
Gemini Horoscope Today, 19 January 2026: 19 जनवरी 2026 का दिन मिथुन राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है, जो आपकी राशि से आठवें भाव में है। ज्योतिष में अष्टम चंद्रमा को थोड़ा कष्टकारी माना जाता है। आज आप बिना किसी ठोस वजह के मानसिक रूप से परेशान या उदास महसूस कर सकती हैं। आज आपका सिक्स्थ सेंस बहुत तेज रहेगा, जिससे आप लोगों की नियत भांप लेंगी। आज दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें और खुद को शांत रखने की कोशिश करें, क्योंकि आज छोटी सी बात बड़ी भरी पर सकती है।
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन संयम बरतने का है। चंद्रमा की स्थिति के कारण आप अपने पार्टनर पर शक कर सकती हैं या पुरानी बातों को याद सकती हैं, जिससे विवाद बढ़ सकता है। जो महिलाएं रिलेशनशिप में हैं, उन्हें आज अपनी वाणी पर बहुत नियंत्रण रखना होगा, कोई कड़वी बात रिश्ते में दरार ला सकती है। सिंगल महिलाओं को आज किसी भी नए रिश्ते के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। आज भावनाओं को अपने तक ही सीमित रखना बेहतर रहेगा।
उपाय - आज भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
करियर के मामले पर आज मिथुन राशि की महिलाओं को फूंक-फूंक कर कदम रखने की ज़रूरत है। अष्टम भाव का चंद्रमा कार्यक्षेत्र में अचानक बाधाएं खड़ी कर सकता है। बना-बनाया काम अटक सकता है या कोई प्रोजेक्ट आज पेंडिंग हो सकता है। ऑफिस में आज अपनी बातें या योजनाएं किसी कलीग से शेयर न करें, वरना इसका गलत फायदा उठाया जा सकता है। अगर आप बिज़नेस करती हैं, तो आज कोई भी बड़ी डील साइन करने से बचें। आज सिर्फ अपने रूटीन कार्यों पर ध्यान दें।
उपाय - आज किसी गरीब या जरूरतमंद को हरे मूंग की दाल दान करें।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामलों में आज मिथुन राशि की महिलाओं को सावधानी रखनी चाहिए । आज अचानक कोई ऐसा खर्चा सामने आ सकता है, जिसके बारे में आपने सोचा नहीं था आज आपका हेल्थ में खर्चा हो सकता है । आज शेयर मर्कट से बिल्कुल दूर रहें, नुकसान होने की आशंका है। किसी के बहकावे में आकर इन्वेस्टमेंट न करें। आज सेविंग्स पर ध्यान देना, खर्च करने से ज्यादा बेहतर है। उधार लेन-देन के लिए दिन शुभ नहीं है।
उपाय - आज किन्नरों को कुछ पैसे दान दें और उनका आशीर्वाद लें।
सेहत को लेकर आज मिथुन राशि की महिलाओं को बिल्कुल लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। पेट से जुड़ी समस्याएं, जैसे गैस, अपच या इन्फेक्शन आज आपको परेशान कर सकता है। अष्टम चंद्रमा के कारण मानसिक तनाव या सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है। आज वाहन चलाते समय या सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय विशेष सावधानी बरतें।
उपाय - आज तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें ।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।