह आपकी नौकरी, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन में क्या बदलाव आने वाला है, तो यह राशिफल पढ़ें । चलिए जानते हैं 11 अगस्त से 17 अगस्त तक का संपूर्ण राशिफल, सभी 12 राशियों के लिए।
सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी। सोमवार और मंगलवार को आय में बढ़ोतरी होगी और काम तेजी से होंगे। संतान से सुख मिलेगा। लेकिन बुधवार और गुरुवार को कुछ समस्याएं आ सकती हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और झगड़ों से दूर रहें। शुक्रवार और शनिवार को हालात फिर से बेहतर होंगे और रुके काम पूरे होंगे।
मेष साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
सप्ताह की शुरुआत फायदेमंद होगी। सोमवार और मंगलवार को काम में तेजी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बुधवार को यात्रा हो सकती है। गुरुवार और शुक्रवार को धन लाभ होगा। लेकिन शनिवार को तनाव हो सकता है, झगड़े से बचें।
वृषभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
पूरा सप्ताह अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। आय में बढ़ोतरी होगी। किसी बड़े कार्य में सफलता मिलेगी। विरोधियों पर जीत मिलेगी। बच्चों की सफलता से खुशी मिलेगी।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
सप्ताह की शुरुआत थोड़ी कठिन हो सकती है। काम में अड़चनें आएंगी और धन हानि भी हो सकती है। लेकिन मंगलवार से हालात सुधरेंगे। सप्ताह के अंत तक हर काम में सफलता मिलेगी।
कर्क साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
सप्ताह की शुरुआत शुभ रहेगी। नई जगह जाने का मौका मिलेगा और अटके धन की प्राप्ति संभव है। बुधवार तक सावधानी जरूरी है। खर्च ज्यादा हो सकता है।
सिंह साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
सप्ताह की शुरुआत तनावपूर्ण हो सकती है। विरोधियों से सतर्क रहें। मंगलवार से सुधार होगा। गुरुवार के बाद फिर से थोड़ा कठिन समय शुरू हो सकता है।
कन्या साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। संतान से खुशी मिलेगी। शुक्रवार से धन लाभ और सफलता के योग हैं। परिवार का साथ मिलेगा।
तुला साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
सप्ताह की शुरुआत में मानसिक चिंता रहेगी। मित्रों से सहयोग नहीं मिलेगा। लेकिन बुधवार से लाभ की शुरुआत होगी। सप्ताहांत में फिर से विवाद हो सकते हैं।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
सप्ताह की शुरुआत में मन शांत होगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। लेकिन बुधवार तक कुछ धोखा मिलने का डर है। सप्ताह के अंत तक फिर से समय अच्छा रहेगा।
सप्ताह सामान्य रहेगा। कुछ अज्ञात भय और चिंता रह सकती है। काम में सफलता मिलेगी लेकिन क्रोध पर काबू रखना होगा। शुक्रवार और शनिवार थोड़े कमजोर रह सकते हैं।
मकर साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
सप्ताह भाग्यशाली रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। विरोधी हारेंगे। गुरुवार तक यात्राएं लाभदायक रहेंगी। सप्ताहांत में बड़ा लाभ मिल सकता है।
सप्ताह की शुरुआत में परेशानी हो सकती है। लेकिन मंगलवार से समय सुधर जाएगा। शुक्रवार तक तेजी बनी रहेगी। शनिवार को शुभ समाचार मिल सकता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।