grah nakshatra yog on 19 august 2025

Grah Nakshatra 19 August 2025: 19 अगस्त को बन रहा है बहुत ही शुभ संयोग, बदल सकती है इन 3 राशि वालों की किस्मत

19 अगस्त 2025 को आंद्रा नक्षत्र, वज्र योग और बालव-कौलव करण का दुर्लभ संयोग बन रहा है। मिथुन में चंद्र गोचर से धनु, मीन और सिंह राशि के लिए यह दिन ला सकता है भाग्य में बड़ा बदलाव। एक्‍सपर्ट से जानें कैसे मिलेगा लाभ।
Editorial
Updated:- 2025-08-18, 20:45 IST

ज्योतिष शास्त्र में तिथियों का महत्व केवल कैलेंडर से नहीं होता, बल्कि उस दिन बन रहे ग्रहों, नक्षत्रों और योग-करणों की स्थिति से तय होता है। साधारण व्‍यक्ति के लिए यह समझना मुश्किल होता है कि कब आकाश में उसके लिए कोई शुभ योग बन रहा है, जो उसके जीवन में बड़ा बदलाव और शुभ फलदायक परिणाम ला सकता है।

ऐसा ही एक महासंयोग 19 अगस्त 2025 को बन रहा है। यह एक अत्यंत शुभ और दुर्लभ संयोग है। इस बारे में हमने पंडित सौरभ त्रिपाठी से बात की। वह कहते हैं, "इस दिन आंद्रा नक्षत्र, वज्र योग, और बालव-कौलव करण का विशेष संगम हो रहा है। साथ ही, चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होगा, जो विशेष रूप से कुछ राशियों के लिए सौभाग्य और सफलता के द्वार खोल सकता है।"

पंडित सौरभ जी आगे कहते हैं, "ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, धनु, मीन और सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिन बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है।" इस दिन के बारे में हमने पंडित जी से विस्‍तार से जाना है। अगर आपकी इन तीनों में से कोई एक राशि है, तो आपके लिए यह लेख ज्ञानवर्धक सिद्ध हो सकता है, इसलिए आप इसे अंत तक पढ़ें।

आपको बता दें कि इस दिन जो महासंयोग बन रहे हैं, वह आपको आर्थिक रूप से , करियर के क्षेत्र में , पारिवारिक जीवन में, बहुत लाभ पहुंचा सकते हैं।

पंडित जी बताते हैं, " इस शुभ संयोग का लाभ उठाने के लिए इन राशियों के जातकों को पूजा-पाठ, दान और सकारात्मक कार्यों में भाग लेना चाहिए। ध्यान और संकल्प के साथ किया गया कोई भी कार्य इस दिन विशेष फलदायी हो सकता है।"

कैस बनेगा यह शुभ संयोग?

19 अगस्त 2025 का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अत्यंत शुभ है। इस दिन तीन प्रमुख ज्योतिषीय संयोग एक साथ बन रहे हैं। यह है आंद्रा नक्षत्र, वज्र योग, और बालव-कौलव करण का महा मिलन।

auspicious yoga 19 august 2025

  • इस दिन आंद्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो जातक को नए अवसर, जीवन में परिवर्तन और मानसिक शांति प्रदान करेगा। यह नक्षत्र पुराने बोझ, मानसिक तनाव और अधूरे कार्यों से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है। आंद्रा नक्षत्र के प्रभाव से व्यक्ति को नई दिशा, आत्मबल और साहस प्राप्त होता है, जिससे रुके हुए कार्यों में गति आती है और जीवन में सकारात्मकता बढ़ती है।
  • वज्र योग इस दिन को और भी विशेष बना रहा है। पंडित जी कहते हैं, " वज्र योग का संबंध आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय और विजय से है। आज के दिन आप कोई नया काम शुरू करती हैं, तो उसमें आपको निश्‍चित ही सफलता मिलेगी। यह योग करियर और व्यापार में भी आपको तरक्की दिलाएगा। आर्थिक रूप से भी अपके घर में तरक्‍की आएगी। जो लोग किसी बड़ी योजना पर काम कर रहे हैं या बदलाव की सोच रहे हैं, उनके लिए यह योग सफलता का संकेत है।"
  • बालव और कौलव करण भी इस दिन को महत्‍वपूर्ण बना रहे हैं। ज्योतिष शास्‍त्र में करण को शुभ और अशुभ फल देने वाला मान जाता है। बालव व कौलव दोनों ही सौभाग्य के प्रतीक होते हैं। इनके मिलन से पारिवारिक सुख बढ़ता है। इनका प्रभाव दांपत्य जीवन पर भी पड़ता है और प्रेम बढ़ाने में यह सहायक होते हैं।

grah nakshatra yog on 19 august 2025

किन राशियों को क्‍या मिलेगा लाभ?

  1. सिंह राशि-चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में एकादश भाव में होगा। एकादश भाव में चंद्रमा लाभ और इच्छाओं की पूर्ति करता है। आपके नए मित्र बनेंगे और आपको नए एंव अच्‍छे अवसर भी प्राप्‍त होंगे।
  2. धनु राशि - इस महासयोंग से धनु राशि के सप्तम भाव में चंद्र का गोचर होगा। इससे जीवनसाथी के साथ रिश्ते सुधरेंगे। अगर आप पार्टनरशिप में व्‍यापार कर रही हैं, तो वह मजबूत होगी। आप पर आज के दिन बृहस्पति की शुभ दृष्टि भी रहेगी। वज्र योग आपके आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाएगा।
  3. मीन राशि- इस दिन चंद्रमा का गोचर चतुर्थ भाव में रहेगा। इससे आपको अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ होगा । शुक्र और बृहस्पति का मेल रिश्तों और आर्थिक मामलों में मजबूती देगा। बालव-कौलव करण के मिलन से आपके परिवारिक जीवन में आनंद आएगा ।

हम आशा करते हैं कि आपका आज का दिन बेहतर बीते। ऊपर दी गई जानकारी आपको लाभ पहुंचाए। लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;