हिंदू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि है। आज हस्त नक्षत्र के साथ इस दिन का आरंभ हो रहा है। वहीं सिद्धि योग भी है। ज्योतिष गणना के हिसाब से चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद हैं। गुरुवार का दिन है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि श्रीहरि की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की कुंडली में स्थित गुरु की स्थिति मजबूत हो सकती है। साथ ही जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है। साथ ही मनचाहे जीवनसाथी प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।
अब ऐसे में आप आज के तिथि के हिसाब से गुरुवार का व्रत रख सकते हैं। साथ ही आज गंगा दशहरा का व्रत भी रखा जाएगा। अब ऐसे में आज 05 जून 2025 को किस मुहूर्त में काम करना शुभ माना जाता है और किस मुहूर्त में काम करने से बचना चाहिए। साथ ही आज किन उपायों को करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से आज के पंचांग के बारे में जानते हैं।
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
दशमी | हस्त नक्षत्र | गुरुवार | सिद्धि योग | गर और वणिज |
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 44 मिनट से लेकर |
सूर्यास्त | शाम 7 बजकर 06 मिनट तक |
चंद्रोदय | प्रात: 6 बजकर 10 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 8 बजकर 25 मिनट तक |
सर्वार्थ सिद्धि योग | सुबह 03 बजकर 35 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 23 मिनट तक |
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 08 मिनट से लेकर सुबह 04 बजकर 56 मिनट तक |
अमृत काल | सुबह 11 बजकर 48 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 36 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | सुबह 11 बजकर 58 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 34 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 35 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 11 बजकर 58 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 40 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 17 मिनट से लेकर शाम 8 बजकर 17 मिनट तक |
राहु काल | दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 45 मिनट तक |
गुलिक काल | सुबह 09 बजकर 05 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक |
यमगंड | सुबह 05 बजकर 44 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 24 मिनट तक |
दिशाशूल | दक्षिण दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | सुबह 10 बजकर 11 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 05 मिनट तक |
पंचांग के हिसाब से आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। वहीं आज गुरुवार का दिन है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से करें और इस दिन गंगा दशहरा का भी व्रत रखा जा रहा है। आप इस दिन गंगा स्नान कर सकते हैं।
अगर आपके जीवन में समस्याएं आ रही हैं। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आपके विवाह में कोई समस्या आ रही है तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ उनके मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें। इससे भाग्योदय हो सकता है और व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है।
यह गुरुवार ज्येष्ठ महीना का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन भाग्योदय के लिए भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही अगर आपके विवाह में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो आप इस गुरुवार को केले के पेड़ की परिक्रमा लगाएं और इस दिन किसी कन्या को सुहाग की सामग्री जरूर दें। इससे आपके उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। इस दिन भगवान विष्णु के मंत्रों के साथ-साथ विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करने का भी विशेष महत्व है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।