sankashti chaturthi 2025 how to offer durwa grass to lord ganesha for success

संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को दूर्वा इस विधि से चढ़ाएं, सभी काम होंगे सफल

हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि पूरे विधि-विधान के साथ बप्पा को दुर्वा चढ़ाया जाए तो व्यक्ति को लाभ हो सकता है। अब ऐसे में भगवान गणेश को दूर्वा किस विधि से चढ़ाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-11, 13:49 IST

हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है। यह व्रत हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। वहीं संकष्टी का अर्थ है सभी संकटों को हरने वाला। इसलिए ऐसी मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के सभी दुख दूर हो सकते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। साथ ही अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ रहे हैं तो संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने से भाग्योदय हो सकता है। वहीं भगवान गणेश को दूर्वा बेहद प्रिय है। इसलिए संकष्टी चतुर्थी के दिन उन्हें दूर्वा विधि-विधान से चढ़ाएं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को दूर्वा किस विधि से चढ़ाएं?

shri-ganesh-ko-durva-ki-mala-pehnane-se-kya-hota-hai

दूर्वा को हमेशा जोड़ों में चढ़ाया जाता है। आमतौर पर 22 दूर्वा को एक साथ जोड़कर 11 जोड़े तैयार किए जाते हैं। मान्यता है कि भगवान गणेश को 11 जोड़े दूर्वा चढ़ाने से विशेष लाभ मिलता है। कुछ लोग विषम संख्या में दूर्वा चढ़ाते हैं, जैसे 3, 5, 7 या 21 कोंपलें। इसी हिसाब से दूर्वा भी भगवान गणेश को चढ़ाएं।
गणेश जी को दूर्वा अर्पित करते समय अनामिका, मध्यमा और अंगूठे की सहायता से इसे चढ़ाएं। इसे मृग मुद्रा भी कहते हैं।
आप दूर्वा को गणेश जी के कानों के आसपास रख सकते हैं या उनके मस्तक पर चढ़ा सकते हैं।
ध्यान रखें कि दूर्वा का अग्र भाग आपकी ओर हो।
दूर्वा चढ़ाने के दौरान भगवान गणेश के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।
'इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः'
'ओम् गं गणपतये नमः'
'ओम् एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्'
दूर्वा चढ़ाने के बाद भगवान गणेश की आरती जरूर करें।

इसे जरूर पढ़ें -   भगवान गणेश को क्यों कहते हैं गणपति बप्पा?

संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाने का महत्व

significance-of-durva-grass

भगवान गणेश को 'विघ्नहर्ता' कहा जाता है, जिसका अर्थ है बाधाओं को दूर करने वाले। दूर्वा को पवित्र और शुद्ध माना जाता है और इसे चढ़ाने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं और कठिनाइयां दूर होती हैं। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता को बढ़ाती है। दूर्वा चढ़ाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। दूर्वा चढ़ाने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

इसे जरूर पढ़ें -  इन उपायों से प्रसन्न होते है विघ्नहर्ता गणेश जी, पूरी करते हैं सभी मनोकामना

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;