ज्योतिष शास्त्र में कुल मिलाकर 27 प्रकार के योग के बारे में बताया गया है, जिनमें से कुछ बेहद शुभ होते हैं, तो कुछ बेहद अशुभ। 16 सिंतबर 2025 को पड़ रहा वैधृति योग बहुत ही अशुभ माना गया है। यह योग कल कितने समय पर रहेगा और किन राशियों पर इसका खराब प्रभाव बनेगा यह जानकारी लेने के लिए हमनें उज्जैन के पंडित एंव ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा से बात की। इतना ही नहीं, हमने उनसे यह भी पूछा कि इस अशुभ योग में क्या नहीं करना चाहिए। पंडित जी कहते हैं, "यह योग सबसे बुरा उन लोगों के लिए होता है, जिन्हें बहुत ज्यादा यात्रा करनी पड़ती है। खासतौर पर इस योग को करियर से जोड़कर देखा जाता है।"
पंडित जी हमने इस वैधृति योग के प्रभाव पर विस्तार से बात की है, जो आप सभी के लिए उपयोगी साबित हो सकती है :
हर मनुष्य की कुंडली में सूर्य और चंद्रमा, दोनों ही ग्रहों का बहुत ज्यादा महत्व होता है। समय-समय पर इन दोनों ग्रहों की चाल बदलती है और कई बार इससे शुभ तो कई बार अशुभ योग बनते हैं। पंडित जी कहते हैं, "यह योग तब बनता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच 14वें नक्षत्र में अंतर होता है।" सूर्य और चंद्रमा की ऐसी युति 16 सितंबर 2025 को बन रही है और यह बहुत ज्यादा अशुभ है।
16 सितंबर 2025 में वैधृति योग सुबह 4:53 से शुरू होगा और रात को 8:45 तक रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें: 9:9:9 Portal Significance: 9 सितंबर के दुर्लभ योग का रहस्य क्या है? इस आसान उपाय से पूरी करें मनोकामनाएं
पंडित जी कहते हैं, " यह योग में यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर आप कोई लंबी यात्रा करने जा रही हैं, तो इस योग में बिल्कुल न करें। सेहत के लिए भी यह योग अच्छा नहीं होता है। वहीं आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। " कुछ मिलाकर आपको वैधृति योग में कोई भी नया काम नहीं शुरू करना चाहिए। इतना ही नहीं इसका प्रभाव आपकी सोच पर भी पड़ सकता है। हो सकता आप नकारात्मक सोचने लगे। कुल मिलाकर वैधृति योग व्यक्ति को ऐसी स्थिति में डाल सकता है, जिससे वह महत्वपूर्ण निर्णय लेने में खुद को असमर्थ महसूस कर सकता है।
वैधृति योग के दौरान कुछ काम आपको बिल्कुल नहीं करने चाहिए क्योंकि इससे आपको बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पंडित जी कुछ के बारे में हमें बताते हैं-
यह योग सबसे ज्यादा सिंह और मीन राशि के लोगों के लिए खराब होता है। इस दिन आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और दान-पण्य से भी इसके प्रभाव कम किए जा सकते हैं।
उम्मीद है कि आपको ऊपर बताई हुई जानकारी से फायदा होगा। एस्ट्रोलॉजी से जुड़ी और भी जानकारी के लिए आप देखती रहें हरजिंदगी। इस लेख को भी शेयर और लाइक जरूर करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।